एक्सप्लोरर

सऊदी अरब में कैसे होता है मुहर्रम, क्या वहां भी भारत की तरह निकाला जाता है जुलूस?

Muharram Celebration In Saudi Arabia: मोहर्रम शुरू होने वाला है. ये उनके लिए शोक के लिए दिन होते हैं. भारत में मोहर्रम का जुलूस निकाला जाता है, लेकिन सऊदी अरब में इसे कैसे मनाया जाता है.

मुस्लिमों में मोहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना है. ये महीना इस्लाम में बहुत महत्व रखता है. मुस्लिम धर्म में यह रमजान के बाद यह बहुत पवित्र महीना होता है, जिसमें अशूरा दसवें दिन पड़ता है. 2025 में मुहर्रम का पवित्र महीना 27 जून 2025 को शुरू होने की उम्मीद है. इसके बाद मुहर्रम के दसवें दिन 6 जुलाई 2025 को आशूरा मनाए जाने का अनुमान है. मुहर्रम का महीना मुख्य रूप से शोक अवधि के रूप में मनाया जाता है. इस दौरान मुसलमान काले कपड़े पहनकर अपना दुख जताते हैं और कई लोग इसमें रोजा भी रखते हैं. चलिए जानें कि सऊदी अरब में मुहर्रम कैसे मनाया जाता है. 

क्यों मनाते हैं मुहर्रम

मुहर्रम के दौरान ऐसा माना जाता है कि इमाम हुसैन और उनके साथी भूख-प्यास से परेशान होकर कर्बला की त्रासदी में शहीद हो गए थे. इसके लिए बड़ी संख्या में लोग ताजिया (जुलूस) के लिए इकट्ठा होते हैं और शोक मनाते हैं. उस दौरान वो कर्बला की घटनाओं को याद करते हैं और छाती पीटने जैसी प्रथाएं शामिल होती हैं. यह दिन उनके बलिदान और सत्य के प्रति अटूट समर्पण को प्रेरित करता है. 

सऊदी अरब में भी निकाला जाता है मुहर्रम का जुलूस

सऊदी अरब में भी मुहर्रम का त्योहार होता है, लेकिन वहां पर यहां की तरह सार्वजनिक रूप से जुलूस नहीं निकलता है और आम तौर पर मातम नहीं मनाया जाता है. खबरों की मानें तो सऊदी अरब में शिया मुसलमान छिपकर या फिर निजी तौर पर शोक मनाते हैं. वहां पर सार्वजनिक प्रदर्शन या जुलूस निकालना वर्जित है. वहां के कानून की मानें तो सऊदी अरब में जुलूस निकालना या मातम मनाना गैरकानूनी है और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है.

सऊदी अरब में कैसे होता है मुहर्रम

सऊदी अरब में कुछ जगहों पर विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां पर शिया आबादी ज्यादा है, वहां पर 10 दिन छिपकर मातम मनाया जाता है. इसके अलावा वहां पर लोग सबील (पानी पिलाने की जगह) लगाते हैं. लेकिन वहां पर भी ये काम आमतौर पर या तो भारतीय मुसलमान या पाकिस्तानी या बांग्लादेशी मूल के लोग करते हैं. वहां के स्थानीय लोग यह काम नहीं करते हैं. 

यह भी पढ़ें: बिलावल भुट्टो के पास कितना पैसा, किन-किन देशों में उनकी प्रॉपर्टी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget