एक्सप्लोरर

देश के सबसे रईस हिंदू और सबसे रईस मुस्लिम की प्रॉपर्टी में कितना अंतर? जानें किसके पास कितना पैसा

India Most Rich Hindu and Muslim: भारत में अमीर लोगों की कमी नहीं है, क्या हिंदू क्या मुस्लिम देश में दोनों के पास अच्छा खासा पैसा है. चलिए जानें कि देश के मुस्लिम और हिंदू में से कौन ज्यादा अमीर है.

दुनिया में दौलत की कोई कमी नहीं है. हर साल करोड़ों-अरबों की संपत्ति जोड़ने वाले लोग दुनिया में मिल ही जाएंगे. क्योंकि दुनिया में बिलेनियर की संख्या तेजी से बढ़ रही है. हर साल अमीर लोगों की लिस्ट में कोई न कोई नया नाम जुड़ जरूर जाता है. देश में हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों में अमीर घराने देखने को मिलते हैं, जिनके अपने अरबों के बिजनेस हैं और उनकी कमाई भी करोड़ों में होती है. चलिए तो आज जानते हैं कि भारत के सबसे रईस हिंदू और सबसे रईस मुस्लिम की प्रॉपर्टी में कितना अंतर है और किसके पास ज्यादा पैसा है.

भारत के सबसे रईस हिंदू

फोर्ब्स की लिस्ट की मानें तो साल 2025 में दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी का नाम शामिल है. मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर हिंदू हैं. अरबपति इंडस्ट्रियलिस्ट मुकेश अंबानी की टेलीकॉम, हेल्थकेयर, फाइनेंशियल सेक्टर, एंटरटेनमेंट जैसे तमाम सेक्टर से कमाई होती है. पिछले एक दशक में मुकेश अंबानी की संपत्ति में लगातार बढ़ोतरी हुई है. 

रिपोर्ट्स की मानें तो मुकेश अंबानी हर दिन लगभग 163 करोड़ रुपये कमाते हैं. उनकी यह कमाई रिलायंस इंड्रस्टीज की कंपनियों से होती है, जैसे कि पेट्रोकेमिकल, ऑयल, रिटेल आदि. मुकेश अंबानी बहुत लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं. वे मुंबई में अपने आलीशान घर एंटीलिया में रहते हैं, जिसकी कीमत 15,000 करोड़ रुपये के आसपास है. इस वक्त उनकी कुल संपत्ति 9.20 लाख करोड़ रुपये है. मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं. 

भारत के सबसे रईस मुस्लिम

भारत में सबसे रईस हिंदू ही नहीं, बल्कि कुछ मुस्लिम भी है. जो अपनी मेहनत और कुशलता के दम पर बहुत सफल हुए हैं. वे केवल भारत में ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं. भारत के सबसे अमीर और सफल बिजनेसमैन का नाम है अजीम प्रेमजी, जो कि अपनी अमीरी के साथ-साथ दिलेरी के लिए भी मशहूर हैं. अजीम प्रेमजी प्रमुख आईटी कंपनी विप्रो लिमिटेड के संस्थापक और चेयरमैन हैं. 

दोनों की संपत्ति में कितना अंतर

अजीम प्रेमजी अपनी बड़ी संपत्ति का बड़ा हिस्सा सामाजिक कार्यों खासतौर से शिक्षा के लिए दान करते हैं. फोर्ब्स की रिपोर्ट की मानें तो उनकी कुल संपत्ति 1 लाख करोड़ रुपये तक है. हरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट 2021 की मानें तो उन्होंने 9713 करोड़ रुपये दान किए हैं. अगर मुकेश अंबानी और अजीम प्रेमजी की दौलत की तुलना की जाए तो दोनों की संपत्ति में 8.2 लाख करोड़ रुपये का अंतर है. 

यह भी पढ़ें: कौन-सी मुर्गी देती है हरा अंडा और कौन-सी नीला अंडा? नाम जान लेंगे तो चौंक जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना सोए कितने दिन जिंदा रह सकता है इंसान, कब खत्म हो जाती है लिमिट?
बिना सोए कितने दिन जिंदा रह सकता है इंसान, कब खत्म हो जाती है लिमिट?
सुब्रत रॉय तो रहे नहीं अब कौन लौटा रहा जनता का पैसा, कैसे मिल रहा सहारा का रिफंड?
सुब्रत रॉय तो रहे नहीं अब कौन लौटा रहा जनता का पैसा, कैसे मिल रहा सहारा का रिफंड?
अमेरिका पर कुल कितना कर्ज, यह कितने देशों की GDP से ज्यादा?
अमेरिका पर कुल कितना कर्ज, यह कितने देशों की GDP से ज्यादा?
यमन में तेजी से क्यों खत्म हो रहा है पानी, क्या यह बिना पानी का पहला देश होगा?
यमन में तेजी से क्यों खत्म हो रहा है पानी, क्या यह बिना पानी का पहला देश होगा?

वीडियोज

SANSANI: प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल की 'बैड वार्डन' !। Crime News।UP। Gorakhpur
BRICS Summit 2026: PM Modi के 10 प्रस्तावों को मंजूरी.. पाक- अमेरिका के होश उड़ने वाले है !
Janhit : मोदी-जिनपिंग की मुलाकात का 'जनहित संदेश'| Brics Summit 2026 | PM Modi | Jinping | Delhi
Iran-America War News: एक पहाड़.. ईरान की बनेगा ढाल! | Pickaxe Mountain | Bunker-Buster Bombs
BRICS Summit 2026 : BRICS की 'त्रिशक्ति'..मोदी-पुतिन-शी | XI Jinping | Putin | PM Modi | Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रक्षा, AI, अंतरिक्ष, अहम खनिज..', जानें भारत-UAE के बीच क्या हुई चर्चा?
'रक्षा, AI, अंतरिक्ष, अहम खनिज..', जानें भारत-UAE के बीच क्या हुई चर्चा?
BRICS समिट: दिल्ली में आज 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित, 22 जगह ट्रैफिक डायवर्जन
BRICS समिट: दिल्ली में आज 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित, 22 जगह ट्रैफिक डायवर्जन
'इतने पैसे होते तो देश छोड़ देती...', गौरव खन्ना से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी पर आकांक्षा का करारा जवाब
गौरव खन्ना से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी लेंगी आकांक्षा चमोला?
सचिन तेंदुलकर के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं जो रूट
सचिन तेंदुलकर के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं जो रूट
हिंदू संत के पैर छूते नजर आए ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान, वीडियो वायरल
हिंदू संत के पैर छूते नजर आए ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान, वीडियो वायरल
लंदन में साथ दिखे CM विजय और तृषा, वीडियो वायरल
लंदन में साथ दिखे CM विजय और तृषा, वीडियो वायरल
बिना सोए कितने दिन जिंदा रह सकता है इंसान, कब खत्म हो जाती है लिमिट?
बिना सोए कितने दिन जिंदा रह सकता है इंसान, कब खत्म हो जाती है लिमिट?
कनाडा वाली दीदी ने भेजी थी मदद, बच्चों ने पार्टी में उड़ा दिए पैसे
कनाडा वाली दीदी ने भेजी थी मदद, बच्चों ने पार्टी में उड़ा दिए पैसे
Embed widget