एक्सप्लोरर

किसी राज्य को कैसे मिलता है पूर्ण राज्य का दर्जा? जानें कश्मीर के मामले में ये कितना मुमकिन

केंद्र शासित प्रदेश बनने के 5 साल बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव भी हो गए और सरकार भी बन गयी. उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री बने, ऐसे में चलिए जानते हैं कि जम्मू कश्मीर को क्या पूर्ण राज्य का दर्जा मिल सकता है

जम्मू कश्मीर की जनता ने अपनी सरकार को चुन लिया है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहले मुख्यमंत्री हैं. अब्दुल्ला ने इससे पहले जनवरी 2009 से जनवरी 2015 तक मुख्यमंत्री पद संभाला था. उनकी पार्टी ने चुनाव में 370 और जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा किया था. ऐसे में चलिए जानते हैं कि क्या जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिल सकता है? और कैसे किसी राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला ने रूट लगाने से किया इनकार, जानें किन देशों में वीआईपी के लिए नहीं रुकता ट्रैफिक

कैसे किसी राज्य को मिलता है पूर्ण राज्य का दर्जा?

सबसे पहले ये जान लेते हैं कि पूर्ण राज्य का दर्जा होता क्या है. तो बता दें कि पूर्ण राज्य का दर्जा एक प्रशासनिक इकाई को दिया जाता है, जिसके पास अपनी स्वयं की विधानसभा, सरकार और संवैधानिक अधिकार होते हैं. यह केंद्र सरकार के अधीन रहते हुए भी स्वायत्तता प्रदान करता है. हालांकि किसी क्षेत्र को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए कुछ नियमों का पालन करना होता है.

जैसे उस जगह पर भौगोलिक स्वरूप एकरूप होना चाहिए. साथ ही क्षेत्र का सामाजिक-आर्थिक विकास एक निश्चित स्तर पर होना चाहिए. इसके अलावा क्षेत्र की जनसंख्या पर्याप्त होनी चाहिए और क्षेत्र की वित्तीय स्थिति मजबूत होनी चाहिए. इसके अलावा क्षेत्र के लोगों का पूर्ण राज्य बनने के पक्ष में होना आवश्यक है.

यह भी पढ़ें: Ticket Reservation: चार महीने की जगह दो महीने पहले टिकट बुकिंग का रेलवे पर क्या पड़ेगा असर? इतना होगा नुकसान

क्या जम्मू कश्मीर को मिल सकता है पूर्ण राज्य का दर्जा?

2019 में जम्मू-कश्मीर पुरनर्गठन कानून पास कर ही जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था. यदि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य बनाना है तो इस कानून में संशोधन करना होगा और ये सब संसद में ही हो सकता है.

वहीं यदि उमर अब्दुल्ला पहली कैबिनेट मीटिंग में राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर प्रस्ताव पास कर भी देती है तो ये सिर्फ केंद्र पर दवाब बनाने की कोशिश होगी. इस तरह का प्रस्ताव पास होने के बाद उसे केंद्र के पास भेजा जाएगा. ये सबकुछ केंद्र पर निर्भर करता है कि वो जम्मू कश्मीर को अभी पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करती है या फिर नहीं.             

यह भी पढ़ें: किसने बनाई थी दुनिया की सबसे पहली ट्रैफिक लाइट? सिर्फ इन रंगों में होती थी चेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayodhya Ram Mandir Controversy: मस्जिद के लिए वक्फ बोर्ड और मंदिर के लिए ट्रस्ट, जानें क्या है दोनों के संचालन तरीके में फर्क?
मस्जिद के लिए वक्फ बोर्ड और मंदिर के लिए ट्रस्ट, जानें क्या है दोनों के संचालन तरीके में फर्क?
Gender Pay Gap India: बड़े शहरों में पुरुषों से 23% कम कमा रहीं महिलाएं, मेहनत पूरी फिर सैलरी क्यों है अधूरी?
बड़े शहरों में पुरुषों से 23% कम कमा रहीं महिलाएं, मेहनत पूरी फिर सैलरी क्यों है अधूरी?
NGO से कितना अलग होता है ट्रस्ट का कामकाज, 'राम मंदिर चंदा चोरी' विवाद के लिए जान लीजिए जवाब?
NGO से कितना अलग होता है ट्रस्ट का कामकाज, 'राम मंदिर चंदा चोरी' विवाद के लिए जान लीजिए जवाब?
यूरोप में भयंकर गर्मी तो भारत में सूखे के आसार, किस खतरनाक तबाही की ओर इशारा कर रहा यह कनेक्शन
यूरोप में भयंकर गर्मी तो भारत में सूखे के आसार, किस खतरनाक तबाही की ओर इशारा कर रहा यह कनेक्शन

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; 300 से ज्यादा की उड़ानों में देरी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; इतनी उड़ानों में देरी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
Embed widget