एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: क्या सही में वंदे भारत ट्रेन में कोई बैठ नहीं रहा है? ये डेटा बताएगा सही कहानी

भारत के अधिकांश रूट पर आज हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन चल रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभी तक इन ट्रेनों में कितने यात्रियों ने सफर किया है. देखिए क्या कहता है आंकड़ा.

दुनियाभर में भारतीय रेलवे चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. भारत में हर दिन लाखों यात्री भारतीय रेलवे से सफर करते हैं. भारतीय रेलवे हर दिन नई ऊंचाईयों को छू रहा है. भारत में आने वाले समय में बुलेट ट्रेन भी चलेगी, जिसके लिए तैयारियां जारी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की पहली हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन में अब तक कितने यात्रियों ने सफर किया है. आज हम आपको बताएंगे कि वंदे भारत ट्रेन में कितने यात्रियों ने सफर किया है. 

वंदे भारत ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की पहली हाई स्पीड ट्रेन है. आज भारत के अधिकांश रेल रूट पर वंदे भारत ट्रेन चल रही है. बता दें कि देश में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चली थी. जानकारी के मुताबिक अभी देश में 50 से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही हैं.

कितने यात्रियों ने किया सफर

भारत के अधिकांश रूट पर आज हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ रही है. जिससे लाखों यात्री सफर कर रहे हैं. लेकिन रेलवे के मुताबिक इस साल 31 मार्च तक दो करोड़ से अधिक यात्रियों ने इन सेमी हाई-स्पीड ट्रेनों में सफर कर चुके हैं. बीते अप्रैल में ये संख्या और बढ़ी है. आंकड़ों के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन एक अनुमान के मुताबिक स्लीपर कोच लगने के बाद यात्रियों की संख्या काफी तेजी से बढ़ेगी. 

हाई स्पीड ट्रेन

सफर के दौरान अधिकांश यात्री कम समय में अपने मंजिल तक पहुंचना चाहते हैं. यही कारण है कि आज भारत में चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को अधिकांश यात्री पसंद करते हैं और उसमें सफर करते हैं. देश के अलग-अलग 100 रूट पर आज के वक्त 102 से ज्यादा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं. जिससे लाखों यात्री सफर करते हैं. एक अधिकारी के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में वंदे भारत ट्रेनों ने पृथ्वी के 310 चक्कर के बराबर दूरी कवर की थी. 

वंदे भारत स्लीपर 

बता दें कि अभी तक वंदे भारत ट्रेनों में केवल बैठने की सुविधा है. वंदे भारत को अभी सिर्फ शताब्दी एक्सप्रेस के रूट पर चलाया जा रहा है. लेकिन आने वाले समय में इसके स्लीपर वर्जन भी लॉन्च होने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक धीरे-धीरे अधिकांश रूट पर वंदे भारत स्लीपर वर्जन पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी. माना जा रहा है कि इस साल के अंत में मुबंई, अयोध्या समेत कई रूट पर स्लीपर ट्रेनें नजर आएगी. 

ये भी पढ़ें: Highest City: दुनिया का सबसे ऊंचा शहर कितनी फीट की ऊंचाई पर बसा, यहां जीवन नहीं इतना आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
जिस गन से टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग, किसने बनाई? जानें कीमत
जिस गन से टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग, किसने बनाई? जानें कीमत

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget