एक्सप्लोरर

क्या होता है काउंटर फायर तकनीक, कैसे इसके जरिए बुझायी जाती है आग

गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही है. क्या आप जानते हैं कि काउंटर फायर तकनीक के जरिए कैसे आग बुझाया जाता है. जानिए ये तकनीक कैसे आग बुझाने के लिए कारगर.

देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी के कारण जहां एक तरफ लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ जगंलों में आग भी लग रही है. उत्तराखंड में भी लगी आग अभी तक बुझी नहीं है. इस आग को बुझाने के लिए सेना के साथ 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी लगे हुए हैं. आग को बुझाने के लिए काउंटर फायर समेत अलग-अलग तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. क्या आप जानते हैं कि काउंट फायर तकनीक क्या होता है. आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे. 

जंगलों में आग 

गौरतलब है कि उत्तराखंड में अप्रैल के पहले हफ्ते से लगी आग से अब तक 11 जिले चपेट में आ चुके हैं. आग को बुझाने के लिए अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों के साथ हेलीकॉप्टर भी लगे हुए हैं. हेलीकॉप्टर लगातार जंगलों में पानी का छिड़काव कर रहे हैं. लेकिन अभी तक सेना को पूरे तरीके से सफलता नहीं मिली है. 

काउंटर फायर तकनीक 

उत्तराखंड के जंगलों में आग बुझाने के लिए काउंटर फायर तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. क्या आप जानते हैं कि ये काउंटर फायर तकनीक क्या होता है. बता दें कि काउंटर फायर जंगलों में आग बुझाने का एक पारंपरिक तरीका है. भारत के अलावा दुनियाभर में इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है. बता दें कि काउंटर फायर एक ऐसी तकनीक है, जिसमें बढ़ती आग को नियंत्रित करने के लिए जवाबी आग का सहारा लिया जाता है. 

आसान भाषा में समझिए कि आग की लपटें उत्तर से दक्षिण की ओर बढ़ रही हैं. अब इसे रोकने के लिए वन विभाग के अधिकारी दक्षिण की ओर से आग लगाना शुरू कर देते हैं. इससे उफनती आग को आगे बढ़ने के लिए फ्यूल (घास, सूखे पत्ते) नहीं मिलेगा. वहीं जवाबी आग सभी ईंधन सामग्री को जला देती है, जिससे बढ़ती आग, ईंधन की कमी के कारण, बुझ जाते हैं.

पत्थर की दीवार 

आग बुझाने के लिए कई बार स्थायी रूप से पत्थरों की एक दीवार यानी रॉक वॉल खड़ा किया जाता है. ये बैरियर सतही आग के साथ-साथ जमीनी आग को फैलने से रोकते हैं. बता दें कि सतही आग वो होती है, जो जमीन पर पड़े पत्ती के कूड़े, गिरी हुई डाली जैसे ईंधनों को जलाकर आगे बढ़ने से रोकती है. 

फायर टेरेसिंग तकनीक 

बता दें कि इसके अलावा जंगल में आग लगने का खतरा कम करने के लिए फायर टेरेसिंग तकनीक अपनाया जाता है. जैसे भारत में जंगल की आग का खतरा नवंबर से जून के बीच रहता है. इस दौरान वन विभाग इस मौसम से पहले फायर टेरेसिंग के तहत सड़कों के किनारे और रास्तों पर नियंत्रित रूप से आगजनी करते हैं. ऐसा करने पर सड़क किनारे उगी घास और झाड़ियों को खत्म कर दिया जाता है. जिससे आग फैलने का खतरा कम हो जाता है. 

ये भी पढ़ें: Vande Bharat Express: क्या सही में वंदे भारत ट्रेन में कोई बैठ नहीं रहा है? ये डेटा बताएगा सही कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget