एक्सप्लोरर

Breath Analyzer : ब्रेथ एनालाइजर को कैसे पता चलता है कि आपने शराब पी है? यहां समझिए क्यों आती है मुंह से बदबू

ब्रेथ एनालाइजर मशीन से इस बात की जांच होती है कि किसी ने शराब पी है या नहीं. इस मशीन को कैसे पता चलता है और शराब पीने के बाद मुंह से बदबू क्यों आती है? आइए जानते हैं...

Breath Analyzer : देश में बहुत सारे लोग शराब का सेवन करते हैं. जिनमें से कुछ लोग सिर्फ कुछ खास ऑकेजन पर ही ड्रिंक करते हैं. शराब पीने के बाद लोगों के मुंह से आने वाली शराब की बदबू आसपास मौजूद लोगों का मूड खराब करती है. कई बार तो ड्रिंक करने के अगले दिन भी सुबह उठने पर इस दुर्गंध से छुटकारा नहीं मिल पाता है. इस बदबू को रोकने के लिए लोग आमतौर पर चूइंग गम, पुदीन हरा की गोली या मिंट टॉफी भी खाते हैं. बहुत सारे लोग तो इतनी लापरवाही करते हैं कि शराब पीने के बाद गाड़ी भी चलाते हैं, जो कि बहुत खतरनाक और गैरकानूनी होता है. ऐसे में पकड़े जाने पर उनकी जांच ब्रेथ एनालाइजर नाम की मशीन से की जाती है. अब सवाल यह उठता है, आखिर ऐसा क्या होता है कि शराब पीने के बाद मुंह से बदबू आती है और ब्रेथ एनालाइजर मशीन को कैसे पता चलता है कि किसी आदमी ने शराब पी है? आइए जानते हैं. 

शराब पीने के बाद क्यों आती है मुंह से बदबू? 

आइए आसान भाषा में समझते हैं कि मुंह से बदबू क्यों आती है. दरअसल, जब हम शराब पीते हैं तो हमारा शरीर इसे जहरीला पदार्थ जानते हुए एक्टिव हो जाता है. शरीर पर इसके प्रभाव को कम करने के लिए हमारे लिवर को बहुत मेहनत करनी पड़ती है. शराब का कुछ हिस्सा यूरीन के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है. शराब पीने के लिए शरीर में मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया भी होती है, जिससे इसकी कुछ मात्रा पसीने के जरिए भी निकल जाती है. इस प्रकार शराब की दुर्गंध सिर्फ मुंह से नहीं, बल्कि पूरे शरीर से आने लगती है. हालांकि, एल्कॉहल की बहुत बड़ी मात्रा रक्त वाहिकाओं के जरिए हमारे खून में मिल जाती है. 

ब्रेथ एनालाइजर से ऐसे चलता है पता 

शराब जब रक्त वाहिकाओं के जरिए हमारे खून में मिल जाती है तो इसका असर हमारे फेफड़ों पर भी पड़ता है. फेफड़ों पर इसका असर ही बदबू की सबसे बड़ी वजह है. दरअसल, जब हम सांस छोड़ते हैं तो हमारे मुंह और नाक जरिए फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं से इस शराब की बदबू आती है. ब्रेथ एनालाइजर मशीन मुंह से निकलने वाली हवा के जरिए ही ब्लड में एल्कॉहल लेवल जांच करती है. 

मुंह के बैक्टीरिया भी एक कारण 

मुंह के अंदर करोड़ों बैक्टीरिया और सूक्ष्मजीव पनपते रहते हैं. सुविधा के लिए इन्हे दो कैटेगरी में बांट सकते हैं. पहले होते हैं गुड बैक्टीरिया और दूसरे होते हैं बैड बैक्टीरिया. गुड बैक्टीरिया मुंह और शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं होते हैं. बात अगर बैड बैक्टरीया की करें तो इनकी तादाद बढ़ने पर ये कई तरह की बीमारियां पैदा कर सकते हैं, जिनमें मुंह से बदबू आना भी शामिल है. एक रिसर्च के अनुसार, शराब का सेवन करने पर मुंह के अंदर गुड और बैड बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ जाता है. मेडिकल एक्सपर्ट कहते हैं कि शराब पीने से शरीर में एसिड रिफ्लक्स पैदा हो सकता है. उनका कहना है कि जब शराब से पेट की मांसपेशियां रिलैक्स हो जाती हैं तो मुमकिन है कि पेट के अंदर पचे हुए भोजन से मिला एसिड गले तक भर आने पर भी मुंह में बदबू पैदा होती है.   

यह भी पढ़ें - CVV Number क्या है? समझिए कैसे यह आपके पेमेंट को सुरक्षा प्रदान करता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
क्या होता है विधानसभा और विधान परिषद में अंतर, क्यों कराए जाते हैं MLC चुनाव?
क्या होता है विधानसभा और विधान परिषद में अंतर, क्यों कराए जाते हैं MLC चुनाव?
क्या है HAPS? आसमान से करेगा भारत की पहरेदारी, खौफ में दुश्मन
क्या है HAPS? आसमान से करेगा भारत की पहरेदारी, खौफ में दुश्मन
क्या CEC से कोई भी कर सकता है मुलाकात, कैसे मिलती है परमिशन?
क्या CEC से कोई भी कर सकता है मुलाकात, कैसे मिलती है परमिशन?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का हमला, 'आपने भगवान से लेकर…'
प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का हमला, 'आपने भगवान से लेकर…'
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget