एक्सप्लोरर

Heart Attack और Cardiac Arrest में क्या है अंतर? कौन सा वाला है ज्यादा खतरनाक

हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट दोनों दिल से जुड़ी बीमारी है. हार्ट अटैक अस्पताल तक जाने का मौका दे देता है, लेकिेन कार्डिएक अरेस्ट मिनटों में खल खत्म कर देता है. लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज जरूरी है

Heart Problem: दिल के रोग को साइलेंट किलर के रूप में जाना जाता है. पिछले दो सालों में कई सेलिब्रिटीज की मौत हो चुकी है. इन मौतों के पीछे विशेष बात यह रही है कि खुद को फिट रखने के लिए सभी सेलिब्रिटीज जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे. लेकिन इस दौरान दिल के साथ छोड़ने से सितारे इस दुनिया से चल बसे. कई बार दिल का यही रोग संभलने का मौका नहीं देता तो कई लोग हार्ट अटैक आने पर अस्पताल तक पहुंच जाते हैं. एक झटके में मौत होने और संभलने के लिए कुछ वक्त देना, बस यही कार्डिएक अरेस्ट और हार्ट अटैक में बेसिक अंतर है. इसी को समझने की कोशिश करते हैं.

पहले हार्ट अटैक को समझिए
ब्लड वेसेल्स में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने या फिर किसी तरह का ब्लॉकेज होने पर हार्ट अटैक आ जाता है. दरअसल, हार्ट का काम बॉडी के सभी पार्ट को ब्लड सप्लाई करना होता है. धमनियों में किसी तरह की रूकावट आने पर हार्ट के काम में रुकावट आती है. यदि ब्लॉकेज अधिक है तो हार्ट पर काम करने का दबाव बढ़ने लगता है. हार्ट अटैक आ जाता है. 

ये हैं Heart Attack Symptoms
इसी दौरान सीने में दर्द, भारीपन जैसे लक्षण उभरने लगते हैं. हार्ट अटैक के लक्षण कुछ दिन पहले, यहां तक की कई महीने पहले भी दिख सकते हैं. इनमें सीने में तेज दर्द, बिना वजह पसीना आना, बेचैनी अधिक होना, गर्दन, पीठ में दर्द होना, सांस लेने में दिक्कत होना, जल्दी जल्दी सांस लेना, हार्ट बीट का बढ़ना शामिल है. 

अब कार्डिएक अरेस्ट को जानिए

क्लीनिकली भाषा में कह सकते हैं कि कार्डिएक अरेस्ट हार्ट डिसीज की खतरनाक स्टेज है. इसका सीधा मतलब है कि हार्ट की ब्लड सप्लाई एक झटके में रुक जाती हैं. हार्ट को ब्लड न मिलने के कारण वह एक साथ काम करना बंद कर देता है. इसलिए व्यक्ति कैसी भी अवस्था में हो. वह तभी जमीन पर गिर जाता है. ऐसे पेशेंट को मिनटों में इलाज मिलना जरूरी है. इलाज में थोड़ी सी भी देर होने पर जान जा सकती है. 

ये हैं Cardiac Arrest Symptoms
कार्डिएक अरेस्ट से पहले सीने में तेज दर्द, चक्कर आना, पल्स कम होते जाना, एक साथ बेहोश होकर गिर जाना शामिल है. यदि ऐसा कोई मरीज आसपास दिख रहा है या बेहोश हो गया है तो उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाना जरूरी है.  

हम क्या करें?
यदि कोई व्यक्ति कार्डिएक अरेस्ट के कारण बेहोश होकर गिर गया है. इसका अर्थ है कि ब्लड ने बॉडी के पार्ट को ब्लड सप्लाई करना बंद कर दिया है. इस कंडीशन में रहने पर और इलाज न मिले तो थोड़ी देर में धीरे धीरे सभी अंग काम करना बंद कर देंगे. मरीज की जान जा सकती है. ऐसी स्थिति कोई पेशेंट दिखने पर उसे तुरंत सीपीआर देना जरूरी है. सीपीआर में मरीज को दिल को निश्चित गहराई तक बार बार पुश किया जाता है. तुरंत मरीज को अस्पताल ले जाना होता है. 

यह भी पढ़े: सर्दी-खांसी, बुखार से बचने के लिये Must Buy है ये सामान, कीमत सिर्फ 300 रुपये से शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दे दें तो क्या होगा, उनकी गैर-मौजूदगी में कौन देखेगा काम?
CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दे दें तो क्या होगा, उनकी गैर-मौजूदगी में कौन देखेगा काम?
सहारा रेगिस्तान में भी गिर चुकी है बर्फ, जानें कैसे हुआ था यह चमत्कार?
सहारा रेगिस्तान में भी गिर चुकी है बर्फ, जानें कैसे हुआ था यह चमत्कार?
देश में कितनी तरह के पहचान पत्र, किसका कहां होता है इस्तेमाल?
देश में कितनी तरह के पहचान पत्र, किसका कहां होता है इस्तेमाल?
कैसे होता है ट्रांसजेंडर बच्चे का जन्म, जानें इसके पीछे का साइंस?
कैसे होता है ट्रांसजेंडर बच्चे का जन्म, जानें इसके पीछे का साइंस?

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget