एक्सप्लोरर

किसी को मोटा-पतला या काला कहने पर कितनी मिलती है सजा? जानें भारत का कानून

Body Shaming law in India : अगर आप किसी को भी मोटा-पतला या काला कहते हैं, तो इसपर आपको सजा हो सकते है. आइए जानते हैं क्या है भारत का कानून?

Body Shaming law in India : हमारे समाज में अक्सर लोग बिना सोचे-समझे दूसरों की शारीरिक बनावट पर टिप्पणी कर देते हैं. कोई मोटा है, कोई पतला, किसी का रंग काला है, यह सब देखकर लोग मजाक बना देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी बातें कहना न सिर्फ़ नैतिक रूप से गलत है, बल्कि कानूनी रूप से भी अपराध है? आइए जानते हैं कि भारतीय कानून इस पर क्या कहता है और ऐसी हरकतों पर क्या सजा मिल सकती है. 

क्यों है यह गलत?

सबसे पहले इंसानियत के नज़रिए से सोचें तो मोटा, पतला या काला कहना किसी के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा सकता है. इससे लोगों का आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है और कई बार यह डिप्रेशन जैसी मानसिक बीमारियों की वजह बन सकता है. खासकर बच्चों और किशोरों पर इसका गहरा असर पड़ता है.

ये भी पढ़ें - गर्मियों में होने वाली बारिश में भीगने से हो सकते हैं बीमार? ये रहा जवाब

भारतीय कानून क्या कहता है?

भारत में संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत हर व्यक्ति को गरिमा के साथ जीने का अधिकार है। यानी कोई भी आपकी गरिमा को ठेस नहीं पहुंचा सकता। धारा 499, अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक रूप से आपके बारे में अपमानजनक टिप्पणी करता है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचता है, तो यह मानहानि केस में आता है। इसमें दो साल तक की जेल या जुर्माना लग सकता है. धारा 500, इसके तहत आरोपी को सीधे सजा दी जाती है, अधिकतम दो साल की कैद, जुर्माना या फिर दोनों सजा दी जाती है. 

धारा 504, अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर उकसाने के इरादे से अपमानित करता है, जिससे सामने वाला गुस्से में आकर हिंसक हो सकता है, तो इसमें भी एक साल तक की सजा. जुर्माना या दोनों दी जा सकती है.

समाज की जिम्मेदारी क्या है?

कानून अपनी जगह है, लेकिन समाज में बदलाव हमारी सोच से आता है. दूसरों की शारीरिक बनावट का मज़ाक उड़ाने की जगह हमें यह समझना चाहिए कि, हर इंसान की अपनी खूबसूरती होती है. सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग, स्कूल-कॉलेज में बुलिंग और ऑफिस में बॉडी-शेमिंग, यह सब हमारी इंसानियत को कमजोर बनाते हैं.

आपके साथ हो तो क्या करना चाहिए?

अगर आपके साथ ऐसा कुछ हो, तो सबसे पहले अपने करीबी लोगों को बताएं और अगर मामला गंभीर हो, तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं. कई बार एक छोटी सी शिकायत से बड़े बदलाव की शुरुआत हो सकती है. साथ ही, जब भी आप अपने आसपास ऐसी कोई घटना देखें तो चुप न रहें. 

मोटा-पतला या काला कहना सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि चोट लगने वाले शब्द होते हैं. हमें समझना होगा कि कुछ गलत शब्दों का असर गहरा होता है. अगर हम एक संवेदनशील समाज बनाना चाहते हैं, तो शुरुआत अपने घर से करनी होगी. तभी जाकर समाज में छोटे-छोटे बदलाव किए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shailesh Laudha Daughter Wedding : जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करने में कितना आता है खर्च, जानिए इस महल का किराया
जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करने में कितना आता है खर्च, जानिए इस महल का किराया
River Water vs Sea Water: मीठा होता है नदी का पानी, फिर समंदर में पहुंचकर क्यों हो जाता है खारा? 
मीठा होता है नदी का पानी, फिर समंदर में पहुंचकर क्यों हो जाता है खारा? 
इस देश में है सबसे महंगी बिजली, जानें क्या है ज्यादा कीमत के पीछे की वजह?
इस देश में है सबसे महंगी बिजली, जानें क्या है ज्यादा कीमत के पीछे की वजह?
Mughal Empire: रानियों से ज्यादा सैलरी! कौन थीं वे महिलाएं, जिन्हें मिलता था लाखों रुपये का वजीफा
रानियों से ज्यादा सैलरी! कौन थीं वे महिलाएं, जिन्हें मिलता था लाखों रुपये का वजीफा

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget