एक्सप्लोरर

दिन में कई बार खुलने के बाद भी इसकी गैस जल्दी से कम नहीं होती... आखिर फ्रीज काम कैसे करता है?

रेफ्रिजरेटर में जब लिक्विड वाष्पित होता है, तो रेफ्रिजरेटर में ठंडक पैदा होती है. इसके साथ ही वाष्प पुनः लिक्विड में परिवर्तित भी होती है. आइए इस प्रोसेस को डिटेल में जानें

Refridgerator: रेफ्रिजरेटर तो लगभग सभी के घर में होता है. न भी हो तो कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर आपने इसे जरूर देखा होगा. रेफ्रिजरेटर एक टाइप से चीजों को ठंडा करने का काम करता है. दरअसल, रेफ्रिजरेशन वातावरण से गर्मी निकाल कर नॉर्मल तापमान को कम ताप पर पहुंचने की प्रक्रिया है. इस प्रक्रिया के लिए ही रेफ्रिजरेटर का इस्तेमाल किया जाता है. क्या आपने कभी सोचा है कि रेफ्रिजरेटर कैसे काम करता है? आज के इस आर्टिकल में हम इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं. 

इसलिए लंबे समय तक चलता है खाना

रेफ्रिजरेटर एक Sealed सिस्टम के जरिए से एक लिक्विड रेफ्रिजरेंट को Circulate करता है. सर्कुलेशन में  Liquid बदलकर गैस में बदल जाता है. इस प्रोसेस को Evaporation (वाष्पीकरण) कहते है. यही प्रोसेस खाना और पेय पदार्थों को ठंडा करती है. आपने गौर किया होगा कि अगर आप खाने को फ्रिज में नहीं रखते हैं तो वो खराब होने लगता है, जबकि फ्रिज में रखने पर काफी समय तक चल जाता है. दरअसल, रेफ्रिजरेटर तापमान को कम करके हमारे खाने में पनपने वाले बैक्टीरिया के विकास को भी धीमा कर देता है. इसकी वजह से खाना लंबे समय तक चल जाता है.

रेफ्रिजरेटर कैसे काम करते हैं? 

रेफ्रिजरेटर के काम को हम आपको बहुत ही सरल भाषा में समझाते हैं. उदाहरण के साथ समझिए, जब आपको गर्मी लगती है तो आपको पसीना आता है, और जब पसीना सुख जाता है या वाष्पित हो जाता है तो शरीर का तापमान गिरता है, और आप ठंडक महसूस करते है. रेफ्रिजरेटर भी इसी कांसेप्ट पर काम करता है. रेफ्रिजरेटर में जब लिक्विड वाष्पित होता है, तो रेफ्रिजरेटर में ठंडक पैदा होती है. इसके साथ ही वाष्प पुनः लिक्विड में परिवर्तित भी होती है. यह चक्र ऐसे ही जारी रहता है.

रेफ्रिजरेटर के काम करने का प्रोसेस

अगर आप रेफ्रिजरेटर के नीचे या पीछे देखेगे, तो आपको एक पतली पाइप आगे से पीछे जाती हुई दिखाई देगी. पुराने समय में इस पाइप में Freon गैस भरी जाती थी, लेकिन यह पर्यावरण के अनुकूल नहीं थी, इसलिए आज रेफ्रिजरेटर में एक अलग प्रकार की गैस या रेफ्रिजरेंट का इस्तेमाल किया जाता है. रेफ्रिजरेटर में रेफ्रिजरेंट को एक कंप्रेसर के माध्यम से, फ्रिज के अंदर ट्यूबों से पंप किया जाता है. फिर रेफ्रिजरेंट को कंप्रेस्ड किया जाता है जिससे वह वाष्प में बदल जाती है. इस प्रोसेस में गर्म हवा रेफ्रिजरेटर से बाहर निकल जाती है, और ठंडी हवा रह जाती है.

बाहर निकली वाष्प पतले पाइपों से होकर गुजरती है. गर्म होने की वजह से यह फिर से लिक्विड में बदल जाती है. इस पूरे प्रोसेस को लगातार दोहराया जाता है. इसके अलावा, जब रेफ्रिजरेटर एक निश्चित ठंडे तापमान तक पहुँच जाता है, तो कंप्रेसर खुद बंद हो जाता है. इसके अलावा, जब रेफ्रिजरेटर का तापमान गर्म होता है तो कंप्रेसर फिर से चालू हो जाता है. 

यह भी पढ़ें 

अब सिर्फ 5जी, कैमरा ही मत देखिए... फोन खरीदते वक्त इस टेक्नोलॉजी पर ध्यान दें, लंबे समय तक चलेगा फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
कैसे तय होती है फसल की MSP, किसान को कौन-कौन से खर्च मिलते हैं?
कैसे तय होती है फसल की MSP, किसान को कौन-कौन से खर्च मिलते हैं?
क्या होता है अवमानना का नोटिस, सही साबित हुआ आरोप तो क्या होगा?
क्या होता है अवमानना का नोटिस, सही साबित हुआ आरोप तो क्या होगा?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget