एक्सप्लोरर

एक साल में अंबानी के पास कितना बढ़ गया पैसा? आंकड़ा जान लेंगे तो उड़ जाएंगे होश

Mukesh Ambani Net Worth: हुरुन-बार्कलेज रिपोर्ट में अंबानी परिवार को लगातार सबसे मूल्यवान बिजनेस ग्रुप माना गया है. वहीं बिड़ला और जिंदल परिवारों की संपत्ति में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है.

Mukesh Ambani Net Worth: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर इंसान हैं. उनकी कुल संपत्ति 96.7 बिलियन डॉलर है. दरअसल हरुन की ओर से बार्कलेज के सहयोग से एक रिपोर्ट तैयार की गई है. इस रिपोर्ट में अंबानी की संपत्ति का खुलासा किया गया है. रुपये में देखें तो अंबानी परिवार के पास 28 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है. यह अदाणी परिवार की 14.01 लाख करोड़ की संपत्ति से दोगुनी है.

इस रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है कि देश के 300 सबसे अमीर भारतीय परिवारों के पास 1.6 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर यानि कि 140 लाख रुपये से ज्यादा है. यह देश की जीडीपी से 40 फीसदी से भी ज्यादा है. अकेले अंबानी परिवार कि संपत्ति जीडीपी का 12 फीसदी हिस्सा है. 

कितने फीसदी बढ़ी अंबानी की संपत्ति

भारत के बड़े-बड़े बिजनेस घरानों की संपत्ति हर साल ऊपर-नीचे होती रहती है, लेकिन हरुन की रिपोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि अमीर परिवारों की रैंकिंग में कौन आगे है और किसकी दौलत कितनी बढ़ी है. हुरुन-बार्कलेज की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अंबानी परिवार की संपत्ति में पिछले साल करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इसी वजह से उन्होंने देश के सबसे मूल्यवान पारिवारिक बिजनेस का खिताब बरकरार रखा है.

अदाणी का बिजनेस

अंबानी परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी अपने बिजनेस को आगे बढ़ा रहा है और आज रिलायंस ग्रुप हर सेक्टर में बड़ा नाम कमा चुका है. दूसरी ओर अदाणी ग्रुप की कहानी थोड़ी अलग है. यह एक पहली पीढ़ी के उद्यमी का बिजनेस है, जिसे गौतम अदाणी ने आगे बढ़ाया है और आज यह देश का सबसे बड़ा फर्स्ट-जेनरेशन बिजनेस बन चुका है. इस रिपोर्ट में सिर्फ अंबानी और अदाणी ही नहीं, बल्कि अन्य बड़े उद्योगपति परिवारों का भी जिक्र है. 

इसीलिए कुमार मंगलम बिड़ला के परिवार की संपत्ति पिछले साल 20 प्रतिशत से बढ़कर 6.47 लाख करोड़ रुपये हो गई है. इस बढ़ोतरी के चलते वे एक पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.

यह भी पढ़ें: रूस के 10 हजार रूबल से भारत में क्या-क्या खरीद सकते हैं, जानिए कितनी मजबूत है यहां की करेंसी

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Sansad March: प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
कार-जीप छोड़ भैंसों पर गश्त करती है यहां की पुलिस, हाईटेक व्यवस्था छोड़ क्यों अपनाया यह तरीका?
कार-जीप छोड़ भैंसों पर गश्त करती है यहां की पुलिस, हाईटेक व्यवस्था छोड़ क्यों अपनाया यह तरीका?
Iran US Conflict: अभी किस फेज में है ईरान और अमेरिका की जंग, कब कहलाने लगेगी वर्ल्ड वॉर?
अभी किस फेज में है ईरान और अमेरिका की जंग, कब कहलाने लगेगी वर्ल्ड वॉर?
CJP Protest: भारत में क्यों नामुमकिन है नेपाल-बांग्लादेश जैसा सत्ता परिवर्तन, जानें संविधान में कितनी मजबूत व्यवस्था?
भारत में क्यों नामुमकिन है नेपाल-बांग्लादेश जैसा सत्ता परिवर्तन, जानें संविधान में कितनी मजबूत व्यवस्था?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget