एक्सप्लोरर

कैसे जा सकते हैं कैलाश मानसरोवर? जानें से पहले पूरी करनी होती हैं ये शर्तें

कैलाश पर्वत को भगवान शिव और देवी पार्वती निवास स्थल भी कहा जाता है. हर साल सैंकड़ों भक्त कैलाश पर्वत दर्शन के लिए जाते हैं. जानिए आखिर आप इस यात्रा पर कैसे जा सकते हैं.

कैलाश पर्वत यानी भगवान शिव और देवी पार्वती का निवास स्थान है. हर साल सैंकड़ों शिव भक्त इस पवित्र कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाते हैं. इस यात्रा को दुनिया का सबसे दुर्गम और सुंदर यात्रा कहा जाता है. आज हम आपको बताएंगे कि आप इस पवित्र स्थान पर कैसे जा सकते हैं. 

दिल्ली से कैलाश मानसरोवर

बता दें कि दिल्ली से कैलास मानसरोवर की दूरी कोई 900 किलोमीटर है. यह यात्रा 15 हजार फीट की ऊंचाई से लेकर 19 हजार फीट की ऊंचाई तक जाती है. भगवान शिव के पवित्र स्थान तक पहुंचने की ये यात्रा इतनी आसान भी नहीं है. 

कैलाश मानसरोवर पहुंचने का रास्ता

बता दें कि कैलाश पर्वत तक जाने के लिए तीन रास्ते हैं. एक रास्ता भारत के उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से होकर गुजरता है. इस रास्ते में मुश्किलें ज्यादा हैं, क्योंकि यह रास्ता अधिकतर पैदल और ट्रैकिंग का है. बता दें कि भारत सरकार इसी रास्ते लोगों को भेजती है. इसके अलावा दूसरा रास्ता थोड़ा आसान है. इसमें नेपाल की राजधानी काठमांडू से सीधे कैलास सड़क मार्ग तक जाना होता है. यह रास्ता भक्तों के लिए नेपाल सरकार सिर्फ जून से सितंबर तक खोलती है. इसके अलावा तीसरा रास्ता भी है, जो बहुत आसान लेकिन सबसे महंगा है. यह हवाई यात्रा है, जिसमें हेलीकॉप्टर के जरिए नेपाल के नेपालगंज से सिमिकोट और हिलसा होकर तकलाकोट तक जाते हैं. उसके आगे की यात्रा गाड़ी से होती है.

विदेश मंत्रालय

इस यात्रा का आयोजन विदेश मंत्रालय करता है. हर साल कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए सरकार 60 यात्रियों का समूह 16 बैचों में ‪29 मई से 26 सितंबर‬ के बीच भेजती है. हर बैच की यात्रा अवधि 28 दिन की होती है. इस दौरान एक यात्री को 25 किलो तक सामान ले जाने की इजाजत होती है. जिसमें 5 किलो खाने की चीजें हो सकती हैं. वहीं कैलास मानसरोवर की यात्रा के पात्र भारतीय नागरिकों की उम्र 18 वर्ष से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए. यात्रा की मुश्किलों को देखते हुए शारीरिक रूप से फिट और स्वस्थ लोगों को ही जाने की इजाजत दी जाती है. 

सिर्फ इन लोगों को जाने की इजाजत

कैलाश मानसरोवर की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक सिर्फ भारतीय नागरिक ही भारत से यात्रा कर सकते हैं. ऐसे में हर एक यात्री के पास यात्रा करने के समय उस साल 01 सितंबर को कम से कम 6 महीने की शेष वैधता अवधि वाला भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए. इसके अलावा उम्र 70 साल से कम होनी चाहिए. वहीं विदेशी नागरिक आवेदन करने के पात्र नहीं हैं. यात्रा पर जाने वाले व्यक्ति का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 25 या उससे कम होना चाहिए. इसके अलावा मेडिकली फिट होना भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें: अगर किसी के पास अब 1000 का नोट मिल जाए तो क्या होगा? क्या हो सकती है जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget