एक्सप्लोरर

यहां मिलता है सबसे सस्ता आईलैंड... जिसे खरीदकर क्या आप भी बना सकते हैं अपना अलग देश?

आईलैंड की कीमत बिल्कुल उसी तरह से होती है जिस तरह से एक जमीन के टुकड़े की कीमत होती है. यानी इसकी कीमत पूरी तरह से लोकेशन पर निर्भर करती है.

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिनके पास उनके प्राइवेट आईलैंड हैं. भारत के भगोड़े नित्यानंद के पास भी एक आईलैंड है, जिसे उसने अब एक नया देश घोषित कर दिया है. हालांकि, इस देश को अभी तक मान्यता नहीं मिली है. क्योंकि किसी भी नए देश के बनने का नियम बहुत कठिन होता है.

दरअसल एक आइलैंड खरीदना कोई अनोखी बात नहीं है. इस दुनिया में इस समय कई आईलैंड खरीदे और बेचे जा रहे हैं. आप अगर चाहते हैं तो ऐसे आईलैंड किराए पर भी ले सकते हैं. हालांकि, एक आईलैंड खरीदने के लिए जितना रुपया चाहिए... वह शायद पूरे भारत में कुछ गिनती के लोगों के पास ही होगा. चलिए आपको बताते हैं कि एक आईलैंड खरीदने के लिए कितना पैसा लगता है.

कितने में मिलता है एक आईलैंड

आईलैंड की कीमत बिल्कुल उसी तरह से होती है जिस तरह से एक जमीन के टुकड़े की कीमत होती है. यानी इसकी कीमत पूरी तरह से लोकेशन पर निर्भर करती है. अगर आप ऐसे ही कोई आइलैंड खरीदना चाहें तो 70 से 80 लाख रुपए में भी आप एक आईलैंड खरीद सकते हैं. हालांकि, इस आईलैंड का क्षेत्रफल या भविष्य उतना सही नहीं होगा जितना किसी महंगे आईलैंड का होगा.

कहां मिलता है सस्ता कहां मिलता है महंगा

अगर आप सस्ता आईलैंड खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए सेंट्रल अमेरिका के आईलैंड सबसे मुफीद हैं. वहीं अगर आप यूरोप में कोई आइलैंड खरीदना चाहते हैं तो वहां आपको इसके लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी. बहामास और फ्रेंच पोलिनेशिया जैसे इलाकों में तो आईलैंड खरीदना मतलब लोहे के चने चबाने के बराबर है. जबकि, अगर आप लंदन में एक आईलैंड खरीदना चाहते हैं तो वहां इसकी औसत कीमत लगभग साढ़े 5 करोड़ रुपए के आसपास होगी. जबकि, मैनहैटन में अगर आप आईलैंड खरीदना चाहते हैं तो यहां ये करीब 7 करोड़ के आसपास होगी.

क्यों खरीदता है कोई आईलैंड

आईलैंड खरीदने वाले ज्यादातर लोग इसे एक नया देश नहीं बनाना चाहते. बल्कि वह एक ऐसी प्राइवेट प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं जहां वह खुलकर कानून के दायरे में रहकर जो चाहे वह कर सकें. समुंदर के बीचो बीच होने की वजह से आईलैंड के आसपास आपको और कोई शोर-शराबा नहीं मिलेगा. अगर आपका प्राइवेट आईलैंड है तो उस पर सिर्फ आप चाहें तो अकेले रह सकते हैं.

ये भी पढ़ें: सिर्फ एक 14 मंज़िला इमारत में बसा है अमेरिका का पूरा शहर, यहां पहुंचना है बेहद मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोप टेस्ट से पायलटों के बारे में क्या चलता है पता, क्या जानकारी नहीं मिलती?
डोप टेस्ट से पायलटों के बारे में क्या चलता है पता, क्या जानकारी नहीं मिलती?
NASA Invite ISRO : दुनिया की किन स्पेस एजेंसियों संग काम कर चुका नासा, भारत को कब-कब मिला मौका?
दुनिया की किन स्पेस एजेंसियों संग काम कर चुका नासा, भारत को कब-कब मिला मौका?
India vs Pakistan Child Safety: किस देश में बच्चियां ज्यादा सुरक्षित... भारत या पाकिस्तान? आंकड़ों में जानें जवाब
किस देश में बच्चियां ज्यादा सुरक्षित... भारत या पाकिस्तान? आंकड़ों में जानें जवाब
Gen-Z आबादी में चीन-पाकिस्तान में कौन आगे? जानें महिला-पुरुष के आंकड़े
Gen-Z आबादी में चीन-पाकिस्तान में कौन आगे? जानें महिला-पुरुष के आंकड़े

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget