एक्सप्लोरर

आज का लाल किला कभी हुआ करता था सफेद किला! इससे जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो हर किसी को नहीं पता

Red Fort: यह तो सभी जानते हैं कि दिल्ली का लाल किला लाल रंग का है. लेकिन आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि रेड फोर्ट कभी वाइट यानी सफेद रंग का हुआ करता था.

History of Red Fort: कुतुब मीनार, जामा मस्जिद या लाल किला... अपनी ऐतिहासिक इमारतों की वजह से देश की राजधानी दिल्ली दुनियाभर में भी मशहूर है. इन इमारतों का इतिहास भी अपने आप में बेहद महत्वपूर्ण रहा है. आज के समय में यहां हर दिन पर्यटकों की भीड़ इन्हे देखने के लिए आती है. हालांकि, लोग इन ऐतिहासिक जगहों पर तो घूमने तो आते हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर को उस जगह से जुड़े इतिहास और रोचक तथ्यों के बारे में नहीं पता होता. आज इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली के लाल किला यानि रेड फोर्ट के बारे में कुछ ऐसी अनसुनी और रोचक बातें बताएंगे, जिनके बारे में आपको अभी तक पता नहीं होगा. पढ़िए इस आर्टिकल को...

किले को बनने में लगा था 10 साल का वक्त

गौरतलब है कि लाल किले को बनने में 10 साल का समय लगा था, मतलब पूरे एक दशक में इस किले का निर्माण पूरा हुआ था. शाहजहां के समय के अग्रणी वास्तुकार उस्ताद हामिद और उस्ताद अहमद ने 1638 में इसका निर्माण कार्य शुरू किया था जो वर्ष 1648 में पूरा हुआ था. इतना समय लगने का कारण जायज भी है, क्योंकि उस समय में आज की तरह मशीनें नहीं होती थी और सामान भी सीमित हुआ करता था. भले ही इसको बनाने में इतना समय लगा हो, लेकिन आज भी यह खूबसूरती और मजबूती के साथ खड़ा है.

लाल किला कभी हुआ करता था सफेद किला

यह तो सभी जानते हैं कि दिल्ली का लाल किला लाल रंग का है. लेकिन आपको यह जानकर शायद हैरानी हो सकती है कि रेड फोर्ट कभी वाइट यानी सफेद रंग का हुआ करता था. लाल किले को मुगल सम्राट शाहजहां ने बनवाया था. इतिहास में कई जगह इस बात का उल्लेख मिलता है कि लाल किले का रंग कभी सफेद हुआ करता था. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के मुताबिक, इस ऐतिहासिक इमारत के कुछ हिस्से चूने के पत्थर से बने थे. जब इसमें लगे सफेद पत्थर जब अपनी जगह से निकलने खराब होने लगे थे तो अंग्रेजों ने इसे लाल रंग से रंग दिया था.

ये था इस किले का असली नाम

लाल किले का शुरुआत से नाम लाल किला नहीं था. इस किले को मूल रूप से 'किला-ए-मुबारक' के नाम से जाना जाता था. इतिहास में कई जगह इसका उल्लेख है कि शाहजहां ने इस किले का निर्माण उस समय करवाया था जब उसने अपनी राजधानी को आगरा से दिल्ली स्थानांतरित किया था. उस समय इस किले का नाम किला-ए-मुबारक था, बाद में इसका नाम लाल किला कर दिया गया था. ऐसा भी कहा जाता है कि इसका निर्माण लाल रंग के पत्थरों और ईंटों से किया गया था, इसलिए अंग्रेजों ने इसका नाम रेड फोर्ट रख दिया था. इस तरह स्थानीय लोग इसे लाल किला के नाम से बुलाते थे.

यह भी पढ़ें : एक ऐसा शहर जिसके हर घर में रहते हैं जुड़वां बच्चे!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
Hindu Cerematorium In Pakistan: लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?
लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?
क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?
क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget