एक्सप्लोरर

ट्रैफिक पुलिस वाले कैमरे कैसे काम करते हैं? ये है वो तरीका, जिससे सीधे आपके घर आ जाता है चालान

How Traffic Camera Works: अगर कोई ट्रैफिक नियमों का उलंघन्न करता है तो सड़कों पर लगे कैमरा तुरंत ही उसे डिटेक्ट कर लेते हैं और उसका चालान बना देते हैं. आइए जानते हैं ये कैसे काम करते हैं.

Traffic Rules: सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है. अगर आप दिल्ली, मुंबई या फिर देश के किसी बड़े मेट्रो शहर में रहते हैं तो सड़क पर जगह-जगह कैमरे लगे हुए देखें होंगे. अगर कोई ट्रैफिक सिग्नल को तोड़ता है या ओवर स्पीडिंग करता है तो कैमरे खुद से चालान जनरेट करके उसके घर के पते पर भेज देते हैं. फिर ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले को यह जुर्माना भरना पड़ता है. आइए जानते हैं कि ये कैमरे किस तरह से काम करते है और इनसे बचना क्यों संभव नहीं है.

ऐसे काम करता है ट्रैफिक कैमरा

ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालो का पता लगाने के लिए सड़क पर 2 मेगापिक्सल और हाई रेजोल्यूशन वाले कैमरे लगे होते हैं. ये कैमरे आसानी से 60 डिग्री तक घूम कर एरिया को कवर कर सकते हैं. इसलिए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर इनकी नजर से बचना मुश्किल होता है. इन कैमरों की मदद से वाहन की रफ्तार का पता करना आसान होता है.

डेटा को रखा जाता है संरक्षित

इन कैमरा को ट्रैफिक कंट्रोल रूम से ऑपरेट किया जाता है. इनके लिए एक खास डेटा एन्क्रिप्ट सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया जाता है. वहीं, कैमरा के लिए गए फोटो और वीडियो को साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित भी रखा जाता है. जिससे अगर कभी विवाद हुआ तो इसे न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया जा सके.

ऐसे भेजा जाता है चालान

जब कोई ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है तो ट्रैफिक कंट्रोल रूम की तरफ से आपके मोबाइल पर SMS के जरिए ई-चालान भेज दिया जाता है. अगर दी गई समयसीमा के भीतर चालान की राशि जमा नहीं किया जाता है तो वाहन जब्त भी किया जा सकता है. वैसे आपको बता दें कि ट्रैफिक कंट्रोल रूम में 24×7 काम किया जाता है. तो आप इस गलतफहमी में न रहें कि आप रात के समय इन कैमरा से बच सकते हैं.

गलती की संभावना बेहद कम

ई-चालन को आपके पास तक आने से पहले दो चरणों की प्रक्रिया से गुजरना होता है. सबसे पहले तो ऑटोमेशन तरीके से इसकी पुष्टी होती है कि आपने ट्रैफिक नियम का उल्लंघन किया या नहीं है. उसके बाद इसे मैनुअली भी चेक किया जाता है. जिससे गलती की कोई संभावना न रहे.

यह भी पढ़ें - IPL में जो लाइट वाली गिल्लियां यूज होती हैं, वो कितने रुपये की आती हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?
भारत में 2.67% तो अमेरिका में 1.27% सोना सस्ता, दोनों देशों में अंतर क्यों?
भारत में 2.67% तो अमेरिका में 1.27% सोना सस्ता, दोनों देशों में अंतर क्यों?

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
CM उमर अब्दुल्ला का तंज, 'ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दें'
CM उमर अब्दुल्ला का तंज, 'ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दें'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
Embed widget