एक्सप्लोरर

कैसे होता है धर्म परिवर्तन? क्या धार्मिक स्थल में भी बदला जाता है धर्म

एक धर्म से दूसरे धर्म में जबरन, किसी के प्रभाव में या बहलाकर धर्म परिवर्तन कराना गैरकानूनी है, लेकिन लोग अपनी मर्जी से इन तरीको से धर्म परिवर्तन करवा सकते हैं.

धर्म परिवर्तन  के बारे में आप ने कई बार सुना होगा. वहीं इस कानून के तहत एक धर्म से दूसरे धर्म में जबरन, किसी के प्रभाव में या बहला कर धर्म परिवर्तन कराना गैरकानूनी बताया गया है, लेकिन लोग अपनी मर्जी से भी धर्म परिवर्तन करवा सकते हैं. आइए जानते हैं विस्तार से कि अगर किसी व्यक्ति को धर्म परिवर्तन करना है तो इसके लिए क्या नियम हैं?

कानूनी तौर पर धर्म बदलना

कानूनी तौर में धर्म बदलने के लिए एफिडेविट बनवाना पड़ता है. इसे आपको कोर्ट में वकील से बनवाना पड़ेगा. साथ ही इस एफिडेविट में अपना बदला हुआ नया नाम, बदला हुआ धर्म और एड्रेस लिखना होगा. इसमें पहचान पत्र भी देना होता है. इसे नोटेरी अटेस्ट करवाया जाता है. साथ ही आपको राष्ट्रीय दैनिक अखबार में अपने धर्म परिवर्तन की जानकारी का विज्ञापन देना होता है.

इसके बाद आपको सरकारी तौर पर गजट ऑफिस में आवेदन करना होता है. इस काम में कुछ डाक्यूमेंट्स और पासपोर्ट साइज की फोटो लगती है. इस प्रक्रिया में कम से कम 60 दिनों का समय लग सकता है. नया नाम धर्म के साथ गजट में दर्ज हो जाता है. जैसे ही उस गजट में आपका नया बदला हुआ नाम आ गया समझ जाना की आपका धर्म बदल गया.

धार्मिक स्थल पर जाकर धर्म बदलना

धर्म बदलने का एक और तरीका है, जिसमें आप धार्मिक स्थल पर जाकर धर्म बदल सकते हैं. अगर किसी शख्स को हिंदू धर्म में आने है तो उसे मंदिर के पुजारी शुद्धिकरण संस्कार करके उसे हिंदू बना सकते हैं. धर्म परिवर्तन  विश्व हिंदू परिषद और आर्य समाज मंदिर में करवाया जाता है.

संविधान की मंजूरी के बावजूद हर राज्य में अलग नियम

भारत के संविधान में धर्मांतरण को लेकर कोई स्पष्ट अनुच्छेद नहीं है. अनुच्छेद 25 से लेकर 28 के बीच धार्मिक स्वतंत्रता का जिक्र है. इसमें कहा गया है कि भारत का हर व्यक्ति को किसी भी धर्म को मानने, पालन करने और प्रचार-प्रसार करने की आजादी है. जिस कारण हर राज्य ने अपना अलग-अलग नियम बना लिया है.

इन राज्यों में ये है सजा

देश में सबसे पहले धर्मांतरण पर ओडिशा राज्य में कानून बनाया गया था. यहां धर्मांतरण विरोधी कानून साल 1967 में लागू किया गया. इस कानून के तहत जबरन धर्मांतरण कराने पर एक साल तक की जेल और 5,000 रुपये तक का जुर्माना है. वहीं  मध्यप्रदेश में धोखाधड़ी से कराया गया धर्मांतरण भी अपराध माना गया, जिसके लिए अधिकतम 10 साल की कैद और एक लाख रुपये तक के जुर्माने है. छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण से पहले जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- कैसे पता किया जाता है किसी राज्य का सेक्स रेश्यो, किन किन आधार पर तैयार होता है रिकॉर्ड?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?
भारत में 2.67% तो अमेरिका में 1.27% सोना सस्ता, दोनों देशों में अंतर क्यों?
भारत में 2.67% तो अमेरिका में 1.27% सोना सस्ता, दोनों देशों में अंतर क्यों?

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
Embed widget