एक्सप्लोरर

हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म का कैलेंडर सबसे ज्यादा पुराना?

Year Ender 2023: हिंदू धर्म की तरह ही मुस्लिम धर्म में भी कैलेंडर का काफी महत्व. इन दोनों धर्म के कैलेंडर में कौन सा कैलेंडर ज्यादा पुराना है. आइए जानते हैं. 

Year Ender 2023: साल 2023 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. बस कुछ दिनों बाद नया साल शुरू होने वाला है. पुराने साल के बदलते ही घरों में मौजूद पुराने कैलेंडर बदल जाते हैं. अलग-अलग रीति-रिवाज के तहत नए साल का जश्न मनाने की तैयारी शुरू हो जाती है. कैलेंडर का हिंदू धर्म में काफी महत्व है. हर काम मुहूर्त निकलवाकर किया जाता है. हिंदू धर्म की तरह ही मुस्लिम धर्म में भी कैलेंडर का काफी महत्व. इन दोनों धर्म के कैलेंडर में कौन सा कैलेंडर ज्यादा पुराना है. आइए जानते हैं. 

हिंदू कैलेंडर की शुरूआत

हिंदू कैलेंडर में दो संवत प्रमुख हैं विक्रम संवत और शक संवत. विक्रम संवत की बात करें तो 57-58 ईसा पूर्व से चला आ रहा है. उज्जैन के राजा विक्रमादित्य ने इसकी शुरुआत की थी. शक संवत कुषाण वंश के राजा कनिष्क ने 78 ई.में शुरू किया था. भारत सरकार शक कैलेंडर को मानती है. लेकिन भारत में हिंदू धर्म के सभी व्रत और तीज त्यौहारों में विक्रम संवत पर आधारित कैलेंडर पर होते है. हिंदू धर्म के सभी व्रत और पर्व विक्रम संवत के तहत मनाया जाते हैं. इसी के चलते इसे ही हिंदू कैलेंडर कहा माना जाता है. विक्रम संवत कैलेंडर की बात की जाए तो यह तकरीबन 2080 साल पुराना है. 

मुस्लिम कैलेंडर की शुरूआत 

हिज़री कैलेंडर की शूरुआत 16 जुलाई 622 को हुई. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन हजरत मुहम्मद मक्का छोड़कर मदीना को चले कर गए थे. इस घटना को हिजरत कहा जाता है. उर्दू में हिजरत का मतलब चले जाने से होता है. हजरत मुहम्मद की मक्का से हिजरत के बाद से ही हिजरी संवत शुरू हुआ था. इसमें साल में 354 दिन होते हैं. सोलर ईयर जब सूर्य वापस अपनी जगह आता है तब 11 साल दिन छोटे होने के कारण कैलेंडर वर्ष के आखिरी महीने में कुछ दिन जोड़ दिए जाते हैं. देखा जाए तो हिजरी संवत की शुरुआत तकरीबन 1445 साल पूर्व हुई थी. 

कौन सा ज्यादा पुराना?

विक्रम संवत को हिंदू कैलेंडर माना जाता है. इसकी शुरूआ 57-58 ईसा पूर्व 2080 साल पहले हुई. वहीं हिजरी संवत की शुरुआत तकरीबन 1445 साल पूर्व हुई थी. इस लिहाज से हिंदू कैलेंडर मुस्लिम कैलेंडर से ज्यादा पुराना है. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की इस घाटी में रहते हैं रहस्यमयी लोग, 150 साल तक रह सकते हैं जिंदा

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?
किसी को हिरासत में कितनी देर रख सकती है पुलिस, क्या है कानून?
काव्या मारन का होने वाला पति कितना अमीर, जानें उनकी कमाई?
काव्या मारन का होने वाला पति कितना अमीर, जानें उनकी कमाई?
लाइब्रेरी की सीढ़ियों से गिरकर हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों हुआ था ऐसा?
लाइब्रेरी की सीढ़ियों से गिरकर हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों हुआ था ऐसा?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget