एक्सप्लोरर

बकरीद के अलावा हज पर भी होती है कुर्बानी, जानें कहां से खरीदना होता है बकरा

Hajj 2025: आज से मुस्लिमों में हज यात्रा की शुरुआत हो गई है. हज यात्रा आसान नहीं होती है, इसके कई नियम होते हैं. जिसका पालन करना मुस्लिमों के लिए अनिवार्य है. हज के दौरान कुर्बानी भी दी जाती है.

बकरीद का त्योहार 7 जून को देश में मनाया जाएगा. मुसलमानों में इसे कुर्बानी की त्योहार भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन जानवर की कुर्बानी दी जाती है. वहीं आज से हज यात्रा की शुरुआत हो गई है और हर साल की तरह इस बार भी मुस्लिम श्रद्धालु सऊदी शहर मक्का में हज के लिए इकट्ठे होते हैं. इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार आखिरी महीने जुलहिज्जा की शुरुआत में हज और ईद-उल-अजहा मनाया जाता है. हज की रस्में जुलहिज्जा की 8वीं तारीख से शुरू होती हैं. 

इस्लाम धर्म में ऐसी मान्यता है कि हर मुस्लिम को जो सक्षम हो, उसे कम से कम एक बार जीवन में हज जरूर करना चाहिए. जिन लोगों को नहीं पता है, उनको बता दें कि हज के दौरान भी कुर्बानी का रिवाज होता है. चलिए इस बारे में विस्तार से जानें. 

हज के नियम

हज यात्रा के नियम की बात करें तो इसमें सबसे पहले तवाफ इसके बाद सई किया जाता है. इसके बाद हज यात्री मक्का से मिना नाम की जगह की ओर जाते है और वहां पर रातभर इबादत करते हैं. अगले दिन का रिवाज अराफात होता है. इसके लिए लोग दोपहर से सूर्यास्त कर इबादत करते हैं. इसको हज का सबसे जरूरी रिवाज मानते हैं. इसके बाद वे रमी यानि शैतान को पत्थर मारने के लिए 49 या 70 कंकड़ इकट्ठे करते हैं. तीसरे दिन लोग पत्थर फेंकने के लिए फिर से मीना लौटते हैं और शैतान को पत्थर मारा जाता है. 

कहां से खरीदते हैं बकरा

इसके बाद कुर्बानी की रस्म अदा की जाती है. पहली रमी के बाद हज यात्री कुर्बानी का अनुष्ठान करते हैं. इसमें वे एर बकरी, भेड़ या फिर किसी अन्य जानवर की बलि देते हैं. यह उस घटना को याद करते हैं जब हजरत इब्राहिम अपने बेटे की कुर्बानी के लिए तैयार हुए थे, लेकिन अल्लाह ने उनको एक जानवर दे दिया. इस कुर्बानी के बाद जरूरतमंदों में इसका मांस बांटा जाता है. कुर्बानी के लिए बकरा खरीदने के लिए मक्का और मीना के आसपास के बूथों को इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक द्वारा स्थापित किया गया है ताकि बलि देने वाले जानवरों को वध और बांटने के लिए कूपन खरीदने की सुविधा मिल सके.

कुर्बानी के बाद मीट का क्या होता है

हज के दौरान सबसे बड़े जमरत के पत्थर के बाद, मीना या मक्का में कुर्बानी की जा सकती है. कुर्बानी आपकी ओर से आपके एजेंट द्वारा की जा सकती है. इस दौरान ऊंट, गाय, भेड़ और बकरे की बलि दी जाती है. केवल एक व्यक्ति की ओर से एक भेड़ या बकरी का बलिदान किया जा सकता है जबकि, एक गाय या ऊंट को सात लोगों द्वारा साझा किया जा सकता है. बकरी या भेड़ की उम्र कम से कम एक वर्ष होनी चाहिए, गाय दो और ऊंट कम से कम पांच साल. इसके बाद कुर्बानी करने वाले को मांस का एक हिस्सा खाना चाहिए और एक हिस्से को जरूरतमंदों और गरीबों को वितरित किया जाना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: खुदा हाफिज और अल्लाह हाफिज में क्या होता है अंतर? 99% लोग नहीं जानते हैं ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव, क्या भेष बदलकर आ सकते हैं सांसद?
साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव, क्या भेष बदलकर आ सकते हैं सांसद?
मनुस्मृति के बारे में क्या सही है खड़गे का बयान, जानें शूद्रों के बारे में क्या लिखा?
मनुस्मृति के बारे में क्या सही है खड़गे का बयान, जानें शूद्रों के बारे में क्या लिखा?
Japan Earthquake Technology: कितना मजबूत जापान का भूकंपरोधी सिस्टम, कैसे झेलता है बड़े से बड़े झटके?
कितना मजबूत जापान का भूकंपरोधी सिस्टम, कैसे झेलता है बड़े से बड़े झटके?
SAARC Summit: 2016 के बाद क्यों नहीं हुआ सार्क का एक भी सम्मेलन, भारत क्यों है इसकी वजह?
2016 के बाद क्यों नहीं हुआ सार्क का एक भी सम्मेलन, भारत क्यों है इसकी वजह?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget