एक्सप्लोरर

बलूचिस्तान में किन जवानों को तैनात रखता है पाकिस्तान, जानें कैसे कमजोर हो रही है पकड़

लंबे समय से हिंसा का केंद्र बना बलूचिस्तान पाकिस्तान सरकार के लिए काफी संवेदनशील इलाका है. यहां पाकिस्तानी सरकार को कई तरह की सैन्य और प्रशासनिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

पाकिस्तान की सरकार के लिए बलूचिस्तान नासूर बनता जा रहा है. बलूच लड़ाके आए दिन पाकिस्तान सेना को निशाना बनाकर हमले कर रहे हैं, जिससे यह इलाका धीरे-धीरे सेना के हाथ से निकल रहा है. बलूचिस्तान के अधिकांश इलाकों में बलूच लिबरेशन आर्मी ने अपना कब्जा जमा लिया है और यहां पाकिस्तान सरकार की पकड़ कमजोर हो रही है. 11 जुलाई को ही यहां झोब के सुर-दकाई इलाके में उग्रवादियों ने लाहौर जा रही बस पर हमला किया, जिसमें नौ यात्रियों की मौत हो गई. 

बलूचिस्तान में इससे पहले उग्रवादियों ने ऐसे कई हमले किए हैं, जिसमें पाकिस्तानी सेना के सेना के जवानों को मौत के घाट उतार दिया गया. ऐसे में यात्रियों को निशाना बनाए जाने का मामला काफी अलग और चौंकाने वाला है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि बलूचिस्तान में पाकिस्तान अपने किन जवानों की तैनाती करता है और कैसे इस इलाके में उसकी पकड़ कमजोर पड़ रही है. 

सबसे गरीब, लेकिन संसाधनों से भरपूर इलाका

ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से सटा बलूचिस्तान लंबे समय से हिंसा का केंद्र रहा है. यह इलाका गैस, खनिज व अन्य प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है. इसके बावजूद बलूचिस्तान पाकिस्तान के उन इलाकों में शुमार है, जो सबसे गरीब हैं. बलूचिस्तान की जनता पाकिस्तान सरकार से इसी बात से नाराज है और आजादी चाहती है. बलूच लिबरेशन आर्मी लंबे समय से पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी के लिए जंग लड़ रही है. बीते दिनों BLA ने बलूचिस्तान को आजाद मुल्क भी घोषित कर दिया था. 

यहां कौन से सैनिकों की होती है तैनाती

लंबे समय से हिंसा का केंद्र बना बलूचिस्तान पाकिस्तान सरकार के लिए काफी संवेदनशील इलाका है. यहां पाकिस्तानी सरकार को कई तरह की सैन्य और प्रशासनिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. बलूच आर्मी को नियंत्रित करने के लिए पाकिस्तानी सरकार ने यहां पाकिस्तान फ्रंटियर कॉर्प्स को तैनात किया है, जो पाकिस्तान के चार अर्धसैनिक बलों का समूह है. इसके अलावा इस इलाके में पाकिस्तानी सेना के जवानों भी बड़ी मात्रा में तैनाती की गई है. 

कैसे हाथ से निकल रहा इलाका

बीते कुछ सालों में बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ अपने अभियान को तेज कर दिया है. बलूच लड़ाके पाकिस्तानी सेना के काफिलों को निशाना बना रहे हैं और हथियार छीन रहे हैं, जिससे धीरे-धीरे उनकी मौजूदगी बढ़ती जा रही है और पाकिस्तानी सेना की पकड़ कमजोर पड़ रही है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बलूचिस्तान के अधिकांश इलाकों में बलूच लड़ाकों ने अपना कब्जा जमा लिया है और आने वाले दिनों में यह इलाका पूरी तरह पाकिस्तान के हाथ से निकल सकता है. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में कैसे साबित होती है नागरिकता, ये डॉक्यूमेंट मांगती है पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET Paper Leak Protest: क्या होती हैं फास्ट ट्रैक कोर्ट, नॉर्मल अदालत से यहां कितनी अलग होती है सुनवाई
क्या होती हैं फास्ट ट्रैक कोर्ट, नॉर्मल अदालत से यहां कितनी अलग होती है सुनवाई
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
Moon Antares Conjunction 2026: 'लाल महादानव' के पास दिखाई देगा चांद, खुली आंखों से कर सकेंगे अद्भुत खगोलीय घटना का दीदार
'लाल महादानव' के पास दिखाई देगा चांद, खुली आंखों से कर सकेंगे अद्भुत खगोलीय घटना का दीदार
क्या होते हैं म्यूल अकाउंट, जिन्हें साइबर ठग करते हैं इस्तेमाल? नॉर्मल बैंक अकाउंट से कितने अलग
क्या होते हैं म्यूल अकाउंट, जिन्हें साइबर ठग करते हैं इस्तेमाल? नॉर्मल बैंक अकाउंट से कितने अलग

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget