एक्सप्लोरर

जब एक ही दिन मिली आजादी तो अलग-अलग दिन स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाते हैं भारत-पाकिस्तान, जानें

14 अगस्त का भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है. 1947 में इसी दिन दोनों देश अलग हुए थे लेकिन दोनों स्वतंत्रता दिवस अलग-अलग तारीख पर क्यों मनाते हैं.

Independence Day 2023 : इस साल भारत और पाकिस्तान दोनो ही देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान आजाद (Pakistan Independence Day) हुआ और उसके अगले दिन 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी (India Independence Day) मिली. अब सबसे बड़ा सवाल यह कि जब आजादी से पहले भारत और पाकिस्तान एक ही देश हुआ करते थे तो दोनों के आजादी मनाने की तारीख में अंतर क्यों और कैसे है. आइए जानते हैं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को क्यों मनाता है.
 
14 अगस्त और पाकिस्तान का संबंध
भारत से अलग होकर पाकिस्तान बनने के पीछे इतिहासकार कई तर्क देते हैं. कुछ का मानना है कि 14 अगस्त को पाकिस्तान को एक स्वतंत्र देश के रूप में मंजूरी मिली थी, इसलिए इसी दिन वहां आजादी का पर्व मनाया जाता है. 14 अगस्त, 1947 को तत्कालीन वायसरॉय लार्ड माउंटबेटन ने पाकिस्तान को आजाद देश का दर्जा दे दिया था. 
 
पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस और भौगोलिक कारण
पाकिस्तान की स्वतंत्रता दिवस की तारीख को लेकर भौगोलिक कारण भी बताए जाते हैं. इसके लिए दोनों देशों के स्टैंडर्ड टाइम को माना जाता है. दरअसल, पाकिस्तान का स्टैंडर्ड टाइम हमारे देश से 30 मिनट पीछे है. इसका मतबल जब भारत में 12 बजे होते हैं, तब पाक की घड़ियां 11.30 बजे का समय बता रही होती हैं. कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि 14 अगस्त की रात ब्रिटिश सरकार भारतीय स्वतंत्रता एक्ट पर हस्ताक्षर किए, उस वक्त रात के 00.00 बजे थे. मतलब भारतीय समयानुसार 15 अगस्त की तारीख आ गई थी लेकिन पाकिस्तान में 14 अगस्त की रात 11.30 ही बजे थे. इस कारण से पाकिस्तान 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है.
 
पाकिस्तान की आजादी का दिलचस्प फैक्ट
इतिहासकार बताते हैं कि आजादी के बाद शुरुआती 2 साल तक पाकिस्तान भी अपना स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन ही मनाया करता था लेकिन बाद में मोहम्मद अली जिन्ना का निधन हो गया और स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को मनाया जाने लगा.
 
यह भी पढ़ें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के बाद E20 पार्टी और RHA ने उड़ाई नींद, इनके पीछे कौन?
CJP के बाद E20 पार्टी और RHA ने उड़ाई नींद, इनके पीछे कौन?
AK-47 कब चला सकती है पुलिस, क्या है भीड़ नियंत्रण की SOP?
AK-47 कब चला सकती है पुलिस, क्या है भीड़ नियंत्रण की SOP?
परीक्षा सुधार टास्क फोर्स में ये चेहरे, क्या अलग से मिलेगी सैलरी?
परीक्षा सुधार टास्क फोर्स में ये चेहरे, क्या अलग से मिलेगी सैलरी?
युवाओं पर पैलेट गन, पुलिस वालों को कितनी हो सकती है सजा?
युवाओं पर पैलेट गन, पुलिस वालों को कितनी हो सकती है सजा?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
Embed widget