एक्सप्लोरर

15 अगस्त को आधी रात में ही क्यों किया गया था आजादी का ऐलान? बेहद खास है इसके पीछे की वजह

किस्तान को भारत से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को आजादी मिली. वाइसराय लॉर्ड माउंटबेटन को 14 अगस्त को ही पाकिस्तान में स्थानांतरण के लिए कराची जाना था और देर रात भारत वापिस लौटना था.

15 अगस्त 1947 की आधी रात को जब देश के ज्यादातर लोग सो रहे थे, भारत अपनी आजादी की कहानी लिख रहा था. हजारों लाखों लोगों के योगदान की वजह से भारत 200 साल की गुलामी से इस दिन आजाद हुआ. 15 अगस्त 2024 को देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा.

ऐसे में लोगों का ये जानना जरूरी है कि अंग्रेजी हूकुमत ने भारत को आजादी देने के लिए 15 अगस्त की ही तारीख क्यों चुनी. इसके अलावा ये भी जानना जरूरी है कि देश की आजादी की घोषणा आधी रात को क्यों हुई. चलिए आज इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं.

15 अगस्त था बेहद खास

दरअसल, जब भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ तो उस वक्त लार्ड माउंटबेटन वायसराय और गवर्नर-जनरल थे. माउंटबेटन लक में विश्वास रखते थे. उनका मानना था कि 15 अगस्त की तारीख उनके लिए लकी है.

ऐसा इसलिए क्योंकि इसी तारीख को यानी 15 अगस्त 1945 को जापानी सेना ने आत्मसमर्पण किया था. माउंटबेटन उस वक्त अलाइड फ़ोर्सेज़ के कमांडर थे. उन्हें इस जीत के हीरोज़ में गिना जाता है. यही वजह है कि जब भारत को आजादी देने की बात की गई तो माउंटबैटन ने 15 अगस्त की तारीख चुनी.

आधी रात को क्यों मिली आजादी

आधी रात को आजादी देने के पीछे कई कारण थे. इसमें से एक कारण था पाकिस्तान और भारत का बंटवारा. दरअसल, उस दौर के बड़े नेताओं और अंग्रेजी हूकुमत को डर था कि अगर दिन में आजादी दी गई और भारत पाकिस्तान का बंटवारा किया गया तो इससे दंगे भड़क सकते हैं और कानून व्यवस्था को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाएगा. इसी वजह से आजादी के लिए आधी रात का समय चुना गया.

वहीं दूसरा तर्क ये दिया जाता है कि पाकिस्तान को भारत से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को आजादी मिली. वाइसराय लॉर्ड माउंटबेटन को 14 अगस्त को ही पाकिस्तान में स्थानांतरण के लिए कराची जाना था और देर रात भारत वापिस लौटना था. यही वजह है कि फैसला किया गया कि भारत को आजादी आधी रात को ही दे दी जाएगी.

लेकिन तथ्य बताते हैं कि ब्रिटिश सरकार ने एलान किया था कि पाकिस्तान और भारत दोनों एक ही समय यानी 15 अगस्त 1947 को ज़ीरो आवर पर स्वतंत्र होंगे. यही वजह है कि आधी रात को नई दिल्ली में भारत की स्वतंत्रता का एलान हुआ.

ये भी पढ़ें: देश के इस हिस्से में 15 नहीं 16 अगस्त को मनाते हैं इंडिपेंडेंस डे, हैरान कर देगी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget