एक्सप्लोरर

मानसून में किस शहर में कितनी बारिश हुई, कैसे नापता है मौसम विभाग?

हमें खबरों से या फिर मौसम विभाग की वेबसाइट से यह जानकारी मिलती है कि आज यहां इतनी बारिश हुई कल उतनी बारिश होगी, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मौसम विभाग को इसके बारे में कैसे पता चलता है.

मानसून का मौसम आते ही पूरे देश में बारिश को लेकर लोगों की नजरें मौसम विभाग की रिपोर्ट पर टिक जाती हैं.  दिल्ली में आज 20 मिमी बारिश, मुंबई में 100 मिमी बारिश रिकॉर्ड, या कोलकाता में सामान्य से कम वर्षा जैसी खबरें आम हो जाती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मौसम विभाग यह कैसे तय करता है कि किस शहर में कितनी बारिश हुई? और इसका क्या मतलब होता है?

बारिश को मापा जाता है मिलीमीटर (mm) में. जब मौसम विभाग कहता है कि दिल्ली में 20 मिमी बारिश हुई तो इसका मतलब है कि अगर आप एक समतल सतह पर एक कंटेनर रखें, तो उसमें 20 मिलीमीटर यानी 2 सेंटीमीटर पानी जमा हो जाएगा  बशर्ते वह पानी बहा न हो या जमीन में न समाए.

बारिश कैसे मापता है मौसम विभाग?

भारत में बारिश मापने का काम भारतीय मौसम विभाग IMD - India Meteorological Department करता है. इसके लिए रेनगेज  नामक यंत्र का इस्तेमाल होता है. यह यंत्र एक बेलनाकार कंटेनर होता है जिसमें बारिश का पानी इकट्ठा होता है. जितना पानी इकट्ठा होता है, उतनी बारिश मानी जाती है. वर्षा की मात्रा मिलीमीटर (mm) में मापी जाती है. उदाहरण के लिए अगर कहा जाए कि किसी शहर में 10 मिमी बारिश हुई है तो इसका मतलब है कि एक वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 10 मिमी ऊंचाई तक पानी जमा हुआ. 

देश भर में फैला रेनगेज नेटवर्क

IMD का देशभर में फैला हुआ नेटवर्क है जिसमें हजारों रेनगेज स्टेशन शामिल हैं. हर राज्य और हर बड़े शहर में ये स्टेशन लगे होते हैं जो लगातार डेटा रिकॉर्ड करते हैं. इसके अलावा सेटेलाइट, डॉप्लर रडार और कंप्यूटर मॉडल्स की मदद से मौसम विभाग सटीक भविष्यवाणी और रिपोर्ट तैयार करता है.

किस शहर में कितनी बारिश?

मानसून सीज़न 2025 की शुरुआत में देश के कई हिस्सों में औसत से ज्यादा तो कहीं-कहीं कम बारिश रिकॉर्ड की गई है. उदाहरण के तौर पर मुंबई में जून महीने में अब तक लगभग 1200 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से थोड़ी अधिक है. दिल्ली में लगभग 200 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य स्तर के करीब रही. कोलकाता में मानसून की शुरुआत धीमी रही लेकिन जुलाई की शुरुआत तक 500 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है.

मानसून की रिपोर्ट कैसे जारी होती है?

IMD हर दिन Daily Rainfall Report, Weekly Weather Summary और Monsoon Update जैसी रिपोर्ट्स जारी करता है. यह जानकारी मौसम विभाग की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और समाचार एजेंसियों के माध्यम से जनता तक पहुंचाई जाती है.

इसे भी पढ़ें- एक झटके में अमीर बन सकता है अफगानिस्तान, यहां मौजूद है इतना सोना; फिर भी क्यों नहीं कर पा रहा इस्तेमाल? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
CEC ज्ञानेश कुमार को मिली Z+ सिक्योरिटी, इसमें कितने जवान होते हैं तैनात?
CEC ज्ञानेश कुमार को मिली Z+ सिक्योरिटी, इसमें कितने जवान होते हैं तैनात?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा अनऑफिशियल वनडे भी हारी इंडिया-ए
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा अनऑफिशियल वनडे भी हारी इंडिया-ए
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget