एक्सप्लोरर

कहीं पार्टनर को कंधे पर उल्टा लटका कर दौड़ते हैं तो कहीं चम्मच देकर बयां करते हैं प्यार! वेलेंटाइन डे के कुछ अनोखे रिवाज

लोनलीप्‍लेनेट की रिपोर्ट के अनुसार, ज्‍यादातर देशों में 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है, लेकिन दुनिया के एक देश में हर महीने की 14 तारीक को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है.

Valentine Day 2023: वैलेंटाइन-डे के मौके पर कपल एक दूसरे के लिए अपना प्यार बयां करते हैं. हालांकि, भारत में इसे काफी सादगी के साथ मनाया जाता है, लेकिन दुनिया के कई देशों में इसे मनाने की परंपरा काफी दिलचस्‍प है. फ‍िनलैंड में पुरुष अपनी महिला पार्टनर के प्रति अपने प्यार को साबित करने के लिए उन्हे कंधे पर लटकाकर दौड़ते हैं. वहीं, कोरिया में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए साल में 12 मौके मिलते हैं. आइए आज दुनिया के देशों में वेलेंटाइन मनाने की कुछ दिलचस्प परंपराओं के बारे में जानते हैं.

लड़कियों को खरीदनी पड़ती है चॉकलेट
वेलेंटाइन डे पर ज्यादातर आपने लड़कों को लड़कियों के लिए चॉकलेट खरीदते देखा होगा, लेकिन जापान में वैलेंनटाइन डे पर लड़कियां लड़कों के लिए चॉकलेट खरीदती हैं. यहां लड़किया, लड़कों को चॉकलेट गिफ्ट करती हैं और इसके ठीक एक महीने बाद यहां पर वाइट डे मनाया जाता है. अगर वो लड़का उस लड़की से प्‍यार करता है तो अपनी खुशी बयां करता है और उससे दोगुनी चॉकलेट की उम्‍मीद की जाती है. 

यहां साल में 12 बार मनाते हैं वैलेंटाइंस डे
लोनलीप्‍लेनेट की रिपोर्ट के अनुसार, ज्‍यादातर देशों में 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है, लेकिन कोरिया में यह साल में 12 बार मनाया जाता है. यानी वहां हर महीने की 14 तारीक को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है.

लकड़ी के नक्‍कासीदार चम्‍मच से बयां करते हैं प्‍यार
प्‍यार का इजहार करने का तरीका वेल्‍स में थोड़ा अलग है. यहां कपल एक-दूसरे को खास तरह से डिजाइन किया गया लकड़ी का एक चम्‍मच गिफ्ट करते हैं. अगर कोई आपसे प्‍यार करता है तो वो आपकी चम्‍मच को रख लेगा और कुछ दिनों के लिए इसे गले में पहनेगा और अगर नहीं करता तो वो इसे आपको लौटा देता है. 

पार्टनर को कंधे पर लटकाकर दौड़ते हैं
फिनलैंड में वैलेंटाइन-डे के मौके पर प्‍यार को बयां करने के लिए कपल एक खास तरह के आयोजन में हिस्‍सा लेते हैं. जिसमें पुरुष अपने कंधे पर महिला पार्टनर को उल्‍टा लटकाकर भागता है. इस आयोजन में देशभर से कपल शामिल होते हैं. जीतने वाले पुरुष को उसके पार्टनर के वजन के बराबर ब‍ियर मिलती है.

आर्थिक रूप से कमजोर इस दिन करते हैं शादी
फ‍िलीपींस में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को वैलेंनटाइन डे का बेसब्री से इंतजार होता है, क्‍योंकि इस दिन यहां पर बड़े स्‍तर पर शादियां होती हैं. पैसों की तंगी से जूझ रहे लोग इन्ही आयोजनों में शादी करते हैं. इस दिन सरकार भी यहां सामूहिक विवाह का आयोजन कराती है.

बिस्किट पर मैसेज लिखकर करते हैं प्‍यार का इजहार
जर्मनी में प्‍यार के इजहार का तरीका काफी दिलचस्प है. यहां अपने प्यार का इजहार करने के लिए वैलेनटाइन डे के मौके पर लोग जिंजरब्रेड या जिंजर बिस्‍क‍िट पर प्‍यारा से मैसेज लिखवाकर उसे रिबन से सजाते हैं और फिर इसे लकी पार्टनर को गिफ्ट किया जाता है. 

यह भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं आपके किचन में मौजूद हींग भारत में नहीं बल्कि विदेश में पैदा होती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLA या MLC, कौन ज्यादा ताकतवर? समझें दोनों की पावर
MLA या MLC, कौन ज्यादा ताकतवर? समझें दोनों की पावर
45 पैसे में रेलवे कैसे देता है 10 लाख का इंश्योरेंस, क्यों नहीं होता नुकसान?
45 पैसे में रेलवे कैसे देता है 10 लाख का इंश्योरेंस, क्यों नहीं होता नुकसान?
माइक्रोसॉफ्ट में कितने भारतीय करते हैं काम, कितनी है इनकी औसत सैलरी?
माइक्रोसॉफ्ट में कितने भारतीय करते हैं काम, कितनी है इनकी औसत सैलरी?
किस देश में औसत उम्र सबसे कम और कहां सबसे ज्यादा? जानें भारत का हाल
किस देश में औसत उम्र सबसे कम और कहां सबसे ज्यादा? जानें भारत का हाल

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget