एक्सप्लोरर

मक्का मदीना पर आतंकी हमले का खतरा? जानें हज के दौरान क्यों तैनात है एयर डिफेंस सिस्टम

Air Defence System In Mecca: सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए एयर डिफेंस सिस्टम की तैनाती की गई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं. लेकिन इसकी जरूरत क्यों पड़ी.

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में साफ नजर आ रहा है कि मुसलमानों के सबसे पवित्र शहर मक्का में जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल डिफेंस सिस्टम और मस्जिद अल-हराब (काबा) की एक सैन्य हेलिकॉप्टर से निगरानी की जा रही है. रक्षा मंत्रालय ने इस तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, “एयर डिफेंस फोर्सेज…वह आंख जो कभी भी पलक नहीं झपकाती है और उसका मिशन खुदा के मेहमानों की हिफाजत करना है.” 

दरअसल सऊदी अरब में 4 जून से हज शुरू हो गया है, ऐसे में तीर्थ यात्रियों की हिफाजत करना जरूरी है, लेकिन एक सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या मक्का में कोई बड़ा हमला हो सकता है. आखिर सऊदी अरब की दुश्मनी किससे है. ये एयर डिफेंस सिस्टम किसके लिए तैनात किए गए हैं. आइए जानें.

कब होता है हज

इस्लामी कैंलेंडर के 12वें महीने जिल-हिज्जा की 8वीं से 12वीं तारीख तक सऊदी अरब में बज चलता है. इस बार यह 4 जून से 9 जून तक था. इसके लिए 1 जून तक ही 14 लाख रजिस्टर्ड हजयात्री मक्क पहुंच चुके थे, जिसमें से 1.75 लाख लोग भारत से पहुंचे थे. मुस्लिम में हज को एक जरूरी धार्मिक कर्तव्य माना जाता है. ऐसे में हर वो मुस्लिम जो कि शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम हो, उसे हज करना अनिवार्य हो ता है. इस दौरान ये लोग काबा के चारों और परिक्रमा करते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. 

क्यों लगा एयर डिफेंस सिस्टम

इस बार यहां पर करीब 12.5 लाख लोग हज का फर्ज अदा करने के लिए इकट्ठे हुए थे. ऐसे में जब सऊदी रक्षा मंत्रालय ने यह तस्वीर जारी की लोगों ने सवाल किया आखिर इसकी जरूरत क्यों पड़ी. कुछ लोगों में तो इस बात की भी बहस हो रही है कि क्या सऊदी अरब ने हज के मौके पर मक्का में यह एयर डिफेंस सिस्टम यमन के हूती लड़ाकों के संभावित हमले से बचने के लिए लगाया है. इससे निपटने के लिए जमीन से हवा में मार करने वाला अमेरिका का पैट्रीयट एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात किया है. दरअसल सऊदी में इस तरह की व्यवस्थाएं मैनेजमेंट, सिक्योरिटी और इमरजेंसी से निपटने के लिए की गई थीं. 

क्या हूतियों से है खतरा

हज यात्रियों की सुरक्षा के लिए सऊदी रक्षा मंत्रालय ने रेथियॉन MIM-104 पैट्रियट मिसाइल सिस्टम की भी तस्वीरें शेयर की थीं. पहले भी इसी सिस्टम का इस्तेमाल हूती विद्रोहियों की तरफ होने वाले मिसाइल हमलों को रोकने के लिए किया जा चुका है. दरअसल मिडिल ईस्ट में लगातार संघर्ष की स्थिति को देखते हुए तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी मिसाइल डिफेंस सिस्टम को तैनात किया गया है. खासतौर से ऐसे वक्त में जब क्षेत्रीय तनाव और हवाई खतरों की आशंका बढ़ रही है. 

यह भी पढ़ें: कितने डिग्री सेल्सियस पर होने लगती है इंसानों की मौत, दिल्ली के तापमान से कितना ज्यादा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16.2 करोड़ में नीलाम गांधी जी का हस्तलिखित विचार, जानें इसमें क्या लिखा?
16.2 करोड़ में नीलाम गांधी जी का हस्तलिखित विचार, जानें इसमें क्या लिखा?
मेघालय हिंसा, क्या है इनर लाइन परमिट और नई पर्यटक गाइडलाइन?
मेघालय हिंसा, क्या है इनर लाइन परमिट और नई पर्यटक गाइडलाइन?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget