एक्सप्लोरर

वो कौन-सा तरीका है, जिससे कुछ ही सेकेंड्स में पता चल जाएगा कि आपके नाम से किसी और ने तो सिम नहीं ली है?

एक आईडी पर अधिकतम नौ नंबर चालू रह सकते हैं, लेकिन अगर आपको शक है कि आपके नाम से कोई अन्य भी मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर रहा है तो आप नीचे बताए तरीके से पता लगा सकते हैं.

SIM On Aadhar Card: लोगों के साथ आधार नंबर या किसी अन्य आईडी कार्ड से फ्रॉड होने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. इंटरनेट के इस युग में आपको बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है. आज के समय में आपके बैंक अकाउंट से लेकर मोबाइल नंबर तक सभी में KYC के लिए आधार की जरूरत होती है. संभव है कि कोई आपकी आईडी का गलत इस्तेमाल कर ले. बहुत-सी बार ऐसा होता है कि आपकी आईडी पर कोई और भी सिम इस्तेमाल कर रहा होता है और आपको इसकी खबर तक नहीं होती है. अगर आपको संदेह है कि आपके नाम से कोई और भी सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहा है तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि, इसमें हमने बताया है कि कैसे आप पता कर सकते हैं कि आपके आधार पर कोई और सिम यूज तो नही कर रहा है.

कहां से चलेगा पता

दूरसंचार विभाग के tafcop.dgtelecom.gov.in पोर्टल पर देशभर में चालू सभी मोबाइल नंबर का डाटाबेस अपलोड रहता है. स्पैम और फ्रॉड पर लगाम लगाने की कोशिश में ये पोर्टल एक पहल है. वैसे तो एक आईडी पर अधिकतम नौ नंबर चालू रह सकते हैं, लेकिन अगर आपको शक है कि आपके नाम से कोई अन्य भी मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर रहा है तो आप वेबसाइट के जरिए इस बात की शिकायत कर सकते हैं. 

कैसे करें वेबसाइट पर चेक

  • अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप के ब्राउजर में tafcop.dgtelecom.gov.in को ओपन करें. 
  • अब अपना 10 अंकों वाला मोबाइल नंबर दर्ज करें. 
  • उसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा. जिसे भरकर वैलिडेट पर क्लिक कर दें.

अनजान नंबर की कर सकते हैं रिपोर्ट

ओटीपी वैलिडेट करने पर आपके नाम पर चालू सभी नंबरों की सूची आ जायेगी. आप संदिग्ध नंबर की रिपोर्ट भी कर सकते हैं. उसके बाद सरकार उस नंबर की जांच करेगी जिसकी आपने शिकायत की है. tafcop.dgtelecom.gov.in सर्विस फिलहाल कुछ ही सर्किल के लिए चालू है. लेकिन जल्द ही इसे बाकी सर्किल में जारी किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें - देश के 131 शहरों की हवा में घुला है जहर! पढ़ लीजिए सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में किन सिटी का नाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
कैसे तय होती है फसल की MSP, किसान को कौन-कौन से खर्च मिलते हैं?
कैसे तय होती है फसल की MSP, किसान को कौन-कौन से खर्च मिलते हैं?
क्या होता है अवमानना का नोटिस, सही साबित हुआ आरोप तो क्या होगा?
क्या होता है अवमानना का नोटिस, सही साबित हुआ आरोप तो क्या होगा?
भारत में कब-कब रद्द हुए चुनाव, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?
भारत में कब-कब रद्द हुए चुनाव, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget