एक्सप्लोरर

क्या विंडशील्ड पर लगे बारकोड स्कैनर से चोरी हो सकती है आपकी कार? होश उड़ा देगी हाईटेक चोरों की खुराफात

अब आप अपनी गाड़ी में GPS लगा लें या फिर अलार्मिंग डिवाइस, फिर भी आपकी गाड़ी सुरक्षित नहीं है, क्योंकि अब चोरी के लिए भी हाईटेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है.

अब चोरी के लिए चोरों को गाड़ी में लगे जीपीएस या फिर अलार्मिंग सिस्टम का भी डर नहीं रह गया है, जिसकी वजह चोरी का हाईटेक तरीका है. दरअसल हाल ही में दिल्ली में एक नए डेटा का खुलासा हुआ है. जिसमें बताया गया है कि पूरे देश के मुकाबले देश की राजधानी दिल्ली में हर महीने 4 हजार गाड़ियां चोरी हो रही हैं. ये देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा है. इसमें टू और फोर व्हीलर दोनों ही गाड़ियां शामिल हैं. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर ऐसा हो कैसे रहा है? तो बता दें कि ये चोरों का चोरी करने का हाईटेक तरीका है.

विंडशील्‍ड पर लगा बारकोड स्कैन चोरी करना सकता है आपकी कार

रोहिणी पुलिस ने हाल ही में चोरी हुई एक लग्जरी गाड़ियों की खेप बरामद की थी. इस दौरान एक पुलिस अफसर ने खुलासा किया कि लग्जरी कारों में बिना चाबी वाली एंट्री (keyless entry) जैसी सुविधाएं होती हैं. दरअसल इनमें विंडशील्ड में बारकोड होता है. चोर ऐसी गाड़ियों के बारकोड को स्कैन करते हैं और कारों को अनलॉक करने और यहां तक कि रिमोट एक्सेस हासिल करने के लिए कोड को दूर लैपटॉप पर बैठे सिंडिकेट के सदस्य को भेज देते हैं. इस कोड को हैक करने के बाद उन्हें गाड़ी का एक्सेस आसानी से मिल जाता है और वो गाड़ी को बिना किसी परेशानी के चोरी कर लेते हैं.

मैजेस्टिक डाटा रीडर से हो रहा ये काम

कार चोरी करने के लिए मैजेस्टिक डाटा रीडर भी अहम रोल निभा रहा है. दरअसल कंप्यूटर की कम जानकारी रखने वाले मैजेस्टिक डाटा रीडर से डाटा डाउनलोड करके ले जाते हैं और उसकी डुप्लीकेट चाबी यानी उसका रिमोट तैयार करवा लाते हैं.

वहीं दूसरी ओर हाईटेक चोर लैपटॉप साथ लेकर चलते हैं. ऐसे में वो कार दिखते ही मौके पर ही डेटा रीड करने के साथ ही उसे ब्रेक कर देते हैं. साथ ही वो चोरी के बाद कार में लगे जीपीएस सिस्टम को डिएक्टिवेट कर देते हैं. पुलिस की मुताबिक, चोरी की गाड़ियों को यूपी समेत पूर्वोत्तर राज्यों और नेपाल तक ठिकाने लगाया जा रहा है. ये लोग कबाड़ से एक पुरानी कार खरीदते हैं. उसके साथ इन्हें कागज भी मिल जाते हैं. फिर उसी मॉडल की कार में मामूली फेरबदल के साथ उसे ऑनलाइन बेच दिया जाता है. रेड एंड ब्लू मशीन के जरिये चाबी बनाने में मदद भी मिल जाती है.

यह भी पढ़ें: अब सैटेलाइट से खिंचवा सकते हैं अपने घर के आंगन की तस्वीर, बस करना होगा ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget