एक्सप्लोरर

Mental and Physical Break: कैसे लिया जाता है मेंटल और फिजिकल ब्रेक, क्रिकेट के अलावा किन-किन गेम्स में होती है इसकी जरूरत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने मानसिक और शारीरिक रूप से ब्रेक लिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेंटल और फिजिकल ब्रेक कैसे लिया जाता है? आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे.

जीवन में हर इंसान को कभी ना कभी ब्रेक की जरूरत महसूस होती है. आपने कई बार देखा सुना होगा कि ब्रेक लेकर लोग लंबी छुट्टी पर चले जाते हैं. उधर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने भी आईपीएल 2024 से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया है. हालांकि वह कब तक वापसी करेंगे, यह स्पष्ट नहीं है. इस दौरान मैक्सवेल ने मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को रेस्ट देने के लिए ऐसा फैसला लिया है. आज हम आपको बताएंगे कि मेंटल और फिजिकल ब्रेक कैसे लिया जाता है और किन-किन गेम्स में ब्रेक की जरूरत होती है.

मेंटल हेल्थ के लिए ब्रेक

आपने अक्सर ये महसूस किया होगा या अपने आस-पास देखा होगा कि वर्कप्लेस पर अत्यधिक काम और तनाव का असर मेंटल हेल्थ पर पड़ता है. लेकिन नौकरी में बॉस का दबाव और छुट्टी नहीं मिलने के कारण लोग ब्रेक नहीं ले पाते हैं. लेकिन एक स्थिति ऐसी आती है, जब उस व्यक्ति को कुछ दिनों के लिए छुट्टी बहुत जरूरी हो जाती है. इस दौरान वो दिमागी रूप से बिल्कुल फ्री रहना चाहता है. नौकरी या खेल हर जगह इंसान को मेंटल हेल्थ के लिए ब्रेक की जरूरत महसूस होती है.

फिजिकल ब्रेक

दुनियाभर के खिलाड़ी हर दिन अपने खेलों के लिए प्रैक्टिस करते हैं. इस दौरान कई बार खिलाड़ी घायल भी हो जाते हैं या उनकी फिटनेस ठीक नहीं होती है. ऐसी स्थिति में खिलाड़ी अक्सर फिजिकल ब्रेक लेते हैं. इसका अलावा कई बार खिलाड़ी लंबे खेल के बाद थक जाते हैं, ऐसी स्थिति में भी खिलाड़ी फिजिकल ब्रेक लेते हैं. सभी खेलों में खिलाड़ियों को ब्रेक जरूरत होती है, क्योंकि हर खेल में फिटनेस के लिए फिजिकल मेहनत बहुत होती है.

क्रिकेट में ब्रेक

बता दें कि मैक्सवेल पहले खिलाड़ी नहीं हैं, जिन्होंने मैच से ब्रेक लिया है. इससे पहले ईशान किशन ने भी क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया था. आपको याद होगा कि साउथ अफ्रीका दौरे के बीच से ईशान भारत वापस आ गए थे. हालांकि इसके बाद से ही वह भारतीय टीम से बाहर हैं.

इसके अलावा विराट कोहली ने 2022 एशिया कप से ठीक पहले एक महीने का रेस्ट लिया था. भारतीय क्रिकेट टीम के इस स्टार बल्लेबाज ने 2022 एशिया कप से ठीक पहले एक महीने के ब्रेक से लौटने के बाद अपने मेंटल हेल्थ चैलेंज के बारे में खुलकर बताया था. एक इंटरव्यू में कोहली ने कहा था कि मानसिक रूप से कमजोर महसूस करने और उन्हें ब्रेक की जरूरत के बावजूद वह कड़ी मेहनत कर रहे थे. एक महीने के रेस्ट ने उन्हें तरोताजा महसूस करने में मदद की थी.

 

ये भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर किराए पर लेने का कितना आता है खर्च,एक घंटे के लग जाएंगे इतने रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वोट चोरी सही निकली तो क्या चुनावों को रद्द कर सकता है सुप्रीम कोर्ट?
वोट चोरी सही निकली तो क्या चुनावों को रद्द कर सकता है सुप्रीम कोर्ट?
अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश न माने तो क्या होगा,क्या है प्रावधान?
अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश न माने तो क्या होगा,क्या है प्रावधान?
एलन मस्क के पास कितना पैसा, उससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?
एलन मस्क के पास कितना पैसा, उससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?
क्या गोद लिए बच्चे की वापस की जा सकती है कस्टडी, जानें नियम?
क्या गोद लिए बच्चे की वापस की जा सकती है कस्टडी, जानें नियम?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget