एक्सप्लोरर

घर के लिए सही बल्ब लेना छोटी सी बात नहीं है... अपनी उम्र के हिसाब से ये है बल्ब खरीदने का तरीका

घर के लिए बल्ब का चुनाव करना कई कारकों पर निर्भर करता है. घर के बुजुर्गों, बच्चों और किशोरों के कमरों के लिए बल्ब का चुनाव करते समय आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए, जिनके बारे में हमने बताया है.

How to choose the right bulb for room: बाजार में कई तरह के बल्ब और रोशनी देने वाले उपकरण आते हैं. इन्हे लगाते ही चारों तरफ चकाचौंध छा जाती है. बहुत से लोग अपने घरों में बहुत ज्यादा रोशनी देने वाले बल्ब इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ खर्चा बचाने के लिए बहुत कम रोशनी देने वाले और कम बिजली खर्च करने वाले बल्ब इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ज्यादा चकाचौंध आपकी आंखों के लिए ठीक नहीं होती है. इसी प्रकार गलत बल्ब या लाइट का चुनाव आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी जेब पर भी बुरा असर डाल सकता है. ऐसे में सवाल आता है, तो आखिर कौन-सा बल्ब इस्तेमाल करें?

उम्र के हिसाब से चुनें बल्ब 

अपने घर के लिए बल्ब का चुनाव करना कई कारकों पर निर्भर करता है. अगर आपके घर में बुजुर्ग हैं, जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा या इसके आसपास है तो उनके कमरे में ज्यादा वॉट वाला बल्ब लगाना चाहिए. दरअसल, बढ़ती उम्र के साथ नजर कमजोर होने लगती है, ऐसे में कम वॉट वाले बल्ब की रोशनी में कोई भी चीज अच्छे से दिखाई नहीं देती है.

वहीं, 50 या उससे कम उम्र वाले व्यक्ति के कमरे में सामान्य रोशनी वाले बल्ब लगाने चाहिए. यह बल्ब सफेद रोशनी वाले हों तो ज्यादा अच्छा रहता होता है, क्योंकि इससे आंखों पर बहुत अधिक जोर नहीं पड़ता है.

बच्चों के लिए चुनें ऐसा बल्ब

छोटे बच्चों के कमरे में हल्के या कम रोशनी वाले बल्ब ही लगाने चाहिए, क्योंकि बच्चों की आंखें ज्यादा सेंसिटिव होती हैं और ज्यादा रोशनी को सहन नहीं कर पाती हैं. स्कूल में पढ़ने वाले या टीनएजर बच्चों के लिए घर में टेबल लैंप की व्यवस्था होनी चाहिए.

कमरों की दीवारों के रंग का भी रखें ध्यान

उम्र के अलावा घर की दीवारों पर हुआ पेंट भी एक कारक है. बल्ब का चुनाव करने से पहले एक बार कमरे की दीवारों पर लगे रंग को अच्छी तरह से देख लें, क्योंकि दीवार के रंग से लाइट का रिफ्लेक्शन भी प्रभावित होता है. अगर कमरे की दीवारों का रंग लाल, नीला या कोई और गहरा रंग तो ऐसे कमरों में रोशनी के लिए ज्यादा वॉट वाले बल्ब की जरूरत पड़ेगी. वहीं, अगर दीवारें सफेद, क्रीम, हल्के गुलाबी का किसी और हल्के रंग की हैं, तो कम वॉट के बल्ब से भी कमरे में काफी रोशनी हो जाएगी. 

एलईडी बल्ब कैसे चुनें?

आजकल एलईडी बल्ब चलन में हैं, ये कम वॉट में ज्यादा रोशनी देते हैं और बिजली की खपत भी कम से कम करते हैं. अगर आप अपने कमरे में एलईडी बल्ब लगा रहे हैं तो 10×10 वर्ग फीट के कमरे के लिए 20 से 25 वॉट वाला एक एलईडी बल्ब काफी होता है. इसकी रोशनी आखों में चुभती भी नहीं है और कमरा भी लाइट से जगमगाता रहता है. इसलिए अपने कमरों के लिए बल्ब का चुनाव काफी सोच समझकर करना चाहिए, क्योंकि इनका असर आपके स्वास्थ्य और जेब दोनों पर पड़ता है.

यह भी पढ़ें - कुछ लोगों को हथेली और पैर के तलवों में पसीना क्यों आता है? ये हो सकती हैं इसकी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget