एक्सप्लोरर

​वर्ल्ड कप में जितनी रकम टीम ने जीती है क्या उस पर भी टैक्स देना होता है?

World Cup Winning Prize: वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के खाते में 2.45 मिलियन डॉलर यानी 20.36 करोड रुपये जाएंगे. लेकिन क्या वर्ल्ड कप जीतने के बाद मिलने वाली इस प्राइस मनी पर टैक्स भी लगेगा?

World Cup Winning Prize: कल यानी 29 जून को वेस्टइंडीज में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल मैदान पर खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर 11 साल बाद आईसीसी का खिताब अपने नाम किया और 17 साल बाद T20 वर्ल्ड कप जीता. टीम इंडिया की जीत में एक नहीं बल्कि कई हीरो रहे बल्लेबाजी में जहां विराट कोहली, अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने योगदान दिया. 

तो वहीं गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने काम तमाम कर दिया. वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के खाते में 2.45 मिलियन डॉलर यानी 20.36 करोड रुपये जाएंगे. अब इसे लेकर लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है क्या वर्ल्ड कप जीतने के बाद मिलने वाली इस प्राइस मनी पर टैक्स भी लगेगा. तो लिए चलिए आपको बताते हैं. 

वर्ल्ड कप विनिंग प्राइज मनी पर देना होगा टैक्स

टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर करोड़ों भारतीयों खुशी दी. तो वहीं करोड़ों की प्राइज मनी भी अपने नाम की. आईसीसी की ओर से T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए कल 93.51 करोड़ की प्राइज मनी रखी गई थी. जिसमें अलग-अलग स्थान पर वर्ल्ड कप खत्म करने वाली टीमों को अलग-अलग राशि दी गई. 

वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम को 20.36 करोड रुपए प्राइस मनी के तौर पर दिए गए. इसमें से भारतीय टीम को कितने रुपये मिलेंगे. उन्हें कितना टैक्स देना होगा इस बारे में अगर बात की जाए तो. इनकम टैक्स  अधिनियम की धारा  56(2) के तहत प्राइज मनी पर टैक्स देना होता है. यानी टीम इंडिया 93.51 करोड़ की प्राइज मनी का अच्छा खासा हिस्सा टैक्स के तौर पर चला जाएगा. 

क्या हैं प्राइज मनी पर टैक्स को लेके नियम?

अवार्ड की बात की जाए तो अगर वह भारतीय सरकार द्वारा अप्रूव होते हैं. तो इस तरह के अवार्ड टैक्स फ्री होते हैं. इनकम टैक्स अधिनियम की धारा 10 (17A) के तहत इन अवॉर्डों पर टैक्स की छूट मिलती है. जिनमें कोई नेशनल अवार्ड ,अर्जुन अवार्ड या फिर ऐसे अवार्ड जो भारतीय सरकार द्वारा ओलंपिक खेल विजेताओं, एशियन गेम्स विजेताओं और कॉमनवेल्थ गेम्स विजेताओं को दिया जाता है. 

उन पर टैक्स फ्री होता है. इसके साथ ही अगर नोबेल प्राइज अवार्ड मिलता है तो इनकम टैक्स की धारा 10 (17A) के तहत यह भी टैक्स फ्री होता है. बता दें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई आईसीसी से मिलने वाले अवार्डों को टैक्स फ्री करने के लिए सरकार से मांग कर रही है. 

यह भी पढ़ें: ब्रम्हांड में इस ग्रह पर तापमान होता है 575 डिग्री, यहां की बारिश ऐसी की सुनकर उड़ जाएंगे होश

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 साल में किस अरबपति की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी? टॉप 5 में नहीं है अंबानी
3 साल में किस अरबपति की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी? टॉप 5 में नहीं है अंबानी
CBI की जांच में कितने आरोपी दोषी साबित होते हैं? जानें Conviction Rate
CBI की जांच में कितने आरोपी दोषी साबित होते हैं? जानें Conviction Rate
Independence Day 2026: महात्मा गांधी ने कहां से कहां तक किया था दांडी मार्च, आज कैसा है वो रूट?
महात्मा गांधी ने कहां से कहां तक किया था दांडी मार्च, आज कैसा है वो रूट?
कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में 7 हजार टन कूड़ा, इसे साफ करने में कितना लगेगा पैसा?
कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में 7 हजार टन कूड़ा, इसे साफ करने में कितना लगेगा पैसा?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget