एक्सप्लोरर

दुनिया की पांच ऐसी घटनाएं जब भगदड़ में हुई सैकड़ों लोगों की मौत, कुचल दिए गए लोग

World Worst Stampede: हाथरस में मची भगदड़ ने 121 लोगों की जान ले ली, ऐसे में चलिए जानते हैं कि दुनिया में ऐसी भयावह भगदड़ कब-कब मची थी जहां कईयों ने अपनी जान गंवा दी थी.

World Worst Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग में भगदड़ के चलते कई लोगों ने अपने अपनों को खो दिया है. अब तक इस हादसे में 121 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. मरने वालों की संख्या समय के साथ बढ़ती जा रही है. लोग अस्पताल के बाहर अपनों की तलाश कर रहे हैं, तो कोई वहां खड़े होकर सिर्फ लाशें गिन रहा है. कईयों की तो अबतक पहचान नहीं हो सकी है. सरकार ने इन लोगों की मृतक सूची जारी की है. मरने वालों की संख्या को देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हादसा कितना भयावह था. ऐसे में चलिए आज दुनियाभर में हुई कुछ ऐसी ही भगदड़ की घटनाओं के बारे में जानते हैं जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी.

दुनिया में घटी भयावह भगदड़ की घटनाएं

दक्षिण कोरिया: 2022 में दक्षिण कोरिया के सियोल में 30 अक्टूबर की रात हैलोवीन समारोह के दौरान भगदड़ मच गई थी. जिसमें कम से कम 151 लोगों की जान चली गई थी.

ब्रिटेन: अप्रैल 1989 में ब्रिटेन में कुछ ऐसा ही हादसा देखने को मिला. दरअसल यहां शेफील्ड के हिल्सबोरो स्टेडियम में लिवरपूल और नॉटिंघम फॉरेस्ट के बीच इंग्लिश एफए कप सेमीफाइनल मैच चल रहा था उस समय प्रशंसकों ने अवरोधकों को कुचल दिया और आगे बढ़ गए. इस दौरान भगदड़ मच गई. जिसमें 96 लोग मारे गए और कम से कम 200 घायल हो गए थे.

मक्का: जुलाई 1990 में मुस्लिमों के पवित्र शहर मक्का के पास सऊदी अरब के अल-मुआइसिम सुरंग के अंदर, हर साल की तरह हज यात्रा चल रही थी, लेकिन इसके आखिरी में इस्लाम के सबसे महत्वपूर्ण त्योहार ईद-उल-अजहा के दौरान भगदड़ मच गई. जिसमें 1,426 तीर्थयात्री कुचलकर मर गए.

सऊदी अरब: मई 1994 में भी हज के दौरान भीषण हादसा देखने को मिला. इस हादसे में दमरात ब्रिज के पास भगदड़ में 270 लोगों की मौत हो गई. ये वही क्षेत्र है जहां तीर्थयात्री शैतान के प्रतीक पत्थरों के ढेर पर पत्थर फेंकते हैं.

सऊदी अरब: अप्रैल 1998 में भी सऊदी अरब में भगदड़ की घटना देखने को मिली थी. जिसमें 191 मुस्लिम यात्रियों की कुचलकर मौत हो गई थी.

अफ्रीका: मई 2001 में अफ्रीका में सबसे बुरी फुटबॉल घटनाओं में से एक घटी. जब यहां अकरा के मुख्य फुटबॉल स्टेडियम में पुलिस द्वारा दंगाई प्रशंसकों पर आंसू गैस छोड़े जाने से मची भगदड़ में कम से कम 126 लोग मारे गए.

सऊदी अरब: फरवरी 2004 में भी जमारात ब्रिज के पास शैतान को पत्थर मारने की हज रस्म के दौरान भगदड़ में 251 मुस्लिम तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी.

इंडोनेशिया: अक्टूबर 2022 में इंडोनेशिया के एक फुटबॉल स्टेडियम में भगदड़ में कम से कम 125 लोगों की मौत हो गई और 320 से अधिक लोग घायल हो गए थे.

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज में बेरिल साइक्लोन जैसे हर साल कितने आते हैं तूफान, कैसे रहते हैं वहां के लोग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget