एक्सप्लोरर

क्या आपको भी पसंद है पिज्जा? जानिए सबसे पहले किसके लिए बना था ये पिज्जा

आज भारत के अधिकांश बच्चे पिज्जा बहुत पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिज्जा की शुरूआत कैसे हुई थी. आखिर भारत में कैसे पहुंचा था ये फूड. जानिए पिज्जा से जुड़े सभी जवाब.

पिज्जा का नाम देश के अधिकांश बच्चे जानते हैं. आज देशभर में कई अलग-अलग ब्रांड्स के पिज्जा स्टोर खुल चुके हैं. लेकिन पिज्जा लवर से लेकर आम आदमी भी पिज्जा के इतिहास के बारे में शायद ही जानते होंगे. आज हम आपको बताएंगे कि पिज्जा की सबसे पहले शुरूआत कब हुई थी और ये भारत में कब पहुंचा. 

पिज्जा

अधिकांश घरों के बच्चों को पिज्जा पसंद होता है. ऑनलाइन ऑर्डर लेकर स्टोर पर बच्चे-बड़े पिज्जा खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिज्जा को बनाने की शुरुआत कहां से हुई थी? बता दें कि पिज्जा की शुरुआत किसानों के भोजन के रूप में इटली में हुई थी. उस दौरान इसकी रोटी (पिज्जा बेस) भट्टी में तैयार की जाती थी. इस भट्टी में ईंधन के रुप में ज्वालामुखी से लाए गए लावा का उपयोग किया जाता था. हालांकि उस वक्त लोग इसे साधारण तरीके से ही खाते थे.  

सबसे पहला रंगीन पिज्जा?

बता दें कि टॉपिंग से भरपूर रंगीन पिज्जा सबसे पहले इटली की प्रथम महारानी मार्गेरीटा के लिए एक रेस्टोरेंट में तैयार किया गया था. दरअसल रेस्टोरेंट के मालिक ने पिज्जा को खास बनाने के लिए इस पर इस तरह की टॉपिंग की, जिससे इस पर इटेलियन फ्लैग को देखा जा सकता था. जिसमें टमाटर, मोजेरिला चीज और बेसिल लगाए गए थे. उस समय यूरोप में टमाटर प्रचलन में नहीं थे, इसलिए अमेरिका से टमाटर मंगवाए गए थे. इस टॉपिंग वाले पिज्जा को मार्गेरीटा नाम दिया गया था. इसके बाद महल ही नहीं बल्कि कई जगहों पर इसकी डिमांड तेजी से बढ़ी थी. 

पिज्जा स्टोर

जानकारी के मुताबिक दुनिया का सबसे पहला पिज्जेरिया साल 1830 में पोर्ट एल्बा में खुला था. जिसमें पिज्जा तैयार करने के लिए ओवन का इस्तेमाल किया गया था. इसके बाद धीरे-धीरे पिज्जा इटली से निकल कर दूसरे देशों में भी पहुंचा था. इतिहास के मुताबिक साल 1895 तक इसे अमेरीका में पसंद किया जाने लगा था. ऐसे में गेन्नैरो लोम्बार्डी ने साल 1905 में न्यूयार्क में अमेरिका का पहला पिज्जेरिया खोला, जो आज भी मौजूद है. 

भारत कब पहुंचा पिज्जा

बता दें कि पिज्जा का सफर यूनान, इटली, अमेरिका आदि देशों से होते हुए 1996 में इंडिया पहुंचा था. सबसे पहले पिज्जा हट कंपनी ने 18 जून को भारत में अपना पहला आउटलेट खोला था. कंपनी ने इंडिया में अपना पहला आउटलेट बेंगलुरु में खोला था. 

ये भी पढ़ें: How was Chaat Invented: चाट तो खाते हैं, चाटते नहीं हैं, फिर इसे चाट क्यों कहते हैं? जान लीजिए इसकी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
भारत में अब इमरजेंसी लगाना कितना मुश्किल, कितनी बदल गई व्यवस्था?
भारत में अब इमरजेंसी लगाना कितना मुश्किल, कितनी बदल गई व्यवस्था?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget