एक्सप्लोरर

कोई डिब्बा नहीं, बल्कि पूरी ट्रेन भी हो जाती है बुक... ये बात जानते हैं आप? ये होता है तरीका

Indian railway: रेलवे ने पूरी ट्रेन बुक कराने के लिए एफटीआर सर्विस शुरू की हुई है. जिसके तहत कोई व्यक्ति, संस्था या फिर कोई राजनीतिक दल पूरी ट्रेन बुक करा सकता है. आइए इसका प्रोसेस जानते हैं.

How to book a train: जब भी आप रेलवे से सफर करते हैं तो पहले रिजर्वेशन करते हैं. क्या आप जानते हैं रेलवे में कोई एक डिब्बा नहीं, बल्कि पूरी की पूरी ट्रेन बुक करने की सुविधा भी होती है? रेलवे की भाषा में इस व्यवस्था को फुल टैरिफ रेट (FTR) बुकिंग कहा जाता है. इस व्यवस्था के तहत आपको रेलवे की कुछ शर्तों के साथ एक ट्रेन बुक करने की सुविधा मिलती है. साथ ही आप चाहें तो किसी ट्रेन में अपना एक डिब्बा भी जुड़वा सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी प्रक्रिया क्या है.

पूरी ट्रेन कर सकते हैं बुक

रेलवे ने पूरी ट्रेन बुक कराने के लिए एफटीआर सर्विस शुरू की हुई है. जिसके तहत कोई व्यक्ति, संस्था या फिर कोई राजनीतिक दल पूरी ट्रेन बुक करा सकता है. इसके लिए आपको रेल मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम IRCTC की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. रजिस्ट्रेशन के लिए आपको कुछ पैसे भी चुकाने होंगे. 

छः महीनों तक वैलिड होता है रजिस्ट्रेशन

इसके लिए सबसे पहले आपको ftr.irctc.co.in पर जाना है. यदि आप इंटरनेट इस्तेमाल करने में सहज नहीं हैं तो यात्रा के शुरूआती स्टेशन पर जाकर भी इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. स्टेशन पर आपको अनरिजर्वर्ड टिकट या जनरल टिकट की खिड़की (UTS counter) पर जाना है. एफटीआर रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद यह अधिकतम छह महीने तक वैलिड रहता है. आपको जिस दिन ट्रेन चाहिए होगी, उससे कम से कम 30 दिन पहले आपको FTR रजिस्ट्रेशन करवाना होगा.

वेबसाइट से ऐसे होगी बुकिंग

IRCTC की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपसे कई तरह की जानकारी मांगी जाएगी. जैसे आपको बताना होगा कि बुकिंग टाइप क्या है और ट्रेन में कौन-कौन कोच चाहिए. इसके बाद आपको एफटीआर रिक्वेस्ट सबमिट करनी होगी. इसके बाद आपको एक बुकिंग रिफरेंस नंबर मिलेगा और रजिस्ट्रेशन अमाउंट जमा कराना होगा. ध्यान रखें कि रिफरेंस नंबर जनरेट होने के छह दिनों के अंदर रजिस्ट्रेशन अमाउंट जरूर जमा हो जाना चाहिए, नहीं तो पूरी प्रक्रिया फिर से दोहरानी होगी.

स्टेशन जाकर कैसे करें बुकिंग

स्टेशन से बुकिंग करने के लिए आपको यात्रा शुरू होने वाले स्टेशन के स्टेशन मास्टर या चीफ बुकिंग सुपरवाइजर को एफटीआर बुकिंग के लिए एक रिटन रिक्वेस्ट देनी होगी. चीफ बुकिंग सुपरवाइजर एफटीआर सिस्टम में आपसे ली गई जानकारी को फीड करेगा और एक सिस्टम जेनेरेटेड स्लिप देगा. जिसमें रेफरेंस नंबर और रजिस्ट्रेशन अमाउंट लिखा होगा. इस अमाउंट को आपको वहीं काउंटर पर जमा करना होगा.

अधिकतम 24 डिब्बों की हो सकती है बुकिंग

जानकारी के मुताबिक कम से कम 18 डिब्बे और अधिकतम 24 डिब्बों की ट्रेन बुक की जा सकती है. इनमें दो एसएलआर यानी गार्ड के डिब्बे भी शामिल होते हैं जो ट्रेन के आगे और पीछे लगाए जाते हैं. 18 डिब्बे के ट्रेन की सात दिन की बुकिंग के लिए आपको करीब नौ लाख रुपये जमा करने होंगे. 

यह भी पढ़ें - एक्सपर्ट्स ने बताए वो तरीके, जिनसे सेकेंडों में पता लगा सकते हैं कोई झूठ बोल रहा है या नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है जामिया मिल्लिया इस्लामिया का मतलब, किसने रखा यह नाम
क्या है जामिया मिल्लिया इस्लामिया का मतलब, किसने रखा यह नाम
चुनाव आयोग क्या SIR वापस ले सकता है, क्या हैं उसके अधिकार?
चुनाव आयोग क्या SIR वापस ले सकता है, क्या हैं उसके अधिकार?
इंटरनेशनल बॉर्डर, LOC और LAC, क्या है तीनों में अंतर
इंटरनेशनल बॉर्डर, LOC और LAC, क्या है तीनों में अंतर
किस देश के बच्चे होते हैं सबसे ज्यादा 'नॉटी,' किस नंबर पर आता है भारत ?
किस देश के बच्चे होते हैं सबसे ज्यादा 'नॉटी,' किस नंबर पर आता है भारत ?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget