एक्सप्लोरर

पृथ्वी के पास हैं कितने चंद्रमा, क्या हर ग्रह का अलग होता है चांद?

Total Moons In Solar System: हम जब भी आसमान की ओर देखते हैं तो सिर्फ एक ही चंद्रमा नजर आता है. लेकिन क्या ब्रह्मांड में सिर्फ एक ही मून है. या फिर अन्य ग्रहों के पास भी अपने चंद्रमा हैं. चलिए जानें.

किसी से भी पूछिए कि धरती के पास कितने चांद हैं, तो एक जवाब मिलेगा कि एक. धरती के चंद्रमा को किसी नाम और पहचान की जरूरत नहीं है. सदियों से इंसानों ने इस प्राकृतिक उपग्रह के अलावा किसी और चांद को नहीं देखा है. तो क्या सौर मंडल में सिर्फ एक यही चांद मौजूद है? या बाकी के जितने ग्रह हैं उनके पास भी अपने चंद्रमा है. जी हां धरती की तरह सौरमंडल में मौजूद बाकी के ग्रहों के पास भी उनके चांद मौजूद हैं. इनमें से कुछ के पास तो 100 से ज्यादा चांद हैं. चलिए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं. 

पृथ्वी के पास कितने चंद्रमा? 

रात को जब भी हम आसमान में देखते हैं तो एक ही चांद आसमान में चमकता हुआ दिखाई देता है. लेकिन सौरमंडल में अन्य ग्रहों पर भी चांद हैं. धरती की बात करें तो धरती के पास सिर्फ अपना एक चांद है, जो कि स्थाई प्राकृतिक उपग्रह है, इसे ही चंद्रमा कहते हैं. ओटवोस लोरैंड यूनिवर्सिटी के एस्ट्रोनॉमर गैबोर होरवाथ की मानें तो धरती के आसपास कुछ छोटे-छोटे मिनी मून आते-जाते रहते हैं, हालांकि यह अस्थाई रहता है. ये छोटे-छोटे पिंड धरती की ग्रैविटी में फंसकर कुछ दिनों तक चक्कर लगाते हैं और फिर सौर मंडल में निकल जाते हैं. 

आठ ग्रहों के पास कितने चांद? 

सूरज के सबसे नजदीक से शुरू करते हैं. मरकरी और वीनस के पास अपने कोई चांद नहीं हैं, क्योंकि वे सूरज को बहुत करीब हैं और इसीलिए इन ग्रहों से किसी भी चांद को पहले ही छीना जा चुका है. वीनस के पास एक अर्ध-चंद्रमा है, जिसको जूजवे के नाम से जाना जाता है. लेकिन यह गिनती में नहीं आता है, क्योंकि यह असल में सूरज के चक्कर लगाता है, वीनस के नहीं. धरती के पास तो सिर्फ एक ही चांद है, लेकिन कम के कम सात अर्ध-चंद्रमा भी हैं. कभी-कभी साल के लिए एक अलग से मिनीमून भी होते हैं, हालांकि वो चांद की गिनती में नहीं आते हैं. इसके बाद मंगल के पास दो चांद हैं, जिनको फोबोस और डेमोस के नाम से जानते हैं. फोबोस धीरे-धीरे मंगल की ओर गिर रहा है और किसी दिन यह टकरा सकता है. वहीं जुपिटर के पास 95 चांद हैं, इनमें चार बड़े चांद कैलिस्टो, यूरोपा, आयो और गैनीमेड हैं. गैनीमेड को सोलर सिस्टम का सबसे बड़ा चांद कहा जाता है. वहीं सैटर्न के पास इससे भी ज्यादा चांद हैं. सैटर्न के पास कम के कम 146 चांद हैं. इसके बाद यूरेनस और नेपच्यून के पास क्रमश: 28 और 16 चांद हैं.

यह भी पढ़ें: बंद हो गई ब्रिटेन की शाही ट्रेन, कैसा था इसका इंटीरियर और हर साल कितना होता था खर्च; सब कुछ जानिए

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget