एक्सप्लोरर

घोड़ों को क्यों पहनाई जाती है नाल, जानिए भारत में कब से हो रहा है इसका इस्तेमाल 

घोड़ों का जब भी जिक्र होता है, तो उनकी नाल का जिक्र जरूर होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घोड़ों को नाल क्यों पहनाई जाती है और इसका इस्तेमाल कब से हो रहा है ?

घोड़े को क्यों पहनाई जाती है नाल? घोड़े को लेकर अक्सर लोगों के दिमाग में ये बात आती है.जंगली घोड़ों को छोड़कर लगभग सभी घोड़ों में नाल लगाई जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर घोड़ों को नाल क्यों पहनाई जाती है और इसकी शुरूआत कहां से हुई थी.

घोड़े की नाल

बता दें कि घोड़ों को अक्सर पक्की सड़कों पर चलना पड़ता है, जिससे उनके खुरों के घिसने का जोखिम बना रहता है. हालांकि नाल को लेकर समाज में अंधविश्वास भी है. क्योंकि काफी लोग मानते हैं कि घोड़े का नाल घर में लगाने से विपत्तियां दूर होती हैं. माउंटेन क्रीक राइडिंग स्टेबल वेबसाइट कि एक रिपोर्ट के मुताबिक घोड़े की नाल का उपयोग काम करने वाले घोड़ों के खुर को स्थायित्व देने में मदद के लिए किया जाता है. बता दें कि खुर नाखून के समान पदार्थ से बना होता है, जिसे केराटिन कहा जाता है. हालांकि खुर में एक नरम और कोमल आंतरिक भाग होता है, जिसे फ्राग या मेंढक कहा जाता है. जब घोड़े चलते हैं तो खुर स्वाभाविक रूप से घिस जाता है. इसलिए खुर पर नाल लगाने से इसे कम करने और फ्राग को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है.

किससे बनी होती है नाल

घोड़े की नाल ज्यादातर मामलों में स्टील से बनी होती है, हालांकि इसके कुछ अपवाद भी हैं. घुड़दौड़ के घोड़े आमतौर पर एल्यूमीनियम की नाल पहनते हैं, क्योंकि वे हल्की होती हैं. वहीं कुछ ऐसे नाल भी हैं, जिन्हें घोड़े खुर या पैर की चोट की स्थिति में पहन सकते हैं. ये नाल रबर से बनी होती हैं. रबर की नाल घोड़े को चलने में अधिक नरम सतह और अधिक मदद देती है.

जंगली घोड़े 

बता दें कि जंगली घोड़ों को नाल नहीं लगाए जाने के दो कारण हैं. वे उतनी कड़ी मेहनत या काम नहीं करते हैं जो एक पालतू घोड़ा करता है. वहीं खुरों के बढ़ने की तुलना में उनके खुर धीरे-धीरे घिस जाते हैं. वहीं उनके पास देखभाल करने वाला कोई नहीं है. 

ट्रेल राइडिंग 

वहीं ट्रेल राइड करने वाले घोड़ों को ‘हैक हॉर्स’ कहा जाता है. उनके लिए नाल अत्यंत महत्वपूर्ण है. जब घोड़े ट्रेल वाले रास्तों में पक्की सतहों या कठोर जमीन पर चलते हैं, तो खुर बढ़ने की तुलना में तेजी से घिस सकते हैं. इससे घोड़े काम करने में असमर्थ हो सकते हैं. बता दें कि अच्छी तरह से देखभाल करने वाले घोड़ों में हमेशा नाल लगी होती है. 

कब से हो रहा इसका इस्तेमाल

बता दें कि घोड़े की नाल की उत्पत्ति को लेकर कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलते हैं. क्योंकि एक समय लोहा मूल्यवान धातु था. तब किसी भी घिसी-पिटी चीज को आमतौर पर दोबारा बनाया जाता था और इसका फिर से उपयोग किया जाता था. इसलिए इसका पुरातात्विक साक्ष्य मिलना मुश्किल होता है. हालांकि कुछ लोग इसका श्रेय ड्यूड्स को देते हैं. लेकिन इसको साबित करने के लिए पुख्ता सबूत नहीं हैं. वहीं 1897 में लगभग 400 ईसा पूर्व के इट्रस्केन मकबरे में कांसे की बनी चार घोड़े की नालें मिली थी. जो स्पष्ट रूप से कील छेद वाली थी. कुछ इतिहासकारों का यह भी दावा है कि रोमनों ने 100 ईसा पूर्व के कुछ समय बाद खच्चर की नाल का आविष्कार किया था. इसकी पुष्टि कैटुलस के संदर्भ से समर्थित है, जिनकी मृत्यु 54 ईसा पूर्व में हुई थी. हालांकि रोम में घोड़े की नाल और खच्चर की नाल के उपयोग के ये संदर्भ ‘हिप्पोसैंडल’ के लिए हो सकते हैं यानी चमड़े के जूते जो कील लगे घोड़े की नाल के बजाय लोहे की प्लेट से मजबूत होते थे.

 

ये भी पढ़ें: Indian Railway: ट्रेन लेट होने के बाद आपको कब मिल जाता है पूरा पैसा वापस? सिर्फ ये शर्त होनी चाहिए पूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होता है अवमानना का नोटिस, सही साबित हुआ आरोप तो क्या होगा?
क्या होता है अवमानना का नोटिस, सही साबित हुआ आरोप तो क्या होगा?
भारत में कब-कब रद्द हुए चुनाव, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?
भारत में कब-कब रद्द हुए चुनाव, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?
अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
Embed widget