एक्सप्लोरर

ऑनलाइन ऑर्डर कीजिए और 3 सप्ताह के भीतर मिल जायेगी 'इंसानी खाल' से बनी जैकेट! आखिर सच्चाई क्या है?

इस जैकेट की कीमत करीब 60 हजार रुपये है. इसे ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है. जानकारी के अनुसार, इस जैकेट को बनाने में लगभग तीन सप्ताह का समय लग सकता है. जैकेट को लेकर कई लोगों ने सवाल उठाए हैं.

Human Skin Jacket: दुनिया के अलग-अलग कोनों में लोगों के खान-पान और रहन-सहन से लेकर पहनावे तक हर चीज का तरीका अलग-अलग होता है. फैशन का ऐसा दौर चल रहा है कि इसके नाम पर कुछ भी बिक रहा है. हैरानी की बात तो यह है कि दुनियाभर में ऐसी चीजों के खरीदार भी होते हैं. फैशन के नाम पर आजतक आपने तरह-तरह के कपड़े देखें होंगे, लेकिन क्या कभी इंसान के चमड़े से बनीं जैकेट (Human Skin Jacket) के बारे में सुना है? चौंकिए मत, क्योंकि ऑनलाइन मार्केट में ऐसी ही एक विवादित जैकेट की बिक्री हो रही है. जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि इसे देखकर लगता है कि यह 'इंसान की खाल' से बनी है. 

कौन बेच रहा इंसानी चमड़े से बनीं जैकेट?

इस जैकेट की कीमत करीब 60 हजार रुपये है. इसे ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है. जानकारी के अनुसार, इस जैकेट को बनाने में लगभग तीन सप्ताह का समय लग सकता है. सोशल मीडिया इस जैकेट को लेकर कई लोगों ने सवाल उठाए हैं. एक यूजर ने लिखा कि इस तरह की जैकेट को बेचना शर्मनाक है. तो वहीं, एक यूजर ने लिखा कि मुनाफे के लिए लोग इंसानियत भूलते जा रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कौन इंसानी खाल से बने ये कोट बेच रहा है? और क्या सच में इन्हे इंसानी खाल से ही बनाया गया है?

क्या सच में इसमें इंसानी चमड़ा लगा है?

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अजीबों-गरीब जैकेट को ऑनलाइन ऑर्डर किया जा रहा है. हालांकि, बिक्री करने वाले दुकानदार ने अपने नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कहा है कि ये कोट इस तरह से तैयार किए गए हैं, ताकि देखते ही लगे कि ये इंसानी खाल से बने हैं. लेकिन असल में इन्हे इंसान की खाल से नहीं बनाया गया है.

हर आइटम को खास 'सिलिकॉन लैटेक्स लैमिनेट' से बनाया जाता है. इस भारी जैकेट पर टैटू और दूसरी चीजें भी बनाई की जाती हैं. हालांकि, जैकेट का डिजाइन देखकर कोई भी डर जाए, लेकिन बहुत से लोगों ने इसे बनाने वालों की तारीफ भी की है. एक शख्स ने तो बहुत सारी जैकेट ऑर्डर भी की हैं.

ये है खरीदने का प्रोसेस

इस प्रोडक्ट के डिस्क्रिप्शन में 'ह्यूमन स्किन जैकेट' लिखा हुआ है. जिसमें बताया गया है कि इसे किस तरह बनाया जाता है. दुकानदार की तरफ से कहा गया कि ग्राहक अपनी एक ऐसी उनके पास भेजें जो उनको फिट आती ही, उसके बाद उसको इंसानी खाल जैसी दिखने वाली चीज से कवर कर दिया जाएगा. तैयार होने पर ये जैकेट ग्राहक तक डिलीवर का दी जाती.

कहां से आया आइडिया?

इंसान की खाल जैसी चीज से जैकेट बनाने का ये अनोखा आइडिया साल 1991 की एक फिल्म से लिया गया है. इस फिल्म में सीरियल किलर ऐसी ही एक जैकेट बनाता है. इस जैकेट में एक इंटरनल और एक एक्सटर्नल पॉकेट है.

यह भी पढ़ें - कब ऐसा होता है कि कोल्ड ड्रिंक कांच की बोतल को भी तोड़ देती है? इस विज्ञान को समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
हिरासत में लेने के बाद कितनी दूर छोड़ सकती है पुलिस, क्या हैं नियम?
हिरासत में लेने के बाद कितनी दूर छोड़ सकती है पुलिस, क्या हैं नियम?
नए गवर्नर को कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या दी जाती हैं सुविधाएं?
नए गवर्नर को कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या दी जाती हैं सुविधाएं?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget