एक्सप्लोरर

राज्यसभा का चुनाव कैसे होता है, इसके सदस्यों के लिए कौन करता है मतदान?

राज्यसभा के सांसदों को विधानसभा के मेंबर चुनते हैं. यानी साफ शब्दों में कहें तो जिस पार्टी के पास जितने ज्यादा विधायक होंगे, उस पार्टी के पास उतने ज्यादा राज्यसभा सांसद होंगे.

लोकसभा के चुनाव संपन्न भी हो गए और उनका परिणाम भी आ गया. आपको पता है कि लोकसभा के लिए सांसदों का चुनाव सीधे जनता करती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि राज्यसभा के लिए सांसदों का चुनाव कौन करता है. चलिए आपको बताते हैं कि राज्यसभा का चुनाव कैसे होता है और उनके लिए मतदान कौन करता है.

कैसे होता है राज्यसभा का चुनाव?

राज्यसभा का चुनाव आम चुनावों से काफी अलग होता है. इसमें ना रैली होती है ना जनता की भीड़ और ना ही नेताओं की नारेबाजी. ये चुनाव बहुत शांति से होता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राज्यसभा के चुनाव में सीधे जनता शामिल नहीं होती. राज्यसभा के सांसदों को चुनने के लिए जनता के प्रतिनिधि मतदान करते हैं.

कौन चुनता है राज्यसभा सांसद

राज्यसभा के सांसदों को विधानसभा के मेंबर चुनते हैं. हालांकि, इसमें विधान परिषद के सदस्य हिस्सा नहीं लेते. साफ शब्दों में कहें तो जिस पार्टी के पास जितने ज्यादा विधायक होंगे, उस पार्टी के पास उतने ज्यादा राज्यसभा सांसद होंगे.

वोटिंग का एक अलग फॉर्मूला होता है

राज्यसभा के चुनाव में मतदान का एक अलग फॉर्मूला होता है और इसी फॉर्मूले से राज्यसभा के सांसद चुने जाते हैं. ये फॉर्मूला है- जिस राज्य से जितनी राज्यसभा की सीटें खाली होंगी, उनमें एक जोड़ा जाएगा. इसके बाद जो नंबर आएगा उसे कुल विधानसभा के सीटों की संख्या से भाग दिया जाएगा. इसके बाद जो नंबर आएगा, उसमें फिर से 1 जोड़ा जाएगा. अब जो संख्या आएगी उससे पता चलेगा कि एक राज्यसभा का सांसद चुनने के लिए उस राज्य से कितने विधायकों के मतदान की जरूरत होगी.

उदाहरण से ऐसे समझिए कि अगर उत्तर प्रदेश से 10 राज्यसभा की सीटों के लिए मतदान होना है तो उसमें एक जोड़ा जाएगा. यानी सीटों की संख्या हो गई 11. अब इस संख्या से राज्य की कुल विधानसभा सीटों में भाग दिया जाएगा. यानी 11 भागे 403. अब जो संख्या निकल कर आई वो है 36.63. इसे आप 36 ही मानिए. अब इसमें आप 1 जोड़ दीजिए संख्या हो गई 37. यानी यूपी से एक राज्यसभा के सांसद को चुनने के लिए 37 विधायकों की जरूरत होगी.

ये भी पढ़ें: राज्यसभा की सीटें कैसे खाली होती हैं, क्या इसका कार्यकाल 6 साल से पहले भी खत्म हो सकता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ali Khamenei Funeral: 4 महीने तक कोल्ड स्टोरेज में रखा रहा खामेनेई का शव, जानिए इस्लाम में क्यों दी गई इतनी ढील?
4 महीने तक कोल्ड स्टोरेज में रखा रहा खामेनेई का शव, जानिए इस्लाम में क्यों दी गई इतनी ढील?
महाभारत और रामायण से लिया गया है भारत के इन हथियारों का नाम, यहां देख लें लिस्ट
महाभारत और रामायण से लिया गया है भारत के इन हथियारों का नाम, यहां देख लें लिस्ट
Pakistan Internet System: इन तरीकों से बैठे-बैठे पाकिस्तान का इंटरनेट सिस्टम ठप कर सकता है भारत- खौफ में रहते हैं पड़ोसी
इन तरीकों से बैठे-बैठे पाकिस्तान का इंटरनेट सिस्टम ठप कर सकता है भारत- खौफ में रहते हैं पड़ोसी
India Pralay Missile: चीन और पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात भारत की 'प्रलय' मिसाइल, इससे क्यों खौफ खाते हैं चीन और पाक
चीन और पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात भारत की 'प्रलय' मिसाइल, इससे क्यों खौफ खाते हैं चीन और पाक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget