एक्सप्लोरर

कितनी कीमती होती है वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, क्या हर बार इसमें किए जाते बदलाव

भारतीय क्रिकेट टीम ने सालों के बाद एक बार फिर से ट्रॉफी अपने नाम किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के पास जो ट्राफी है, उसकी कीमत कितनी है और वो किस धातु से बनी है.

भारतीय क्रिकेट टीम ने 2007 पहले टी 20 वर्ल्ड कप के बाद एक बार फिर से इतिहास रचा है. भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया है. सालों के इंतजार के बाद भारतीय टीम ने एक बार फिर से टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है. आज हम आपको बताएंगे कि भारतीय क्रिकेट टीम ने जो ट्रॉफी जीता है, आखिर वो किस मैटेरियल का बना होता है और उसकी कीमत कितनी होती है. 

टी 20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी

इस बार टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है. क्योंकि इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम एक भी मैच नहीं हारी थी और फाइनल में भी ट्राफी अपने नाम किया था. इस बार टी20 वर्ल्ड कप इसलिए भी खास था, क्योंकि 2007 पहले टी20 वर्ल्ड कप में धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने ट्रॉफी जीता था, उस टीम में रोहित शर्मा भी था. वहीं अब रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप में दोबारा भारत ने ट्रॉफी अपने नाम किया है और इसके साथ ही रोहित और विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप से सन्यांस ले लिया है. 

टी 20 की ट्रॉफी

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी 50 ओवर वर्ल्ड कप से काफी अलग होती है. क्योंकि जहां वनडे विश्व कप में सोने की ट्रॉफी का उपयोग किया जाता है, वहीं दूसरी ओर टी20 वर्ल्ड कप में चांदी का उपयोग किया जाता है. टी20 वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्रॉफी को पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में जीता था. रिपोर्ट्स के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी की हाईट 51 सेमी होती है और चौड़ाई 14 सेमी होती है. इसका वजन लगभग 7.5 किलो के आसपास होता है.पहले टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ये खिताब अपने नाम किया था. 

कितने की ट्रॉफी

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी की कीमत का आधिकारिक ऐलान तो नहीं हुआ है. लेकिन जानकारी के मुताबिक ये चांदी से बनी होती है. इस तरीके से देखा जाए तो 7.5 किलो के हिसाब से चांदी का भाव ही केवल 7.5 लाख रुपए होता है. इसके अलावा इसके मेकिंग चार्ज और फिनिशिंग टच के चार्ज मिलाकर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए हो सकती है. हालांकि सभी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी में कुछ-कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं. लेकिन दिखने में ये ट्रॉफी एक जैसे लगती हैं.

ये भी पढ़ें: ​वर्ल्ड कप में जितनी रकम टीम ने जीती है क्या उस पर भी टैक्स देना होता है?

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget