एक्सप्लोरर

कब ऐसा होता है कि कोल्ड ड्रिंक कांच की बोतल को भी तोड़ देती है? इस विज्ञान को समझिए

कोल्ड ड्रिंक्स को पैक करते समय उन्हें कमरे के तापमान से कम टेंपरेचर पर ठंडा करके पैक किया जाता है. ग्राहक तक पहुंचने में बोतलों को धूप में या किसी दूसरे तरह के गर्म तापमान से भी गुजरना पड़ता है.

Cold Drink Fact: गर्मियों का आगाज हो चुका है. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी राहत पाने के लिए लोगों का रुख कोल्ड की तरफ भी बढ़ेगा. चिल-चिलाती गर्मी में ठंडी-ठंडी कोल्ड ड्रिंक पीना राहतभरा होता है. शायद आपने भी बहुत बार कोल्ड ड्रिंक्स पी होंगी. कोल्ड ड्रिंक्स या कई अन्य तरह की सॉफ्ट ड्रिंक्स को आमतौर पर प्लास्टिक या फिर कांच की बोतलों में पैक कर बेचा जाता है. कई बार ऐसा होता है कि कांच की बोतल में आने वाली कुछ बोतलें अपने आप भी टूट जाती हैं. सवाल है कि आखिर ऐसा क्या होता है जो बोतलें अपने आप टूट जाती हैं? अगर आपको इस बारे में नहीं पता, तो आज हम आपको बताते हैं कि कब कोल्ड ड्रिंक कांच की बोतल को भी तोड़ देती है. 

इस तरह टूटती है कांच की बोतल

कोल्ड ड्रिंक्स को पैक करते समय उन्हें कमरे के तापमान से कम टेंपरेचर पर ठंडा करके पैक किया जाता है. पैक होकर फैक्ट्री से निकलने के बाद से लेकर ग्राहक तक पहुंचने तक कई बार बोतलों को धूप में या किसी दूसरे तरह के गर्म तापमान से भी गुजरना पड़ता है. जिससे बोतलों के अंदर तापमान में बड़ा बदलाव हो जाता है. चूंकि कोल्ड ड्रिंक के लिक्विड में कार्बन डायऑक्साइड गैस मिली होती है. गर्मी के कारण जब बोतल का तापमान बढ़ता है तो ये गैस एक्सपैंड यानी फैलने लगती है और लिक्विड में से बाहर आ जाती है. 

आयतन बढ़ने पर टूटती है बोतल

दूसरे शब्दों में कहें तो गैस का आयतन (Volume) बढ़ जाता है. इससे बोतल के अंदर प्रेशर बढ़ने लगता है. बढ़े हुए प्रेशर के कारण गैस बाहर आने के लिए जोर मारती है. जब बोतल के अंदर का प्रेशर कांच की बोतल की दीवारों के प्रेशर से ज्यादा हो जाता है तो यह बोतल को तोड़कर इससे बाहर निकलता है.

इसलिए छोड़ा जाता है एयर गैप

साथ ही एक कारण यह भी है कि जब पानी को 4 डिग्री सेल्सियस से ठंडा किया जाता है तो वो एक्सपैंड करने लगता है. जबकि, कांच की बोतल को ठंडा करने पर वो सिकुड़ने लगती है. जिससे भी बोतल टूट सकती है. ऐसे में बोतल बहुत जल्दी न टूटे इसके लिए इन बोतलों को पूरा नहीं भरा जाता, बल्कि एयर गैप छोड़ दिया जाता है. आपने देखा भी होगा कि कोल्ड ड्रिंक की बोतलें कभी भी ऊपर तक पूरी नहीं भरी होती हैं. उनमें थोड़ा सा एयर गैप इसी नुकसान से बचने के लिए छोड़ा जाता है.

यह भी पढ़ें - हड्डियां तोड़ देगा ये प्रदूषण! जहां ये ज्यादा है वहां अधिक टूट रही हड्डियां, स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mughal Games: मोबाइल नहीं था तो टाइम पास कैसे करते थे मुगल, जानें क्या था उनके पसंदीदा खेल?
मोबाइल नहीं था तो टाइम पास कैसे करते थे मुगल, जानें क्या था उनके पसंदीदा खेल?
Cjp Protest Lathi Charge: पुलिस की इस लाठी से क्यों थर-थर कांपते हैं अपराधी, CJP के प्रदर्शन में लाठीचार्ज के बीच जानें जवाब
पुलिस की इस लाठी से क्यों थर-थर कांपते हैं अपराधी, CJP के प्रदर्शन में लाठीचार्ज के बीच जानें जवाब
पहली बार अनशन नहीं कर रहे सोनम वांगचुक, जानें कब-कब और क्यों की भूख हड़ताल?
पहली बार अनशन नहीं कर रहे सोनम वांगचुक, जानें कब-कब और क्यों की भूख हड़ताल?
CJP Protest: हिरासत और गिरफ्तारी में क्या अंतर होता है, क्या कर सकती है पुलिस और क्या नहीं?
हिरासत और गिरफ्तारी में क्या अंतर होता है, क्या कर सकती है पुलिस और क्या नहीं?

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget