एक्सप्लोरर

कैसे फटता है बादल, सिर्फ पहाड़ी इलाकों में ही क्यों होता है ऐसा?

Cloudburst In Kullu: बीते दिन हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से बहुत नुकसान हुआ है. चलिए जानते हैं कि बादल फटना क्या होता है और यह घटना सिर्फ पहाड़ी इलाके में ही क्यों देखने को मिलती है.

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बीते दिन अचानक बादल फट गया और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. यह घटना सैंज घाटी में हुई. हालांकि पहले ही आईएमडी ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी दी थी. ऐसे में बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग बह गए हैं. इसकी वजह से सबसे ज्यादा नुकसान कांगड़ा और कुल्लू में देखने को मिला है. बादल फटने से भारी नुकसान होता है. चलिए जानते हैं कि बादल फटना क्या होता है और यह सिर्फ पहाड़ी इलाकों में क्यों होता है. 

क्या होता है बादल फटना

आमतौर पर बादल फटने को लेकर हर किसी के मन में एक ही तस्वीर उठती है कि गुब्बारे की तरह बादल फट गया और वहां बाढ़ आ गई. लेकिन ऐसा नहीं होता है. बादल फटना एक टेक्निकल टर्म होता है. वैज्ञानिकों की भाषा में कहें तो जहां पर एक घंटे में 100MM तक बारिश हो जाती है, तो उसको बादल फटना कहा जाता है. सामान्य तौर पर जमीन से 12 से 15 किलोमीटर की ऊंचाई पर जो बारिश होती है, उसे ही बादल फटना माना जाता है. बादल फटने पर वहां मूसलाधार से भी तेज बारिश होती है और इस घटना को क्लाउडबर्स्ट कहा जाता है. 

कैसे और क्यों फटता है बादल

बादल फटने की घटना तब होती है, जब कहीं पर पानी से भरे बादल एक निश्चित स्थान पर रुक जाते हैं और उनमें मौजूद पानी की बूंदें एक साथ आ जाती हैं. इनके भार की वजह से बादलों का घनत्व बढ़ जाता है, इसलिए भारी बारिश होती है. ऐसा माना जाता है कि जहां बादल फटता है, वहां पर 100 लीटर प्रति घंटे के हिसाब से बारिश होती है. बादल तब फटते हैं, जब उनमें भारी मात्रा में नमी या पानी होता है और उनके रास्ते में अचानक कोई बाधा आ जाती है, तो वे फट जाते हैं. 

पहाड़ों पर ही क्यों होती है बादल फटने की घटना

बरसात का मौसम आते ही पहाड़ी इलाकों में सबसे ज्यादा बादल फटने की घटना देखने को मिलती है. पहाड़ों पर पानी से भरे बादल जब हवा के साथ आगे बढ़ते हैं तो वे पहाड़ों के बीच में फंस जाते हैं. ऊंचाई इनके रास्ते में बाधा बनती है और ये आगे नहीं बढ़ पाते हैं. पहाड़ों की तरफ बढ़ते ही बादल बारिश के रूप में बदलते हैं और इनकी डेंसिटी बहुत ज्यादा होने की वजह से बहुत तेज बारिश होती है. आमतौर मैदानी इलाकों में बादल फटने की घटनाएं सुनने को नहीं मिलती हैं. लेकिन अगर गर्म हवा का झोंका बादलों की तरफ मुड़ जाए तो भी बादल फट सकते हैं.  

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब में कैसे होता है मुहर्रम, क्या वहां भी भारत की तरह निकाला जाता है जुलूस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंस्टा डेब्यू करते ही सोनिया गांधी की पहली रील वायरल, इतने व्यूज पर कितनी कमाई?
इंस्टा डेब्यू करते ही सोनिया गांधी की पहली रील वायरल, इतने व्यूज पर कितनी कमाई?
यह है 440 करोड़ की ब्रा, जानें क्या है इसकी खासियत?
यह है 440 करोड़ की ब्रा, जानें क्या है इसकी खासियत?
क्या होता है पीस बॉन्ड, जानें इस पर साइन न करने पर क्या होता है?
क्या होता है पीस बॉन्ड, जानें इस पर साइन न करने पर क्या होता है?
दशहरा सेलिब्रेशन के बाद कितनी प्रदूषित हुई दिल्ली, यह कितना खतरनाक?
दशहरा सेलिब्रेशन के बाद कितनी प्रदूषित हुई दिल्ली, यह कितना खतरनाक?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget