एक्सप्लोरर

फास्ट ट्रैक वीजा कैसे करता है काम, कितने दिनों में मिलता है ये

किसी भी दूसरे देश की यात्रा करने के लिए वीजा की जरूरत होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फास्ट ट्रैक वीजा क्या होता है और ये कितने दिनों में मिलता है. जानिए इसको लेकर क्या नियम है.

भारत से हर साल लाखों लोग दूसरे देशों की यात्रा पर जाते हैं. इनमें से कुछ घूमने के लिए जाते हैं. वहीं कुछ लोग पढ़ाई, नौकरी और बिजनस के लिए जाते हैं. दुनियाभर के अधिकांश देशों में जाने के लिए वीजा की जरूरत होती है. बिना वीजा के आप वहां पर नहीं जा सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फास्ट ट्रैक वीजा क्या होता है. आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे.

क्या होता है वीजा ?

सबसे पहले ये जानते हैं कि वीजा क्या होता है? बता दें कि वीजा किसी दूसरे देश में एंट्री करने का आधिकारिक दस्तावेज होता है. यह तय समयसीमा के लिए जारी किया जाता है. आप जिस देश में जा रहे हैं, वहां कितने दिन तक रह सकते हैं, यह वीजा के जरिए ही निर्धारित होता है. इसकी अवधि समाप्त होने पर आपको उस देश को छोड़ना पड़ता है. ऐसा नहीं करने पर वो देश आपके ऊपर कार्रवाई कर सकती है.

विदेश जाने के लिए वीजा की जरूरत

किसी भी दूसरे देश जाने के लिए वीजा की जरूरत होती है. वीजा जारी करने का हर देश का अपना-अपना नियम होता है. बात जब भारत की आती है तो यहां 11 तरह के वीजा जारी किए जाते हैं, जिसमें टूरिस्ट वीजा, बिजनेस वीजा, ट्रांसिट वीजा, जर्नलिस्ट वीजा, एंट्री वीजा, ऑन अराइवल वीजा, पार्टनर वीजा है.

फास्ट ट्रैक वीजा क्या है?

अब सवाल ये है कि फास्ट ट्रैक वीजा क्या होता है और ये कितने दिनों में मिलता है. बता दें कि फ़ास्ट ट्रैक वीज़ा दरअसल वीज़ा प्रोसेसिंग की एक प्रीमियम सेवा है. यह सेवा कुछ वीज़ा आवेदकों को प्राथमिकता से वीज़ा जारी करने की सुविधा देती है. फ़ास्ट ट्रैक वीज़ा के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक को फ़ॉर्म भरना होता है और फ़ास्ट ट्रैक शुल्क देना होता है. 

कुछ खास देशों के लिए होती है ये सुविधा

बता दें कि कोई भी देश कुछ खास देशों के लिए फास्ट ट्रैक वीजा की सुविधा देता है. जिसके जरिए आवेदकों को बहुत कम समय में वीजा मिल जाता है. इसके अलावा इसमें भी कैटगरी होती है. जैसे कि विज़िटर वीज़ा, स्टूडेंट वीज़ा, कुशल श्रमिकों के लिए वीज़ा होता है. आसान भाषा में आप समझ सकते हैं कि फ़ास्ट ट्रैक वीज़ा, वीज़ा प्रोसेसिंग की प्रक्रिया को तेज़ करता है. हालांकि इसके लिए आवेदकों को अलग से शुल्क भी देना होता है. 

ये भी पढ़ें:क्या पाकिस्तान का नागरिक भारत में कर सकता है नौकरी? क्या है नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?
भारत में 2.67% तो अमेरिका में 1.27% सोना सस्ता, दोनों देशों में अंतर क्यों?
भारत में 2.67% तो अमेरिका में 1.27% सोना सस्ता, दोनों देशों में अंतर क्यों?

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget