एक्सप्लोरर

भारत का तो आपको पता है, पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस को क्या क्या होता है?

Pakistan Independence Day 2023 : साल 1947 में भारत पाकिस्तान एक साथ आजाद हुए थे. पाकिस्तान 14 अगस्त को और भारत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करता है.

भारत और पाकिस्तान एक साथ आजाद हुए थे. जैसे भारत 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करता है, वैसे पाकिस्तान 14 अगस्त को ये खास दिन सेलिब्रेट करता है. भारत में तो आपने देखा होगा कि 15 अगस्त के मौके पर हर गांव, शहर आजादी के रंग में रंग जाता है और हर तरफ तिरंगों के जरिए ये दिन सेलिब्रेट किया जाता है. घर से लेकर लाल किले तक इसे सेलिब्रेट किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस खास मौके पर पाकिस्तान में क्या होता है और पाकिस्तान में किस तरह से स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया जाता है.  

ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि जिस तरह से 15 अगस्त को भारत में प्रधानमंत्री लालकिले पर झंडा फहराते हैं, वैसे पाकिस्तान में आधिकारिक तौर पर क्या क्या किया जाता है. इसके साथ ही सार्वजनिक तौर पर किस तरह से इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है...

पाकिस्तान में क्या-क्या होता है?

पहले तो आपको बता दें कि पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस को Independence Day के साथ ही यौम-ए-आजादी के नाम से भी जाना जाता है. ऐसे में लोग एक दूसरे को 'यौम-ए-आजादी मुबारक' कहकर बधाई देते हैं. वहीं अगर आधिकारिक सेलिब्रेशन की बात करें तो इसके कार्यक्रम पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आयोजित होते हैं. इस दिन पार्टियामेंट हाउस और प्रेसिडेंसी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है. इसके साथ ही राजधानी में 31 तोपों की सलामी दी जाती है और अलग अलग राजधानियों में 21 तोपों की सलामी दी जाती है. 

इस दिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति लाइव टेलीकास्ट के जरिए देश को संबोधित करते हैं. इसके साथ ही राजनीतिक हस्तियां रैलियां करती हैं, भाषण देती हैं और भारत की तरह स्कूल, सरकारी दफ्तर आदि में झंडा फहराने के साथ ये दिन सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन प्रेसिडेंट हाउस, सुप्रीम कोर्ट आदि को भारत की तरह ही सजाया जाता है. 

इस बार क्यों है खास?

पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रपति आरिफ अल्वी राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय में हर साल होने वाला पारंपरिक ध्वजारोहण समारोह इस साल आयोजित नहीं होगा, क्योंकि कार्यवाहक प्रधानमंत्री सोमवार को शपथ लेंगे. ऐसे में इस साल के स्वतंत्रता दिवस को पाकिस्तान में खास माना जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- इस देश को रातों-रात क्यों छोड़ रहे हैं भारतीय, जानिए विदेश मंत्रालय के अलर्ट के पीछे की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या मस्जिद से जबरन लाउडस्पीकर उतरवा सकती है सरकार? क्या है नियम
क्या मस्जिद से जबरन लाउडस्पीकर उतरवा सकती है सरकार? क्या है नियम
कुछ भी बोल सकता है विपक्ष का नेता, संसद में बोलने का नियम क्या?
कुछ भी बोल सकता है विपक्ष का नेता, संसद में बोलने का नियम क्या?
बादलों के बीच कैसे बनती है बिजली, इसमें कितने वोल्ट का झटका लगता है?
बादलों के बीच कैसे बनती है बिजली, इसमें कितने वोल्ट का झटका लगता है?
हिंदू, मुस्लिम या ईसाई... धर्म बदलना किस रिलीजन में ज्यादा मुश्किल, जानें यहां?
हिंदू, मुस्लिम या ईसाई... धर्म बदलना किस रिलीजन में ज्यादा मुश्किल, जानें यहां?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget