एक्सप्लोरर

अब हवा से बन पाएगी बिजली! वैज्ञानिकों ने खोजा अनोखा एंजाइम, जानिए कैसे करेगा काम?

वैज्ञानिकों को इस खोज पर भरोसा है और उन्होंने दावा किया है कि हवा से बनने वाली ऊर्जा एकदम स्वच्छ होगी और इसके कोई अन्य दुष्प्रभाव भी नहीं होंगे. आइए अब जानते हैं कि आखिर हवा से बिजली बनेगी कैसे!

Electricity From Air: भविष्य में पैदा होने वाले ऊर्जा संकट से बचने के लिए दुनियाभर के देश ऊर्जा के नए स्त्रोतों और विकल्पों की ओर अपना रुख कर रहे हैं. रूस-यूक्रेन युद्ध में दुनियाभर के कई देशों ने ऊर्जा संकट का सामना किया. भविष्य में ऐसी किसी परिस्थिति से बचने ने लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक ऊर्जा के नए स्त्रोतों की खोज में लगे हुए हैं. इसी कड़ी में अब वैज्ञानिकों के हाथ बिजली आपूर्ति के लिए जो नया तरीका हाथ लगा है, अगर वह सफल हो जाता है तो दुनिया में कहीं भी बिजली की कमी नहीं रहेगी. ये तरीका है हवा से बिजली बनाने का. जी हां, भले ही सुनने में ये अजीब लगता हो, लेकिन वैज्ञानिकों ने एक ऐसा एंजाइम खोज निकाला है, जो हवा में मौजूद हाइड्रोजन से बिजली बना सकता है. 

बिल्कुल स्वच्छ होगी इससे बनने वाली बिजली

इस एंजाइम में बिजली बनाने की भरपूर क्षमता है. वैज्ञानिकों को इस पर भरोसा है और उन्होंने दावा किया है कि हवा से बनने वाली ऊर्जा एकदम स्वच्छ होगी और इसके कोई अन्य दुष्प्रभाव भी नहीं होंगे. शोधकर्ताओं ने इस एंजाइम को Huc नाम दिया है. वैज्ञानिकों के अनुसार, Huc धरती के भीतर पड़ी ऊर्जा का इस्तेमाल करने में मददगार है. इसकी मदद से वायु की शक्ति को बिजली में भी बदला जा सकता है. वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि इसकी मदद से ‘हवा से चलने वाले’ उपकरण बनाए जा सकते हैं. 

कहां हुई ये खोज?

ऑस्ट्रेलिया (Australia) की मोनाश यूनिवर्सिटी (Monash University) के वैज्ञानिकों ने यह खोज की है. शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर पर्याप्त मात्रा में यह एंजाइम बनाया गया तो यह हमें सौर-संचालित उपकरणों को वायु-संचालित संस्करण से बदलने की राह को आसान कर देगा. असल में एंजाइम जीवित जीवों से उत्पन्न होने वाले पदार्थ होते हैं जो कुछ रासायनिक प्रतिक्रियाओं को गति देने का काम करते हैं.

क्रायोजेनिक इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी 

नेचर जर्नल में प्रकाशित एक लेख में मेलबोर्न के एक शोधकर्ता ने भी एंजाइम के उपयोग के बारे में बताया है. वो इसके लिए क्रायोजेनिक इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी नामक तकनीक का प्रयोग कर चुके हैं. उन्होंने भी माना था कि Huc हाइड्रोजन को विद्युत ऊर्जा में बदलता है. क्रायोजेनिक इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी से भी वैज्ञानिकों को इस प्रक्रिया को समझने में मदद मिली.

यह भी पढ़ें - ये चूहा कभी पानी ही नहीं पीता... रेगिस्तान में भी नहीं लगती है इसे प्यास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में जुड़ सकता है नाम? क्या हैं नियम
क्या नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में जुड़ सकता है नाम? क्या हैं नियम
ताइवान और चीन के बीच क्यों है दुश्मनी, क्या है इतिहास?
ताइवान और चीन के बीच क्यों है दुश्मनी, क्या है इतिहास?
जापान में किराए पर मिलता है परिवार, क्या है रेंट-ए-फैमली कल्चर?
जापान में किराए पर मिलता है परिवार, क्या है रेंट-ए-फैमली कल्चर?
अचानक से मौसम में कैसे आया बदलाव, क्या है इतनी ज्यादा बारिश की वजह?
अचानक से मौसम में कैसे आया बदलाव, क्या है इतनी ज्यादा बारिश की वजह?

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर सचिन त्यागी से की थी शादी
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर से की थी शादी
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
पंजाब: LPU में छात्रा की रेप की खबर पर भड़के छात्र, देर रात यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़
पंजाब: LPU में छात्रा की रेप की खबर पर भड़के छात्र, देर रात यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़
क्या अक्टूबर में आ सकती है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जान लीजिए अपडेट
क्या अक्टूबर में आ सकती है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जान लीजिए अपडेट
How To Increase Shower Pressure: बाथरूम के शॉवर से धीमा आ रहा पानी, ऐसे बढ़ाएं प्रेशर
बाथरूम के शॉवर से धीमा आ रहा पानी, ऐसे बढ़ाएं प्रेशर
Embed widget