एक्सप्लोरर

अपनी कमाई का कितना पैसा घूमने में खर्च करते हैं भारतीय? आंकड़ा सुन उड़ जाएंगे होश

भारतीयों को घूमने के प्रति जुनून किसी से छुपा नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर साल घूमने-फिरने पर भारतीय कितना खर्च करते हैं? यदि नहीं तो चलिए आज जान लेते हैं.

भारतीयों का घूमने-फिरने का जुनून दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है. चाहे वो देश के किसी कोने की सैर हो या विदेशों की यात्रा, भारतीय अब यात्रा पर खर्च करने से नहीं चूकते हैं. हालांकि इससे जेब पर भी अच्छा खासा असर पड़ता है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि घूमने का ट्रेंड बढ़ता क्यों जा रहा है और हर साल भारतीय घूमने फिरने पर कितने पैसे खर्च करते हैं.

यह भी पढ़ें: रिवॉल्वर से फायर के बाद कितनी होती है गोली की रफ्तार, क्या भागकर बच सकते हैं?

घूमने का बढ़ रहा ट्रेंड

पिछले कुछ सालों में भारतीयों के यात्रा पर खर्च में काफी वृद्धि हुई है. बढ़ती आय, बदलती जीवनशैली और यात्रा के लिए आसान पहुंच जैसे कारणों ने इस वृद्धि को बढ़ावा दिया है. ऐसे में दिन व दिन भारतीयों की बढ़ती यात्रा का खर्च भी बढ़ता जा रहा है. बता दें भारतीयों को घरेलू पर्यटन काफी पसंद है. देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में स्थित पर्यटक स्थल भारतीयों के लिए पसंदीदा स्पॉट बन गए हैं. वहीं विदेशी पर्यटन भी भारतीयों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण पूर्व एशिया जैसे देशों में भारतीय पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है.

भारतीय घूमने फिरने पर कितना करते हैं खर्च?

बता दें 2018 में भारतीयों ने देश और विदेश घूमने पर 6.5 लाख करोड़ रुपये (94 अरब डॉलर) से ज्यादा खर्च किए. वहीं भारतीय अपनी खर्च योग्य आमदनी का लगभग 11 फीसदी हिस्सा यात्रा और पर्यटन पर खर्च करते हैं. गौरतलब है कि पिछले तीन साल में भारतीय यात्रियों के खर्च में सालाना 9.3 फीसदी चौगुना वृद्धि हुई है. वहीं आने वाले समय में इस खर्च के बढ़कर 9.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच जाने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें: काला या लाल नहीं बल्कि ये हुआ करता था कोका कोला का असली रंग, जानकर नहीं होगा यकीन

क्यों बढ़ रहा घूमने-फिरने का खर्च?

बढ़ती आय के साथ लोग यात्रा पर अधिक खर्च करने में सक्षम हो रहे हैं. साथ ही लोगों की जीवनशैली में बदलाव आया है और अब लोग अधिक से अधिक यात्रा करना चाहते हैं. वहीं यात्रा के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं, जैसे कि फ्लाइट्स, ट्रेनें और बसें. इसके अलावा, ऑनलाइन बुकिंग ने यात्रा को और अधिक आसान बना दिया है. इसके अलावा सोशल मीडिया ने लोगों को यात्रा के लिए प्रेरित किया है. लोग दूसरों की यात्रा की तस्वीरें देखकर खुद भी यात्रा करने के लिए प्रेरित होते हैं और घूमने निकल जाते हैं.

घूमने-फिरने के कई होते हैं फायदे

बता दें यात्रा तनाव कम करने का एक अच्छा तरीका है. यात्रा के दौरान आप नए लोगों से मिल सकते हैं और अपनी सोच को और बढ़ा सकते हैं. साथ ही यात्रा के दौरान आप नए संस्कृतियों और रीति-रिवाजों के बारे में जान सकते हैं. इसके अलावा यात्रा करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें: बरमूडा ट्रायंगल ने अब तक कितने जहाजों को निगला है, क्या किसी का मलबा मिला है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?

वीडियोज

Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget