एक्सप्लोरर

दुनिया में सब देशों का टाइम अलग-अलग होता है, कभी सोचा है कैसे तय होता है घड़ी का समय?

अगर आप ग्लोब या फिर दुनिया के नक्शे को ध्यान से देखेंगे तो उसमें आपको दो तरह की रेखाएं बनीं दिखाई देंगी. इन रेखाओं में समय के निर्धारण का तरीका छुपा हुआ है. आइए समझते हैं.

Standard Time Line: जब हमारे यहां रात हो रही होती है, तो दुनिया के तमाम देशों में दिन हो रहा होता है. आप इस बात से वाकिफ हैं कि दुनिया के अलग-अलग देशों के समय में फर्क होता है. कहीं कहीं तो यह फर्क इतना ज्यादा होता है कि एक पृथ्वी के हिस्से में अगर रात हो रही है दूसरे हिस्से में इसके विपरीत दिन हो रहा होता है. ऐसे क्या कभी आपके मन में यह सवाल उठा है कि दिन और रात यानी समय के फर्क के बीच दुनिया में कैसे घड़ी का समय डिसाइड होता है? शायद उठा होगा, लेकिन आपने शायद ही इसका जवाब जानने की कोशिश की होगी. अपने इस आर्टिकल में हम आज हम आपको इसी पेचीदगी को बेहद आसान भाषा में समझाएंगे.

पहले समझना होगा ग्लोब को 

अगर आप ग्लोब या फिर दुनिया के नक्शे को ध्यान से देखेंगे तो उसमें आपको दो तरह की रेखाएं बनीं दिखाई देंगी. पहली होगी क्षैतिज या लेटी हुई रेखाएं (हॉरिजॉन्टल रेखाएं) और दूसरी लंबवत (वर्टिकल). क्षैतिज रेखाओं को 'अक्षांश रेखा' और लंबवत रेखाओं को 'देशांतर रेखा' कहा जाता है. अक्षांश रेखाएं धरती के पश्चिम से पूरब खींची गई हैं. वही, देशांतर रेखाएं उत्तर से दक्षिण तक खींची गई हैं. इन लंबवत (देशांतर) रेखाओं से ही घड़ी के समय निर्धारण का संबंध है. देशांतर रेखाओं में एक रेखा है 'ग्रीनविच रेखा' या 'जीरो डिग्री' देशांतर रेखा. इसे धरती के बीचों-बीचों से माना गया है.

ग्रीनविच मानक समय रेखा (G.M.T.)

समय के निर्धारण में इस रेखा की सबसे बड़ी भूमिका है. इंग्लैंड की 'ग्रीनविच वेधशाला' से होकर गुजरने वाली इस जीरो डिग्री देशांतर रेखा को 'ग्रीनविच रेखा' कहा गया है. समय में स्पष्टता लाने के लिए दुनिया के सभी देशों ने इस रेखा को मानक रेखा माना है. इस रेखा पर पूरब की ओर जाने पर समय बढ़ता है और पश्चिम की ओर जाने पर घटता है. उदाहरण के लिए जब इस रेखा पर पूरब यानी भारत की ओर चलेंगे तो घड़ी का समय बढ़ता जाएगा. यही कारण है कि भारत और इंग्लैंड के समय में 5.30 घंटे का अंतर रहता है. भारत का समय इंग्लैंड से 5.30 घंटे आगे हैं. वहीं, पश्चिम यानी अमेरिका की ओर बढेंगे तो घड़ी के समय में कमी होगी.

इस तरह होता है समय में बदलाव

जीरो डिग्री देशांतर से पूरब की ओर हर 1 डिग्री पर जहां 4 मिनट की बढ़ोत्तरी होती है, वहीं 1 डिग्री देशांतर पश्चिम की ओर जाने पर समय में 4 मिनट की कमी. इस हिसाब से भारत ग्रीनविच रेखा से 5.30 घंटे आगे है. यानी जब इंग्लैंड में रात के 12 बजे होंगे तो हमारे देश में समय सुबह का 5.30 होगा.

यह भी पढ़ें - आप घर में जो साबुन इस्तेमाल कर रहे हैं, वो टॉयलेट सोप है या बाथिंग सोप? समझिए कैसे चलेगा पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान में किराए पर मिलता है परिवार, क्या है रेंट-ए-फैमली कल्चर?
जापान में किराए पर मिलता है परिवार, क्या है रेंट-ए-फैमली कल्चर?
अचानक से मौसम में कैसे आया बदलाव, क्या है इतनी ज्यादा बारिश की वजह?
अचानक से मौसम में कैसे आया बदलाव, क्या है इतनी ज्यादा बारिश की वजह?
क्या है फॉर्म 47? जिसे लेकर UN के भरे मंच पर भारत ने पाक को लगाई लताड़
क्या है फॉर्म 47? जिसे लेकर UN के भरे मंच पर भारत ने पाक को लगाई लताड़
कोई देश कब कहलाता है सुपर पावर, क्या है इसका पैमाना?
कोई देश कब कहलाता है सुपर पावर, क्या है इसका पैमाना?

वीडियोज

YRKKH: Maira के फरार होते ही Poddar House में मचा कोहराम, टूटे Armaan-Abhira!
Bollywood News: गोविंदा-कोमल की मंदिर यात्रा के बाद सुनीता का बयान, विवाद में आया नया मोड़ (26.09.26)
पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी...’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला
‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी...’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला
CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार
CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार
8 साल पहले WI के खिलाफ ही पूरे किए थे 10,000 रन, अब एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब विराट कोहली
8 साल पहले WI के खिलाफ ही पूरे किए थे 10,000 रन, अब एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब विराट कोहली
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें
छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Embed widget