एक्सप्लोरर

किसी भी समय शराब पीने से पहले जान लें खाली पेट पीने से क्या होता है? यह कितना सही और कितना गलत है?

Alcohol Fact: अगर आप भी खाली पेट शराब पीते हैं तो पहले जान लें कि ऐसा करने के क्या नुकसान हो सकते हैं. जानिए खाली पेट पीने पर यह कैसे असर करती है.

Drinking Alcohol On Empty Stomach: शराब पीने वाले ज्यादातर लोग जानते हैं कि शराब इंसान के सोचने, महसूस करने और कार्य करने की क्षमता को प्रभावित करती है. ऐसे में अगर सवाल यह हो कि खाली पेट शराब पीना नुकसानदेह होता है या नहीं? तो इसका जवाब है हां, यहां तक कि खाली पेट शराब पीना जान के जोखिम का कारण भी बन सकता है. अलग-अलग प्रकार की ड्रिंक जैसे कि बियर, वाइन और शराब में अल्कोहल की मात्रा भी अलग-अलग होती है. कम अल्कोहल की मात्रा वाले ड्रिंक की तुलना में अधिक अल्कोहल की मात्रा वाले ड्रिंक का शरीर पर अधिक प्रभाव पड़ता है. आइए जानते हैं खाली पेट शराब पीना कितना नुकसानदेह होता है.

शराब का असर
कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि खाली पेट शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है. जब आप शराब पीते हैं तो उसका कम प्रतिशत मुंह और जीभ की छोटी रक्त वाहिकाओं में चला जाता है. इसके बाद जब शराब का 20 प्रतिशत तक रक्त में अवशोषित हो जाता है. उसके बाद जब शराब छोटी आंत में जाती है तो बाकी की 75 से 85 प्रतिशत रक्त प्रवाह में अवशोषित हो जाती है. रक्त प्रवाह शराब को शरीर के विभिन्न भागों तक पहुंचता है. 

खाली पेट शराब पीने का असर
किसी का शरीर शराब को कैसे हैंडल करता है इसमें खाने की भी भूमिका होती है. छोटी आंत शराब को बहुत जल्दी अवशोषित करती है. शराब पेट में जितनी देर तक रहती है वह उतना ही धीमे अवशोषित होती है. भोजन शराब को शरीर में जाकर आपकी छोटी आंत में जल्दी जाने से रोकता है. जब पीने से पहले आपके पेट में भोजन होता है तो शराब धीरे-धीरे अवशोषित होती है.

शरीर के पार्ट्स हो सकते हैं डैमेज!
जब आप खाली पेट पीते हैं तो यह शराब जल्दी छोटी आंत में चली जाती है. यहां पहुंचकर इसका अधिकांश हिस्सा रक्त प्रवाह में अवशोषित हो जाता है. खाली पेट बहुत कम मात्रा में शराब पीना चिंता का प्रमुख कारण नहीं होता है, लेकिन खाली पेट तेजी से और अधिक मात्रा में शराब पीना बहुत खतरनाक हो सकता है. कुछ मामलों में शरीर का कोई पार्ट डैमेज और यहां तक कि मरीज की मृत्यु भी हो सकती है. खाली पेट शराब पीने से आपको हैंगओवर के आमतौर पर हानिरहित लेकिन अप्रिय दुष्प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं.

खाली पेट पीने पर हो सकती हैं ये समस्याएं!

• चक्कर आना या ऐसा महसूस होना कि कमरा घूम रहा है.
• अत्यधिक प्यास लगना.
• खुद को अस्थिर महसूस करना.
• ध्यान केंद्रित करने में परेशानी आना.
• हल्का या तेज सिर दर्द होना.
• अवसाद, चिंता और चिड़चिड़ापन महसूस करना और जी मिचलाना.
• नींद आने में दिक्कत होना.
• पेट में दर्द भी हो सकता है.
• उल्टी लगना आदि.

आमतौर पर आपको यही सलाह दी जाती है कि अगर आपके पेट में खाना नहीं हैं और आप खाली पेट हैं तो ऐसे में आपको शराब (Liquor) नहीं पीनी चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से ये सीधा आपकी ब्लड स्ट्रीम में जाती है. वहीं खाली पेट शराब पीने से हमारी पल्स रेट भी गिर जाती है और ब्लड प्रेशर भी ऊपर नीचे हो जाता है.

यह भी पढ़ें -

​Interesting Facts: क्या आपको पता है कि अलग-अलग रंग के होते हैं Indian Passport? जानें क्या है इसके पीछे की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
देश में आखिरी बार किस महिला को मिला था मृत्यु दंड, यहां जानें
देश में आखिरी बार किस महिला को मिला था मृत्यु दंड, यहां जानें

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget