एक्सप्लोरर

दिल्ली की जहरीली हवा के लिए कितनी जिम्मेदार हैं पुरानी गाड़ियां, सच जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Delhi NCR Old Car Banned Rules: दिल्ली-एनसीआर में 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों पर रोक लगाई जा रही है. चलिए जानें इसके जरिए प्रदूषण रोकने में कितनी मदद मिलेगी.

दिल्ली-एनसीआर में अब पुरानी गाड़ियों में पेट्रोल डीजल नहीं भरा जाएगा. अगर आपकी डीजल गाड़ी 10 साल पुरानी और पेट्रोल गाड़ी 15 साल पुरानी है तो आप उनको दिल्ली-एनसीआर में नहीं दौड़ा सकते हैं. दिल्ली में जिन वाहनों की उम्र पूरी हो चुकी है, सरकार उन पर नकेल कस रही है और कार्रवाई शुरू हो चुकी है. ऐसे में अगर कोई एक्सपायर गाड़ियां लेकर घूमता दिखा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. पुराने वाहन पकड़े जाने पर 10,000 रुपये का चालान और जिन टू-व्हीलर्स की लाइफ पूरी हो चुकी है, उन पर 5000 रुपये का जुर्माना लगेगा. आइए जानें कि दिल्ली में प्रदूषण के लिए पुरानी गाड़ियां कितनी जिम्मेदार हैं. 

प्रदूषण के लिए और क्या-क्या जिम्मेदार

पुरानी गाड़ियों से निकलने वाला धुआं निश्चित रूप से प्रदूषण का बड़ा स्रोत होता है. ये PM2.5 (सूक्ष्म कण) के 28% और सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) के 41% उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार हैं. दिल्ली में वायु प्रदूषण का मामला बहुत जटिल है और बहु-स्रोत आधारित है. इसके लिए सिर्फ पुरानी गाड़ियां ही जिम्मेदार नहीं है, बल्कि इसके लिए निर्माण स्थलों से उठने वाली धूल, फैक्ट्रियों और इंडस्ट्री से निकलने वाला धुआं, पंजाब-हरियाणा में हर साल पराली जलाने की घटनाएं, मौसम की स्थिति और कचरा जलाने वाले प्लांट्स भी शामिल हैं. 

पुरानी गाड़ियां रोकने से कितना कम होगा प्रदूषण

दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या एक जटिल मुद्दा है, जिसमें सिर्फ पुरानी गाड़ियां ही नहीं, बल्कि ये सभी कारक भी अहम योगदान निभाते हैं. 2020 में जब BS-VI मानकों को लागू किया गया था, इसके बाद से गाड़ियों से निकलने वाला प्रदूषण BS-IV से 80% और BS-I से 98% तक कम हो चुका है. भले ही पुरानी गाड़ियों को दिल्ली-एनसीआर में फ्यूल न देने की अनुमति देने से उनके संचालन में कमी लाएगा, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र जारी करने से इस पर ज्यादा कंट्रोल हो सकेगा.

प्रदूषण रोकने के लिए और क्या जरूरी

ऐसे में जब तक पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल वाहनों में पार्टिकुलेट मैटर 2.5 या नाइट्रोजन ऑक्साइड की जांच नहीं करता है, तब तक सिर्फ पुराने वाहनों पर रोक लगाने से हवा साफ नहीं होगी. वर्तमान में लगभग सभी वाहनों से 50% PM2.5 और 80% NOx निकलता है, ये लगभग सभी उम्र के वाहनों के साथ होता है. सिर्फ गाड़ियों की उम्र देखकर बैन लगाने से प्रदूषण का स्तर रोकने में मदद नहीं मिलेगी, अगर कोई पुरानी गाड़ी है, लेकिन उसको अच्छी तरह से मेंटेन कर के रखा हो या रेट्रोफिट की गई हों तो वे कम प्रदूषण फैलाती हैं. 

यह भी पढ़ें : पिन खींचने के कितनी देर बाद फट जाता है हैंड ग्रेनेड, बचने के लिए कितना मिलता है वक्त?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kalinga War: कलिंग युद्ध में कितने लोगों की हुई थी मौत, जिसकी बर्बादी देख साधु बन गया था महान अशोक
कलिंग युद्ध में कितने लोगों की हुई थी मौत, जिसकी बर्बादी देख साधु बन गया था महान अशोक
ईरान के पोर्ट बंदर खुमैनी और बंदर अब्बास में 'बंदर' का क्या मतलब है, जिन्हें चोक करने जा रहा अमेरिका?
ईरान के पोर्ट बंदर खुमैनी और बंदर अब्बास में 'बंदर' का क्या मतलब है, जिन्हें चोक करने जा रहा अमेरिका?
Census 2027: जनगणना करने वाले कर्मचारियों को क्या अलग से मिलती है सैलरी, जानें कितनी होती है कमाई?
जनगणना करने वाले कर्मचारियों को क्या अलग से मिलती है सैलरी, जानें कितनी होती है कमाई?
US Military Funding: कनाडा ने रोका अमेरिका जाने वाला रक्षा फंड, क्या और भी देश अमेरिकी सेना को भेजते हैं पैसा?
कनाडा ने रोका अमेरिका जाने वाला रक्षा फंड, क्या और भी देश अमेरिकी सेना को भेजते हैं पैसा?

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने सऊदी अरब में तैनात किए F-16 और JF-17 फाइटर जेट्स, ईरान युद्ध के बीच शहबाज-मुनीर ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?
PAK ने सऊदी में तैनात किए F-16 और JF-17, ईरान युद्ध के बीच शहबाज-मुनीर ने क्यों लिया बड़ा फैसला?
Noida Protest Live: नोएडा मामले पर लखनऊ में बैठकों का दौर, मुख्य सचिव, डीजीपी, ADG LO रख रहे नजर, सेक्टर 58,60 में खुली रोड
नोएडा मामले पर लखनऊ में बैठकों का दौर, मुख्य सचिव, डीजीपी, ADG LO रख रहे नजर, सेक्टर 58,60 में खुली रोड
'कोई भी चूक होगी जानलेवा' होर्मुज स्ट्रेट पर आर-पार के मूड में ईरान, ट्रंप की 'नाकेबंदी' की धमकी पर दो टूक
'कोई भी चूक होगी जानलेवा' होर्मुज स्ट्रेट पर आर-पार के मूड में ईरान, ट्रंप की 'नाकेबंदी' की धमकी पर दो टूक
Asha Bhosle Death: आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए रो पड़े सचिन तेंदुलकर, बार-बार आंसू पोंछते दिखे दिग्गज क्रिकेटर
आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए रो पड़े सचिन तेंदुलकर, बार-बार आंसू पोंछते दिखे दिग्गज क्रिकेटर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Board Results 2026 Live: यूपी बोर्ड से लेकर सीबीएसई और एमपी बोर्ड तक... जानें किस दिन जारी होगा कौन सा रिजल्ट
यूपी बोर्ड से लेकर सीबीएसई 10वीं और एमपी बोर्ड तक... जानें किस दिन जारी होगा कौन सा रिजल्ट
'डील सिर्फ कुछ ही इंच दूर थी, लेकिन...', ईरान के विदेश मंत्री ने बताया पाकिस्तान में कैसे अचानक बिगड़ गई बात
'डील सिर्फ कुछ ही इंच दूर थी, लेकिन...', ईरान के विदेश मंत्री ने बताया PAK में कैसे अचानक बिगड़ गई बात
Rajma Chawal: विदेशी डिशेज को पछाड़ 'राजमा-चावल' ने बनाया रिकॉर्ड, दुनिया की बेहतरीन बीन्स डिश में शामिल
विदेशी डिशेज को पछाड़ 'राजमा-चावल' ने बनाया रिकॉर्ड, दुनिया की बेहतरीन बीन्स डिश में शामिल
Embed widget