एक्सप्लोरर

IND vs PAK Asia Cup 2025: पाकिस्तान के साथ खेलने से इनकार कर दे टीम इंडिया तो क्या होगा, कितना हो जाएगा नुकसान?

IND vs PAK Asia Cup 2025: अगर भारत एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरता तो क्या होगा? जानें फोरफिट के नियम और भारत के लिए अंक तालिका में इसका कितना बड़ा असर पड़ेगा.

IND vs PAK Asia Cup 2025: सोशल मीडिया पर लगातार आवाज उठ रही है कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहिए. ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर #BoycottPakistanMatch जैसे ट्रेंड खूब चल रहे हैं. हालांकि, सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि जब बात मल्टीटीम टूर्नामेंट की हो, तो भारत को खेलना ही पड़ेगा. फैंस के इस बहिष्कार अभियान का असर भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम तक भी पहुंच गया है.

खबरों की मानें तो कप्तान सूर्यकुमार यादव, उपकप्तान शुभमन गिल और कई अन्य खिलाड़ी इस माहौल से हैरान हैं. खिलाड़ियों ने यहां तक कहा है कि इस विषय पर हेड कोच गौतम गंभीर से भी चर्चा की है. आज भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होने वाले हैं. यह एशिया कप 2025 का छठा मैच है. चलिए जानें कि अगर भारत पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दे तो कितना नुकसान झेलना पड़ेगा.

पहले भी हुआ था बहिष्कार

यह पहला मौका नहीं है जब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेलने से इनकार की बात सामने आई हो. हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के दौरान भारतीय चैंपियन टीम ने पाकिस्तान चैंपियन के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया था. उस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने न तो ग्रुप स्टेज में और न ही सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत की थी. नतीजा यह हुआ कि पाकिस्तान की टीम बिना खेले ही फाइनल में पहुंच गई थी.

कितना होगा नुकसान?

अगर एशिया कप 2025 में भारतीय टीम पाकिस्तान से नहीं खेलती है, तो यह मैच फोरफिट माना जाएगा. ऐसे में मुकाबले के दोनों अंक सीधे पाकिस्तान को दे दिए जाएंगे. भारत को उस मैच से कोई अंक नहीं मिलेगा. इससे टीम इंडिया की सुपर-4 और फाइनल तक पहुंचने की संभावना पर सीधा असर पड़ेगा.

सुपर-4 और फाइनल पर असर

मान लीजिए कि भारत सुपर-4 में भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करता है, तो उस स्थिति में भी अंक पाकिस्तान को मिलेंगे और भारत की राह मुश्किल हो जाएगी. यहां तक कि अगर दोनों टीमें फाइनल तक पहुंचती हैं और भारत मैदान पर नहीं उतरता है, तो पाकिस्तान को विनर घोषित कर दिया जाएगा. यानी भारतीय टीम का बहिष्कार न सिर्फ एक मैच बल्कि पूरे टूर्नामेंट के परिणाम को प्रभावित कर सकता है.

भारतीय टीम के लिए बड़ा नुकसान

रिपोर्ट्स की मानें तो अगर भारत पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार करता है, तो इसका सीधा नुकसान भारतीय टीम को ही होगा. अंक तालिका में पीछे रहने के कारण टीम इंडिया का टूर्नामेंट से बाहर होना तय हो सकता है. इसके अलावा ब्रॉडकास्ट राइट्स, प्रायोजकों और दर्शकों के लिहाज से भी भारतीय क्रिकेट बोर्ड को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है.

इतना ही नहीं ऐसे में अगर टीम इंडिया मैच खेलने से बहिष्कार करती है, तो इसका फायदा पूरी तरह पाकिस्तान को मिलेगा और भारत को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: पहले नेपाल, फिर फ्रांस और अब लंदन, जानें किस देश में क्यों हो रहे प्रदर्शन?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेत्रहीन लोगों को कैसे मिलता है दिन-रात होने का सिग्नल? जानिए साइंस
नेत्रहीन लोगों को कैसे मिलता है दिन-रात होने का सिग्नल? जानिए साइंस
वैज्ञानिकों ने बनाया पानी के अंदर काम करने वाला सुपरग्लू, जानें कैसे करेगा काम?
वैज्ञानिकों ने बनाया पानी के अंदर काम करने वाला सुपरग्लू, जानें कैसे करेगा काम?
15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले
देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले
खराब सड़कों के कारण रोज जा रही इतने मासूमों की जान, हैरान कर देंगे आंकड़े
खराब सड़कों के कारण रोज जा रही इतने मासूमों की जान, हैरान कर देंगे आंकड़े

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget