एक्सप्लोरर

Karuppu BO Day 8: 'दृश्यम 3' के आने से 'करुप्पु' की कमाई को झटका, लेकिन 8वें दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के हुई पार, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

Karuppu BO Day 8: 'दृश्यम 3' के आने से 'करुप्पु' की कमाई में 8वें दिन बेशक मंदी देखी गई. लेकिन सूर्या की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

सूर्या और तृषा कृष्णन की हालिया रिलीज फिल्म 'करुप्पु' को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में जबरदस्त कलेक्शन किया. हालांकि दूसरे हफ्ते में एंट्री करते ही इसे मोहनलाल स्टारर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 से मुकाबला करना पड़ा है जिसके चलते इसकी कमाई पर भी असर पड़ा है. जानते हैं 'करुप्पु' ने रिलीज के 8वें दिन देश और दुनियाभर में कितनी कमाई की है?

'करुप्पु' ने 8वें दिन कितनी की कमाई?
कथाओं पर आधारित 'करुप्पु' को दर्शकों ने खूब पसंद किया. आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. कई फैंस तो इसे हाल के सालों में लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद सूर्या की बड़ी वापसी बता रहे हैं. वहीं धमाकेदार शुरुआत और शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद इसने वीकडेज में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और धुआंधार कमाई की. इसी के साथ इसने पहले हफ्ते में ही भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि अब 'दृश्यम 3' के आने से 'करुप्पु' की कमाई को झटका लगा है.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'करुप्पु' ने पहले हफ्ते में भारत में 113.85 करोड़ की नेट कमाई की है.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन घरेलू बाजार में 7.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.,
  • इसके साथ ही, फिल्म की भारत में 8 दिनों की नेट कमाई अब 121.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 140.86 करोड़ रुपये हो गया है.

वर्ल्डवाइड 'करुप्पु' हुई 200 करोड़ के पास
'करुप्पु' की कमाई में 8वे दिन बेशक गिरावट आई लेकिन इसने वर्ल्डवाइड एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है. बता दें कि सूर्या की इस फिल्म ने आठवें दिन ओवरसीज में 3.50 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल विदेशी कलेक्शन 60 करोड़ रुपये हो गया. इसी के साथ भारत और ओवरसीज की कमाई मिलाकर 'करुप्पु' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200.86 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें:-Chand Mera Dil BO Day 1:अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल' की धीमी हुई शुरुआत, लेकिन 'एक दिन' के ओपनिंग डे को दी मात, जानें-पहले दिन का कलेक्शन

'करुप्पु' ने वर्ल्डवाइड बनाया ये रिकॉर्ड
सूर्या की 'करुप्पु' साल 2026 में वर्ल्डवाइड 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली सातवीं भारतीय फिल्म बन गई है. बता दे कि भारतीय सिनेमा में इस साल कई भाषाओं में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं. हालांकि, अब तक 5 महीनों में केवल 6 फिल्मों ने ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. 'करुप्पु' अब  ‘धुरंधर 2’, ‘द राजा साब’ और ‘वाझा 2’ जैसी कई फिल्मों साथ अब इस एलिट क्लब में शामिल हो गई है.

2026 में अब तक दुनिया भर में 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली भारतीय फिल्में

  • धुरंधर 2: 1837.26 करोड़
  • बॉर्डर 2: 485.3 करोड़
  • माना शंकरा वारा प्रसाद गारू: 303.76 करोड़
  • भूत बंगला: 279.04 करोड़
  • वाझा 2: 238.46 करोड़
  • द राजा साब: 206.57 करोड़
  • 'करुप्पु'- 200.86 करोड़ रुपये  (8 दिन का कलेक्शन)

'करुप्पु' कास्ट और क्रू
ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स द्वारा बैक्ड 'करुप्पु' में सूर्या करुप्पुस्वामी की शक्तिशाली भूमिका में हैं. वगीं तृषा कृष्णन प्रीति के रूप में, आरजे बालाजी बेबी कन्नन के रूप में, शिवदा कनमनी के रूप में, और अनघा माया रवि बीनू के रूप में हैं.

ये भी पढ़ें:-वीकेंड पर एंटरटेनमेंट होगा भरपूर, ओटीटी पर आ रही हैं ये शानदार साउथ फिल्में और सीरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Peddi Box Office Day 9: घट रही कमाई फिर भी राम चरण की 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर कर रही राज, जानें- 9 दिनों में कितना फीसदी वसूला बजट
राम चरण की 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर कर रही राज, जानें- 9 दिनों में कितना फीसदी वसूला बजट
Friday Box Office: नई रिलीज 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भारी पड़ी 9 दिन पुरानी 'पेद्दी', जानें फ्राइडे कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: नई रिलीज 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भारी पड़ी 9 दिन पुरानी 'पेद्दी', जानें फ्राइडे कलेक्शन
Thursday Box Office: गुरुवार को 'पेद्दी' की भी हवा हुई टाइट, हॉलीवुड फिल्म से पिछ़़ड़ी 'है जवानी...' 'बंदर' हुई बेहाल, जानें- कलेक्शन
गुरुवार को 'पेद्दी' की भी हवा हुई टाइट, हॉलीवुड फिल्म से पिछ़़ड़ी 'है जवानी...' 'बंदर' हुई बेहाल, जानें- कलेक्शन
Peddi Box Office Day 7: 'पेद्दी' की हर दिन घट रही कमाई, 7वें दिन किया अब तक का सबसे कम कलेक्शन, क्या वसूल पाएगी 350 करोड़ का बजट?
'पेद्दी' की हर दिन घट रही कमाई, 7वें दिन किया अब तक का सबसे कम कलेक्शन
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: लगान की सिल्वर जुबली में सलमान खान ने लूटी महफिल, आमिर के जश्न में सजा सितारों का दरबार (14.06.26)
Vasudha: Vasudha का अचार हुआ हिट! कामयाबी देख Sarika ने Chandrika Devi को भड़काया
Delhi TMC Rebel MP Meeting: बागियों की बैठक में शामिल होंगी Sayoni Ghosh | Bengal | Mamata Banerjee
US-Iran Deal: खुल जाएगा होर्मुज...ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म?आखिर क्या होने वाला है? Inside Story
Bengal TMC Crisis: Amit Shah से आधे घंटे तक क्या हुई बात? | Sudip Bandyopadhyay | Mamata | Suvendu
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC Crisis: बागी सांसदों की बैठक के बीच लोकसभा स्पीकर से मिलकर कीर्ति आजाद ने सौंपा ज्ञापन, फिर दिया बड़ा बयान
बागी सांसदों की बैठक के बीच स्पीकर से मिलकर कीर्ति आजाद ने सौंपा ज्ञापन, फिर दिया ये बड़ा बयान
परमाणु हथियार नहीं बनाने पर ईरान राजी, तेल पर बैन से हटेगी रोक, तेहरान को 25 अरब डॉलर की राहत
परमाणु हथियार नहीं बनाने पर ईरान राजी, तेल पर बैन से हटेगी रोक, तेहरान को 25 अरब डॉलर की राहत
बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत, 15 घायल, ईरान भड़का
बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत, 15 घायल, ईरान भड़का
क्या ODI में सबसे तेज गेंद बांग्लादेश के नाहिद राणा ने फेंकी है? जानें टॉप-5 की स्पीड कितनी
क्या ODI में सबसे तेज गेंद बांग्लादेश के नाहिद राणा ने फेंकी है? जानें टॉप-5 की स्पीड कितनी
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
ओमान की खाड़ी में डूबने लगी नाव, 14 भारतीय थे सवार, US नेवी ने रेस्क्यू में की इंडियन नेवी की मदद
ओमान की खाड़ी में डूबने लगी नाव, 14 भारतीय थे सवार, US नेवी ने रेस्क्यू में की इंडियन नेवी की मदद
Watch: नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
iPhone 17 Pro वाली गलती से बचना चाहती है ऐप्पल, 18 Pro में करेगी यह काम
iPhone 17 Pro वाली गलती से बचना चाहती है ऐप्पल, 18 Pro में करेगी यह काम
Embed widget