एक्सप्लोरर

भारत के किस राज्य के लोग बोलते हैं सबसे अच्छी अंग्रेजी? हकीकत जानकर नहीं होगा यकीन

भारत में जहां सैकड़ों भाषाएं बोली जाती हैं, वहां अंग्रेजी एक ऐसी भाषा बन गई है जो लोगों की जरूरत बन गई है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत के किस राज्य में सबसे बेहतर अंग्रेजी बोली जाती है.

आज के दौर में अंग्रेजी बोलना एक जरूरत बन चुकी है, चाहे नौकरी की बात हो या इंटरव्यू की, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बात रखने की बात हो या ऑनलाइन दुनिया में आगे बढ़ने की, अंग्रेजी हर जगह काम आती है. भारत जैसे देश में, जहां सैकड़ों भाषाएं बोली जाती हैं, वहां अंग्रेजी एक ऐसी भाषा बन चुकी है जो लोगों को एक-दूसरे से जोड़ती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत के किस राज्य में सबसे बेहतर अंग्रेजी बोली जाती है.

ज्यादातर लोग यह मानते हैं कि मेट्रो शहरों जैसे मुंबई, बेंगलुरु या चेन्नई में अंग्रेजी सबसे अच्छी बोली जाती होगी, लेकिन हाल ही में आई पियर्सन की ग्लोबल इंग्लिश प्रवीणता रिपोर्ट ने कुछ ऐसा बताया है जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे तो चलिए जानते हैं कि भारत के किस राज्य के लोग  सबसे अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं. 

भारत के किस राज्य के लोग सबसे अच्छी अंग्रेजी बोलते है?

6 जनवरी 2025 को जारी हुई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली अंग्रेजी बोलने के मामले में पूरे भारत में नंबर 1 है. रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के लोगों का अंग्रेजी बोलने का स्कोर 63 है, जो कि वैश्विक औसत (54) से कहीं बेहतर है. भारत में दिल्ली के लोग सबसे अच्छी अंग्रेजी बोलते है. वहीं दिल्ली के बाद राजस्थान दूसरे स्थान पर है, जहां का स्कोर 60 है. तीसरे स्थान पर पंजाब आता है, जिसका स्कोर 58 है. अब ये थोड़ा चौंकाने वाला आंकड़ा है, क्योंकि आमतौर पर दिल्ली को शैक्षणिक और शहरी केंद्र माना जाता है, लेकिन राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों का टॉप पर आना इस बात को बताता है कि इन राज्यों में अंग्रेजी शिक्षा को लेकर गंभीर प्रयास हो रहे हैं. 

क्या है यह रिपोर्ट?

पियर्सन, जो एक अंतरराष्ट्रीय शिक्षा कंपनी है, उसने करीब 7.5 लाख अंग्रेजी भाषा के टेस्ट जिसे Versant टेस्ट कहा जाता है, का विश्लेषण किया गया. ये टेस्ट अलग-अलग देशों के लोगों ने दिए, और उनसे यह जाना गया कि उनकी अंग्रेजी बोलने, लिखने, समझने और सुनने की क्षमता कितनी है. जिसमें भारत के आंकड़ों पर नजर डालें तो अंग्रेजी बोलने का औसत स्कोर 57 जो वैश्विक औसत 54 से बेहतर है. वहीं अंग्रेजी स्किल का कुल औसत स्कोर 52 जो वैश्विक औसत 57 से थोड़ा कम है और अंग्रेज़ी लेखन का औसत स्कोर 61 है.

कौन से सेक्टर में अंग्रेजी सबसे बेहतर बोली जाती है?

1. फाइनेंस और बैंकिंग  – इस सेक्टर में लोगों का अंग्रेजी बोलने का स्कोर 63 है, जो कि दुनिया के औसत (56) से काफी बेहतर है. इसका मतलब है कि इस क्षेत्र में काम करने वाले लोग आमतौर पर अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं.

2.आईटी, बीपीओ और कंसल्टिंग – इन क्षेत्रों में भी लोगों की अंग्रेजी बहुत अच्छी पाई गई है. ये लोग अंग्रेजी का अच्छे से यूज करते हैं.

3. हेल्थकेयर  – इस क्षेत्र में स्कोर सिर्फ 45 है, जो बाकी क्षेत्रों से कम है. इसका मतलब है कि हेल्थकेयर में अंग्रेजी का लेवल  थोड़ा पीछे है.

यह भी पढ़े : ट्रेन से ये चीजें नहीं ले जा सकते आप, क्या जानते हैं ये वाला नियम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हवाई जहाज के टायर में क्यों भरी जाती है नाइट्रोजन, क्यों नहीं होता हवा का इस्तेमाल?
हवाई जहाज के टायर में क्यों भरी जाती है नाइट्रोजन, क्यों नहीं होता हवा का इस्तेमाल?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget