एक्सप्लोरर

इंसानों से कितना मजबूत होता है जानवरों का पाचन तंत्र, सड़ा-गला खाने के बाद भी क्यों नहीं होते बीमार?

Digestive System Of Animals: इंसानों की अपेक्षा जानवर यदि कुछ भी खा लें तो बीमार नहीं पड़ते हैं. क्योंकि उनके पेट में एक खास तरह के एंजाइम होता है और उनका डाइजेस्टिव सिस्टम भी मजबूत होता है.

हम और आप अक्सर घरों में बच जाने वाले खाने को जानवरों को खिला देते हैं. हम यह कभी नहीं देखते हैं कि वह खाना सड़ा-गला है या फिर बासी. हम ऐसे ही उसे जनवरों को खिला देते हैं. सड़कों पर घूमने वाले आवारा जानवर कुछ भी खाकर अपना पेट भर लेते हैं. यहां तक कि वे कई बार कागज को भी चबा जाते हैं, लेकिन इंसानों के पेट की तरह से कभी भी कुछ भी खा लेने से उनका पेट गड़बड़ क्यों नहीं हो जाता है, या फिर वो बीमार क्यों नहीं हो जाते हैं. आखिर उनका पाचन तंत्र इंसानों से कितना अलग है. 

ज्यादा मजबूत होता है जानवरों का पाचन तंत्र 

कुछ लोग नियम से जानवरों को खाना खिलाते हैं, ताकि बेजुबान भूखे न रहें और उनका भी पेट भरा रहे. लेकिन ऐसा तो नहीं है कि वो घर का बना ताजा खाना उनको खिलाते हैं. हमेशा बासी बच गया खाना जानवर खाते हैं. क्योंकि इंसानों की तुलना में जानवरों का पाचन तंत्र अधिक सक्रिय और मजबूत होता है. खासतौर से जुगाली करने वाले जानवर अलग-अलग खाना पचाने के लिए अनुकूल होते हैं. घास और अन्य पौधे जो कि इंसानों के लिए अनुकूल नहीं होते, उसे वे आसानी से चबा जाते हैं. 

कितने हिस्सों में बंटा है जानवरों का पेट

जानवर जैसे कि गाय, भैस और भेड़ का पेट चार हिस्सों में विभाजित होता है. इसमें पहले रूमेन होता है, जो कि सबसे बड़ा होता है और इसमें अलग तरह के सूक्ष्मजीव होते हैं, जो कि जटिक कार्बनिक पदार्थों को तोड़ते हैं. रूमेन की क्षमता पशुओं के आकार के आधार पर निर्भर करती है. यह 25 से 50 गैलन तक होती है. यही सूक्ष्मजीव जानवरों का खाना पचाने में उनकी मदद करते हैं, जिनको कि मनुष्य और अन्य साधारण पेट वाले छोटे जानवर हजम नहीं कर पाते हैं. 

गिद्ध का गैस्ट्रिक एसिड सबसे मजबूत

वहीं पक्षियों में बात करें तो गिद्ध का गैस्ट्रिक एसिड सबसे मजबूत होता है. यह बैटरी के एसिड से भी ज्यादा मजबूत होता है. चूंकि यह पक्षी शवों को अपना भोजन बनाता है, ऐसे में यह एसिड एंथ्रेक्स, बोटुलिज्म और अन्य बैक्टीरिया को आसानी से मार देता है और किसी तरह की बीमारी बढ़ने ही नहीं देता है. वहीं घोड़ों की बात करें तो उनकी बड़ी आंत इंसानों की तुलना में काफी मजबूत और बड़ी होती है. यही वजह है कि वे किसी भी तरह का खाना और अन्य रेशेदार चीजें आसानी से पचा ले जाते हैं. 

बहुत मजबूत होता है जानवरों का इम्यून सिस्टम

जानवरों के पाचन तंत्र में अलग तरह के एंजाइम्स होते हैं जो कि सड़े हुए खाने को पचाने में उनकी मदद करते हैं. ये खाने में से हानिकारक चीजों को अलग कर देते हैं. जानवरों का इम्यून सिस्टम भी बहुत मजबूत होता है, जो कि खाने से होने वाले संक्रमण से उनको बचाता है. ज्यादातर जानवर सड़े हुए खाने से दूर रहते हैं, क्योंकि वो सूंघकर उसे पहचान जाते हैं.

यह भी पढ़ें: तो बिना कंडोम संबंध बनाने के बाद भी नहीं होगी प्रेग्नेंसी? आने वाली है पुरुषों के लिए 'मेल बर्थ कंट्रोल पिल्स', यहां तक पहुंची रिसर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अकेले घर और अंधेरे कमरे में बुलाने पर सच में मिलने आती हैं आत्माएं? डरा देगा ये सच
क्या अकेले घर और अंधेरे कमरे में बुलाने पर सच में मिलने आती हैं आत्माएं? डरा देगा ये सच
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Pm Modi Australia Visit: समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget