एक्सप्लोरर

होली के दिन नशा कर हंगामा किया तो इस कानून के तहत हो जाएगी जेल!

Holi 2023: अक्सर होली पर नशे करके हंगामा करने के मामले सामने आते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं नशे के बाद हंगामा करना किसी को सीधे जेल में पहुंचा सकता है.

जब भी होली आती है तो चीजों की सबसे ज्यादा बात होती है और उनमें एक तो है रंग. रंगों के इस त्योहार पर रंगों की काफी बातें होती हैं. इसके अलावा एक और वजह से होली का त्योहार काफी चर्चा में रहता है और वो नशा. होली के दिन अक्सर सड़क पर नशे में धुत लोग नजर आते हैं और जगह जगह पर हंगामा होने की बातें सामने आती हैं. नशे और हंगामे की वजह से ही काफी लोग होली से दूरी भी बना लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि होली के दिन नशा करके हंगामा करने पर अगर पुलिस पकड़ती है तो हुड़दंग मचाने वाले लोगों को जेल भी हो सकते हैं. 

ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि होली पर नशा करके हंगामा करने पर किस कानून के तहत जेल जाना पड़ सकता है और अगर आपके घर के सामने कोई और हुड़दंग करता है तो आप उसे जेल भी भेज सकते हैं. तो जानते हैं नशे और हुड़दंग को लेकर कानून क्या कहता है... 

क्या कहता है कानून?

नशा करने के बाद हंगामा करना आईपीसी की धारा 510 के तहत दंडनीय अपराध है. इस पर दिल्ली हाईकोर्ट के एडवोकेट प्रेम जोशी बताते हैं कि अगर कोई भी नशे में धुत व्यक्ति किसी सार्वजनिक स्थान या किसी ऐसे स्थान पर जहां उन्हें प्रवेश नहीं करना चाहिए, पर सार्वजनिक रूप से दुराचार करता है तो उसे चौबीस घंटे के लिए जेल में डाला जा सकता है. इसके अलावा उस शख्स पर दस हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है अथवा दोनों कार्रवाई की जा सकती है. 

इसके साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट में वकील मानवेंद्र मुकुल ने भी बताया कि नशा करने के बाद हंगामा करने पर सेक्शन 510 के तहत अगर कोई दुराचार सार्वजनिक स्थान पर किया जाता है तो उसे 24 घंटे की जेल और जुर्माने के साथ दंडित किया जा सकता है. 

गुब्बारा डालने पर भी हो सकती है कार्रवाई?

इसके साथ ही अगर आप किसी राहगीर पर बिना पूछे गुब्बारे फेंकते हैं तो उन पर भी कार्रवाई की जा सकती है. आईपीसी की धारा 188 के तहत उन लोगों पर मुकादमा दर्ज किया जा सकता है, जो राहगीरों की सहमति के बिना उन पर पानी या रंग के गुब्बारे फेंकते हैं. ऐसे में अगर आप होली खेलें तो कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है, वर्ना आपको जेल तक जाना पड़ सकता है. 

यह भी पढ़ें- मुगल ऐसे खेलते थे होली... रंग वाले हौदियों में भरवा देते थे शराब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?
किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?
काव्या मारन का होने वाला पति कितना अमीर, जानें उनकी कमाई?
काव्या मारन का होने वाला पति कितना अमीर, जानें उनकी कमाई?
लाइब्रेरी की सीढ़ियों से गिरकर हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों हुआ था ऐसा?
लाइब्रेरी की सीढ़ियों से गिरकर हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों हुआ था ऐसा?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget